Ad

Tag: chattis garh

छत्तीस गढ़ में अवैध स्टॉक किया गया 636 क्विंटल प्याज जब्त

[रायपुर,दिल्ली ] प्याज की जमाखोरी रोकने के लिए केंद्र के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जहां यूंपी और दिल्ली की सरकारें केंद्र से भिड़ने का नाटक कर रही हैं |महाराष्ट्र में प्याज की चोरी रुक नहीं रही छत्तीसगढ़ में ,वही छत्तीस गढ़ में तीस लाख रूपए मूल्य का 636 क्विंटल प्याज जब्त कर लिया गया है |
छत्तीसगढ़ में प्याज की जमाखोरी रोकने के लिए राज्य सरकार ने छापामारी अभियान शुरू किया है और इसी के तहत जांच दल ने राजधानी रायपुर से 636 क्विंटल प्याज बरामद किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य में प्याज की जमाखोरी रोकने और कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री रमन सिंह के निर्देश पर खाद्य और राजस्व विभाग ने छापामार शैली में दुकानों और गोदामों की जांच का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। सिंह ने कहा है कि जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
\उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को प्याज और दालों सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कीमतों पर समुचित नियंत्रण रखने के लिए व्यापारियों की बैठक लेने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के इन निर्देशों पर त्वरित अमल शुरू हो गया है। विभागीय अधिकारियों ने राजधानी रायपुर सहित जिला मुख्यालय बिलासपुर और दुर्ग में विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कोल्ड स्टोरेज का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिसके फलस्वरूप रायपुर शहर के भनपुरी में खाद्य और राजस्व अधिकारियों के संयुक्त जांच दल ने दो व्यापारियों के गोदामों से 636 क्विंटल प्याज जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रूपए बतायी गई। इसमें से 350 क्विंटल प्याज मेसर्स नागराज और 286 क्विंटल प्याज मेसर्स टीकमदास के गोदाम से जब्त किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी व्यापारियों को उनके प्रतिष्ठानों में प्याज का स्टाक और मूल्य सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। व्यापारियों को बताया गया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के संशोधित आदेश में प्याज को भी शामिल किया गया है। इसलिए व्यापारियों को प्याज के स्टाक की प्राप्ति और भण्डारित स्टाक की घोषणा तथा मूल्य सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य है।दिल्ली की आजाद मंडी में बीते दिन रोजाना खर्चे से तीन गुना अधिक प्याज की आमद हुई इसके बावजूद रेट्स स्थिर नही हुए|दिल्ली सरकार ने केवल केंद्र सरकार को पत्र लिख कर इतिश्री कर ली यूंपी में भी छोटे मोटे समाजवादी नेता केंद्र पर निशाना साधरहे हैं

माओ वादियों के एटैक के जवाब में सुरक्षा फोर्सेस की प्रति हिंसा के बजाय राजनीतिक संवाद स्थापित किया जाना चाहिए

छत्तीस गढ़ में माओ वादियों के खुनी लाल सलाम की आम आदमी पार्टी[आप] ने निंदा की और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को राष्ट्र के लिए वेक अप काल[wake up call to the nation ] बताया और नक्सल समस्या को हल करने के लिए सुरक्षा फोर्सेस द्वारा प्रतिहिंसा के बजाय संवाद स्थापित किये जाने का सुझाव दिया है|आप पार्टी ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के कारवां पर एटैक को दुर्भाग्य पूर्ण और निंदनीय बताया है|और एटैक में मारे गएऔर घायल हुए लोगों के परिवारजनों के प्रति शोक संवेदनाएं प्रकटकी हैं|
पार्टी का कहना है कि इससे पूर्व भी माओ वादियों के एटैक छत्तीस गढ़ को दहला चुके हैं और राज्य तथा केंद्र सरकारेंइसे रोक पाने में असफल साबित हुई है
अब समय आ गया ही जब इस ज्वलंत +आत्मघाती समस्या को सुलझाने के लिए एक अलग मार्ग का अनुसरण करना होगा| केवल कुछ सुरक्षा फोर्सेस भेज कर कुछ माओ वादियों या आदिवासियों को क़त्ल करवा देने के बजाये उनसे संवाद स्थापित किये जाने चाहिए इसके लिए राजनितिक इच्छा शक्ति का सर्वथा अभाव दिख रहा है|

माओ वादियों के खूनी लाल सलाम ने कांग्रेस के छेत्रिय और केन्द्रीय नेताओं को छलनी किया:प्रदेश अध्यक्ष शहीद औरपूर्व केन्द्रीय मंत्री शुक्ल गंभीर घायल

माओ वादियों के लाल सलाम ने कांग्रेस के छेत्रिय और केन्द्रीय नेताओं को छलनी कर दिया| छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सलियों के एक बड़े हमले में राज्य में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल,+ वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा समेत 16 लोगों की मौत हो गई है.|पूर्व केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री विद्याचरण शुक्ल समेत कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं.|श्री शुक्ल को इलाज के लिए हवाई जहाज से दिल्ली /गुड गाँव लाया गया है|
पूर्व विधायक उदय मुदलियार और गोपी माधवानी भी मारे गए हैं,
राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए जानकारी दी है कि इस घटना में 16 लोग मारे गए हैं जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.
गौरतलब है कि रमन सिंह की विकास यात्रा के जवाब में कांग्रेस छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है।
इसी यात्रा के दौरान जगदलपुर से 40 किमी दूर दरबाघाटी में नक्सलियों ने कांग्रेसियों को अपना निशाना बनाया।
बस्तर से एसेम्बली के लिए कुल 12 सीटें हैं और इनमें से कांग्रेस के पास एक केवल एक सीट है।
इसीलिए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की साख दांव पर है सम्भवत इसलिए सारे दिग्गज कांग्रेसी इस यात्रा में जुटे हुए थे।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश गुप्ता के मुताबिक, करीब दो सौ से ढाई सौ की संख्या में हथियारों से लैस नक्सलियों ने इस यात्रा पर हमला बोल कर बारूदी सुरंग से विस्फोट किया और गोलीबारी शुरू कर दी.
नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर पहले ही धमकी दी थी. खासकर माओवादियों के खिलाफ सलवा जुड़ूम अभियान का समर्थन करने वाले कांग्रेसी नेता महेंद्र कर्मा को लेकर माओवादिओं का गुस्सा पुराना था.श्री कर्मा को सलवा जुडूम के जन्म दाता कहा जाता है|
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस घटना के बाद राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक का एलान किया है.
हमले में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर पहुंच गए हैं.उन्होंने इस हमले को राष्ट्र की एकता और अखण्डता पर हमला बताया है|