Ad

Tag: Choudhry charan singh

चौधरी चरण सिंह स्मारक के लिए चौधरी अजित सिंह की बंगले के हठ को केंद्र सरकार ने ठुकराया

[नई दिल्ली]चौधरी चरण सिंह के स्मारक के लिए चौधरी अजित सिंह की बंगले के हठ को केंद्र सरकार ने ठुकराया
केंद्र सरकार ने पूर्व पी एम और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के स्मारक के लिए चौधरी अजित सिंह की बंगले की मांग को स्वीकार नहीं किया |
नरेंद्र मोदी नीत एन डी ऐ की सरकार ने कांग्रेस के सहयोगी रालोद के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की हठ के आगे झुकने से इंकार कर दियाऔर चौधरी चरण सिंह की स्मृति में स्मारक के लिए बँगला या भूमि देने से इंकार कर दिया|गौरतलब है कि लोक सभा के चुनाव हारने के पश्चात अपनी सियासी जमीन पुनः पाने के लिए पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री चौधरी अजित सिंह अपने पिता कि स्मृति में स्मारक बनवाने के लिए १२ तुगलक रोड की मांग कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है| यूनियन कैबिनेट मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि दिल्ली में अब किसी भी सरकारी बंगले में किसी का भी स्मारक नहीं बनाया जाएगा | ,

चो चरण सिंह की जयंती पर आज जुटने वाली जाट,मुस्लिमो की संख्या चो.अजित सिंह का राजनीतिक कद तय करेगी

पूर्व प्रधान मंत्री चौ. चरण सिंह की १११ जयन्ती पर मेरठ में विशाल संकल्प रैली का आयोजन किया जा रहा है
किसानो के मसीहा श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती पर राष्ट्रीय लोकदल [रालोद]मेरठ में आज २३ दिसंबर को संकल्प रैली का आयोजन करने जा रहा है। इस रैली का आयोजन दिल्ली-देहरादून मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-58) पर मेरठ बाईपास स्थित गायत्री गार्डन में पूर्वान्ह 11 बजे किया जाएगा।
इस आयोजन में केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चौ. अजित सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तथा सांसदगण श्री जयन्त चौधरी, श्री दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, श्री के.सी त्यागी और श्री संजय सिंह चौहान शामिल होंगे। इसके अलावा पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में लोग चौ. चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि देने इस रैली में सम्मिलित होंगे। इस रैली की तैयारियां जोरों पर हैं।
चौधरी चरण सिंह ने राजनीतिक और सामाजिक विरासत के रूप में जाट और मुस्लिम एकता को छोड़ा था बीते दिनों मुजफ्फर नगर में साम्प्रदाइक दंगों और उन्हें सम्भालने में नाकामी के चलते यह एकता कि विरासत टूटती दिखाई देने लग गई है इससे रालोद और उसकी सहयोगी कांग्रेस को राजनीतिक हानि की सम्भावनाएं बढ़ गई है इसी को दूर करने के लिए रालोद का यह शक्तिप्रदर्शन होगा |कहा जा राह है कि इस रैली में एक लाख से ज्यादा जाट जुड़ेंगे |
यहाँ यह कहना तर्क संगत ही होगा कि प.उ. प्रदेश में जाट संख्या सवा करोड़ बताई जाते रही है इसके अलावा मुस्लिमों की संख्या भी अधिक है जिनके बल बूते वर्त्तमान संसद में ५ सांसद चुन कर आये थे ये दीगर बात है कि उनमे से ४०% सांसद पार्टी छोड़ गए | यदि इस रैली में जाटों के १०% भी आते हैं और मुस्लिमो की भागेदारी कम रहती है तो रैली की सफलता पर स्वाभाविक प्रश्न चिन्ह लग सकता है | २०१४ में होने वाले लोक सभा के चुनावों में सफलता के लिए इस आयोजन में मुस्लिम +जाट गठजोड़ के साथ ही दूसरे आधार भी तलाशने होंगे क्योंकि इसके बाद ही जाट आरक्षण का ऊँठ भी कोई सकारात्मक करवट ले सकेगा |

भूत पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी[बड़े] चरण सिंह की २६ वी पुण्य तिथि पर कृतघ्न राष्ट्र ने श्रधा सुमन अर्पित किये

भारत के भूत पूर्व प्रधान मंत्री किसान मसीहा चौधरी[बड़े] चरण सिंह की २६ वी पुण्य तिथि पर आज कृतघ्न राष्ट्र ने श्रधा सुमन अर्पित किये | दिल्ली स्थित किसान घाट पर श्रधांजली सभा का आयोजन किया गया |केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री चौधरी[छोटे]अजित सिंह ने दिवंगत राष्ट्रीय नेता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की|
इसके पश्चात दिवंगत नेता की राजनीतिक विरासत के भावी वारिस युवा सांसद जयंत चौधरी ने अपने दादा को भावभीनी श्रधांजली अर्पित की |इस अवसर पर रास्ट्रीय लोक दल के सांसद+विधायक+पूर्व विधायक+पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित करके अपने मसीहा के आदर्शों के प्रति अपने समर्पण भाव को प्रदर्शित किया|
राष्ट्रपति डा. प्रणव मुखर्जी के तरफ से मेजर शैलेश मिश्रा ने पुष्प चड़ाए|
समाधि स्थल पर प्रत्येक वर्ष की भांति भक्ति संगीत और हवन का आयोजन किया गया| चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारों के साथ सैंकड़ों अनुयाईयों ने हवन की पवित्र अग्नि में आहुति समर्पित की|
१३ ऐ फिरोज शाह रोड स्थित दिल्ली प्रदेश रालोद के पार्टी कार्यालय में श्रधांजली समारोह का आयोजन किया गया|प्रदेश अध्यक्ष के एस मान + मन मोहन सिंह+प्रहलाद सिंह शौकीन +दिलशादमालिक +सुभाष तोमर अदि ने भाग लिया|
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनयु [ Lucknow ] में विधान सभा भवन के सामने चौधरी चरण सिंह की मूर्ती का माल्यार्पण किया गया| रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान+पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह+ विधान मंडल दल के नेता दलबीर सिंह+ सच्चिदानंद गुप्ता आदि सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रधांजली अर्पित की|इसके पश्चात रालोद क प्रदेश कार्यालय में गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमे वक्ताओं ने दिवंगत नेता की जीवनी और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया|
मेरठ कमिश्नरी पार्क स्थित दिवंगत नेता की विशाल के मूर्ती के नीचे हवन किया गया