Ad

Tag: chattisgarh

लोक सभा के चुनावों के लिए कांग्रेस ने हारे हुए राज्यों में अपने अध्यक्षों को बदलना शुरू किया:दिल्ली की कमान लवली को

कांग्रेस ने चार राज्यों के विधान सभा चुनावों में मिली करारी हार का ठीकरा आखिर कारपार्टी प्रदेश अध्यक्षों के सर फोड़ ही दिया| पार्टी ने इनके भरोसे लोक सभा के चुनावों में उतरने से परहेज करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बदलने शुरू कर दिए हैं|
कांग्रेस ने इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चेहरे बदलने का काम शुरू कर दिया है। दिल्ली और छत्तीसगढ़ के लिए आज नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं |[१]दिल्ली के लिए पूर्व मंत्री ४६ वर्षीय अरविंदर सिंह लवली को यह कमान सोंपी गई है | दिल्ली में आप पार्टी के हाथों करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए जय प्रकाश अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया था पहले तो पार्टी अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने इस्तीफा लेने से इंकार कार दिया मगर आज पार्टी अध्यक्ष बदल दिया गया |
[२]छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री और विधायक भूपेश बाघेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

राहुल गांधी ने छत्तीस गढ़ में डॉ रमन सिंह की सरकार पर जमकर हमला बोला

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में आयोजित रैली में भाजपा की डॉ रमन सिंह सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा को भ्रष्टाचार की व‌र्ल्ड चैंपियन बताया और यहाँ भी अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।
राहुल गांधी ने कहा,कि उनकी सरकार खाद्य सुरक्षा + शिक्षा का अधिकार लाई। आरटीआई के लिए भी उन्होंने अपनी पार्टी और सरकार की पीठ थपथपाई। उन्होंने छत्तीस गढ़ में कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगते हुए कहा, कि पिछले दिनों कांग्रेस की पूरी लीडरशिप को यहां खत्म किया गया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ में पैसे+ जमीन +जंगल की कोई कमी नहीं है, फिर भी यहां बेरोजगारी बढ़ी है। छत्तीसगढ़ अमीर राज्य है, लेकिन यहां के लोग गरीब हैं।उन्होंने डॉ रमन सिंह कि सरकार पर छह लाख एकड़ जमीन हथियाने का आरोप भी लगाया|