Ad

Tag: ChandigarhNews

पंजाब में सर्दी कम नहीं हो रही मगर कांग्रेसियों ने चंडीगढ़ में राजनितिक तापमान बढ़ा दिया

[चंडीगढ़,पंजाब] पंजाब में सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही लेकिन राजनीती का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है|इसका प्रमाण चंडीगढ़ में देखा जा सकता है| १७ वीं लोक सभा के लिए इस धनाढ्य यूनियन टेरिटरी से अपना भाग्य आजमाने के लिए कांग्रेस के दिग्गज ताल थोक रहे हैं | अभी तक कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल+कांग्रेस के ही पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के अलावा आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस में अभी अभी आये डॉ नवजोत कौर सिद्धू ने भी कांग्रेस से दावे दारी पेश कर दी है|इस सीट पर फिलहाल भाजपा की किरण खेर काबिज हैं|कांग्रेस के लिए इन तीनों में से उपयुक्त चयन टेडी खीर ही रहेगी |पवन बंसल बूढ़े हो चुके हैं और इनपर भ्र्ष्टाचार के आरोप भी लगे हैं | चंडीगढ़ विशेष में इनका कोई विशेष योगदान भी स्मरणीय नहीं हैं | इसीलिए नवजोत कौर सिद्धू को प्राथमिकता देने के लिए बंसल को काटने में न्रेतत्व कोई देर नहीं लगाएगा लेकिन मनीष तिवारी ने अपनी दावेदारी छोड़ कर इस दौड़ को रोचक बना दिया है|| अब देखना है के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी पार्टी के समर्पित +अनुभवी को प्राथमिकता देते हैं या फिर अभी अभी पार्टी में आये और इनकी प्रशंसा में जुटे सिद्धू परिवार को टिकट नवाजते हैं |
जीवन के सात दशक पूर्ण कर चुके पवन बंसल दसवीं+ तेरहवीं +चौदहवीं और पन्द्रवीं लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं | सोलहवीं लोक सभा के लिए चंडीगढ़ में किरण खेर के हाथों हार माँ मुंह देख चुके हैं|डॉ मन मोहन सिंह के मंत्रीपरिषद में ७ माह के लिए रेलवे मंत्रालय संभाल चुके हैं| इसी काल में बंसल और इनके भतीजे पर करप्शन के आरोप लगे लेकिन कांग्रेस राज में उन्हने साबित नहीं किया जा सका|
५३ वर्षीय मनीष तिवारी ने भी अपनी पार्टी का यहां से टिकट माँगा है| तिवारी के परिवार में राजनीतिज्ञों का पुराना इतिहास है | साम्प्रदाइक सौहार्द की भी मिसाल है| दादके ब्राह्मण+नानके सिख+ पत्नी मुस्लिम हैं|
दादके नानके राजनीती में रहे हैं|इनके परिवार ने आतंकवाद के दंश झेले हैं| १९८४ में चंडीगढ़ में डॉ वी ऍन तिवारी[पिता] को आतंकवादियों ने गोली मार कार शहीद किया था |माता चंडीगढ़ में डेंटिस्ट हैं और पत्नी मुस्लिम समाज से हैं| केंद्र में महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल चुके हैं लेकिन अन्ना हजारे की आलोचना करके आलोचकों के निशाने पर रहे हैं |इन्होने लुधियाना से अकाली लीडर ग़ालिब को लगभग एक लाख वोटों के अंतर् से हराया था |
डॉ नवजोत कौर सिद्धू क्रिकेटर से कॉमेडियन और फिर पॉलिटिशियन बने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं और अमृतसर से भाजपा के टिकट पर विधायक बन चुकी हैं|इन्होने स्वास्थ्य विभाग में सेवायें देते हुए चिकित्स्कों के स्टिंग ऑपरेशन किये थे|पंजाब में भाजपा और सहयोगी अकाली दल से हमेशा ३६ का आंकड़ा रहा है|वर्तमान में सिद्धू का कांग्रेस के प्रथम परिवार से नजदीकियां बढ़ी हैं|

पंजाब में आंगनवाड़ी वर्करों ने विधानसभा के सामने मोर्चा संभाला

[चंडीगढ़,पंजाब] पंजाब में आंगनवाड़ी वर्करों ने विधानसभा के सामने मोर्चा संभाला,पुलिस ने हिरासत में लिया |
पंजाब के किसान और शिक्षक जो न कर सके वह आज आगनबाड़ी वर्कर्स ने कर दिखाया|पुलिस को चकमा देकर वे लोग बढ़ी संख्या में अति सुरक्षित विधान सभा के सामने पहुंचे और धरना देकर नारे लगाए |पंजाब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया|मालूम हो के बीते दिन आंदोलनरत शिक्षकों ने भी नेशनल हाई वे को जाम करने के लिए लुधियाना के दाना मंडी से मार्च निकाल था लेकिन उन पर लाठी चार्ज किया गया और एक शिक्षक के धार्मिक चिन्ह पगड़ी की बेअदबी की गई |उससे पूर्व किसान अपनी मांगों को लेकर बार्डर पर धरना प्रदर्शन करते दिखाई दिए हैं |
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने आज विधान सभा का घेराव करने की चेतावनी दे रखी थी उन्हें रोकने के लिए पर्याप्त प्रबंध होने के बावजूद बढ़ी संख्या में वर्कर्स वहां पहुँचने में सफल हो गए और धरना दिया और नारे भी लगाए | ये लोग अपनी नौकरियों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं

