Ad

Tag: ByElections

आप” ने दिल्ली नगर निगम के चुनावों में ५ और उम्मीदवारों के नाम घोषित किये

[नई दिल्ली]”आप” ने दिल्ली नगर निगम के चुनावों में ५ और उम्मीदवारों के नाम घोषित किये |
आम आदमी पार्टी [आप]की पोलिटिकल समिति ने आगामी दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव के लिए लिए पांच और उम्मीदवारों की सूची को मंजूरी दे दी है । आठ उम्मीदवारों की लिस्ट 9 मार्च, को जारी की जा चुकी है
१]वार्ड 166 मुनिरका:============================================ सुनीता टोकस
२]वार्ड 55 शालीमार बाग उत्तर: =====================================डॉ अन्विका मित्तल
३] वार्ड 86 बल्लीमारान: ==========================================मोहम्मद सादिक
\४] वार्ड 126 नवादा: ============================================अजय कुमार
५]वार्ड 199 तेखण्ड :============================================= अभिषेक बिधूड़ी

चार प्रदेशों में सत्तारूढ़ दलों ने अपने अपने असेम्ब्ली उपचुनाव जीते

[नई दिल्ली चंडीगढ़.लखनऊ] चार प्रदेशों में सत्तारूढ़ दलों ने अपने अपने असेम्ब्ली उपचुनाव जीते|
पंजाब में अकाली दल+यूं पी में सपा +महाराष्ट्र में शिव सेना और उत्तराखंड में कांग्रेस ने उपचुनाव जीते |
[१]पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल [एसऐडी]ने आज धुरी विधानसभा का उपचुनाव जीतकर 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया |अकाली दल ने पंजाब में अपने कद्दावर नेता प्रकाश सिंह बादल [८७] के नेतृत्व में उस समय एक तरह से इतिहास रच दिया था जब 2007 और 2012 में दो लगातार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हरा दिया था लेकिन अपने दम पर बहुमत हासिल करने में पार्टी नाकाम रही|
[२]महाराष्ट्र में मुंबई उपनगर की बांद्रा पूर्व की सीट शिव सेना की तृप्ति सावंत ने कांग्रेस के कद्दावर नारायण राणे को उन्नीस हजार वोटों से पराजित किया | शिव सेना भाजपा की सहायक है|इसके अलावा सांगली के तासगावं से एनसीपी की सुमन पाटिल को एक लाख बारह हजार वोटों से विजयी घोषित किया गया सुमन दिवंगत आर आर पाटिल की विधवा हैं |इनके खिलाफ भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा था यहां चुनाव ११ अप्रैल को हुए थे
[३]उत्तराखंड में कांग्रेस का शासन है यहाँ के भगवान पुर से कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश को ३६ हजार वोटों से विजयी घोषित किया गया|इसके साथ ही
[४]यूं पी के महोबा में चरखारी से सत्ता रुड सपा ने अपनी प्रत्याशी उर्मिला राजपूत को भाजपा और कांगेस के प्रत्यशियों के खिलाफ ४५ हजार मतों से विजय दिलाई