फायरब्रांड अनुपम खेर की सांसद पत्नी किरण का अपनी भाभी गुरिंदेश से प्रॉपर्टी विवाद गहराया

[चंडीगढ़]फायरब्रांड अनुपम खेर की सांसद पत्नी किरण का अपनी भाभी गुरिंदेश से प्रॉपर्टी विवाद गहराया
अनुपम खेर की पत्नी सांसद किरण खेर आज कल पारिवारिक विवाद में घिरने लगी है |
बेशक फिल्म अभिनेता+निर्माता+निर्देशक अनुपम खेर आज कल अपने उत्तेजित भाषणों से सुर्खियां बटोर रहे हैं मगर उनकी सांसद पत्नी किरण का अपने निर्वाचन छेत्र चंडीगढ़ में अपनी भाभी से विवाद सुर्खियां बन रहा है|किरण की भाभी ने आरोप लगाये है के सेक्टर ८ स्थित उनके घर के सामने खड़ी उनकी आल्टो गाड़ी को किरण के कहने पर जब्त किया गया है|
गुरिंदेश कौर संधु ने सीधे सीधे आरोप लगाया है के किरण खेर के कहने पर ट्रैफिक पोलिस ने उनकी आल्टो गाड़ी जब्त कर ली है |
चंडीगढ़ से भाजपा की सांसद श्रीमती किरण खेर का पिता की संपत्ति को लेकर अपनी भाभी से विवाद चल रहा है |गौरतलब हे के किरण खेर के १०३ वर्षीय पिता लेफ्टिनेंट कर्नल ठाकर सिंह की अपने पुत्र[किरण के भाई]से नही बनती वे इस आयु में पूर्णतया अपनी पुत्रियों पर आश्रित हैं |प्राप्त जानकरी के अनुसार वयोवृद्ध पिता की याचिका पर ही यह कार्यवाही हुई है|

तेल कंपनियों के उत्पीडन के खिलाफ चंडीगढ़ में पांच दिन पेट्रोलियम नहीं मिलेगा

[चंडीगढ़]तेल कंपनियों की उपेक्षा से त्रस्त पेट्रोलियम डीलर्स ने पांच दिनों के लिए हड़ताल पर जाने की घोषणा की है जिसके फलस्वरूप ११-१२ अप्रैल और १८ से २० अप्रैल तक चंडीगढ़-मोहाली के पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं मिलेगा।सम्भवत १० अप्रैल और २१ अप्रैल को व्यवस्था में स्वाभाविक परेशानी हो सकती हैं |
पेट्रोल पंप मालिकों ने तीनों तेल कंपनियों की नीतियों के खिलाफ यह निर्णय लिया है।
उपाध्यक्ष थापर के अनुसार पंप मालिक 11-12 अप्रैल और 18, 19 व 20 अप्रैल को पंप बंद रखेंगे। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के श्री अशोक थापर ने बताया कि कंपनियां मनमर्जी से माह के अंतिम दिन रेट कम किए जाते हैं।पंप मालिकों ने वीकएंड पर स्टॉक किया होता है।गौरतलब है कि वर्तमान सरकार द्वारा ११ बार रेट्स घटाए जा चुके हैं |श्री थापर के अनुसार देश भर में लगभग ५४ हजार डीलर्स हैं और सरकार की इस उत्पीड़क नीति के चलते ३००० करोड़ का घाटा हो चुका है
इसी के चलते हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है। केवल चंडीगढ़ में ही ४० पीड़ित हैं|
गौरतलब है कि अंतराष्ट्रीय बाजार कि दुहाई देते हुए तेल कंपनियों ने 1 अप्रैल को पेट्रोल+ डीजल के रेट गिरा दिए थे।

कुरुक्षेत्र में एक महिला डाक्टर और पुरुष मंत्री के बीच छिड़ी महाभारत में सीपीआई [एम]डॉ.के समर्थन में उतरी

[चंडीगढ़]कुरुक्षेत्र में एक महिला डाक्टर और पुरुष मंत्री के बीच छिड़ी महाभारत में सीपीआई [एम] महिला डाक्टर के समर्थन में उतरी |
सीपीआई[एम] की हरियाणा इकाई ने डॉ वंदना भाटिया के समर्थन में आवाज उठाई है भाजपा के |राज्य मंत्री कृष्णा कुमार बेदी की शिकायत पर बिना जांच कराये सी एम ओ वंदना भाटिया का स्थांतरण कर दिया गया डाक्टर के विरुद्ध की गई इस कार्यवाही के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सन्तुति प्रदान की है|मंत्री बेदी के अनुसार सी एम ओ ने उनके फोन को अटेंड नहीं किया और दुर्व्यवहार किया जबकि डाक्टर वंदना ने मंत्री पर उनके विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है |प्राप्त जानकरी के अनुसार डॉ वंदना ने मंत्री के साथ हुई अपनी बातचीत को रिकॉर्ड करके स्वास्थ्य मंत्री को भी सुनाई है जिसे लेकर सरकार में हड़कम्प मचा हुआ है|इसे पूर्व दिसम्बर माह में भाजपा शासित राज्य राजस्थान में भी वहां ककए सीएमओ और एक विधायक के बीच विवाद हो चूका है