Ad

Tag: CivilAviationMinisterAjitSingh

रालोद ने आम चुनावों के जेटलैग को उतार फेंका:गन्ना किसानों के लिए मेरठ में धरना प्रदर्शन

पूर्व सिविल एविएशन मिनिस्टर चो..अजित सिंह के राष्ट्रीय लोक दल [रालोद]ने जनरल इलेक्शंस के जेटलैग इफ़ेक्ट को आज उतार फेंका |रालोद की जिला इकाई ने मेरठ कलेक्ट्रेट में किसानों को एकत्र करके विशाल प्रदर्शन किया और अपने स्थानीय वर्चस्व को प्राप्त करने का प्रयास किया |जिले के गन्ना किसानों के बकाये की पहली किश्त के रूप में १०० करोड़ के भुगतान का आश्वासन भी प्रशासन से लेने में सफलता पाई | ralod
इस धरने प्रदर्शन में किसानो की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया गया जिसमे मुख्तय गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की मांग रही+उत्तर प्रदेश के गवर्नर के नाम ज्ञापन भी प्रेषित किया गया | धरने पर बैठे वरिष्ठ नेता चौधरी यशवीर सिंह ने बताया के जिला गन्ना अधिकारी ने ऐ डी एम की उपस्थिति में यह आश्वासन दिया है के अगले कुछ दिनों में किसानो को १०० करोड़ रुपयों का भुगतान करा दिया जाएगा| शेष राशि का भुगतान सितम्बर तक करा लिया जाएगा|इसके अलावा जिले भर में फूंके हुए ट्रांसफार्मर्स को तत्काल सरकार के खर्चे पर बदलने की मांग स्वीकार की गई+राजवाहों की सफाई और पानी के भहाव पर भी सहमति बनी+बिजलीआपूर्ति + बिजली की तारों को बदलना सड़के+कानून व्यवस्था में सुधार की मांग भी की गई|छात्र नेता रहे डॉ राजकुमार सांगवान ने इस प्रदर्शन से उत्साहित होते हुए कहा के अब नलका चल गया|नलका रालोद का चुनाव चिन्ह है|बेशक विधान सभा की ११ सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनावों में रालोद नहीं लड़ रहा मगर कांग्रेस से गतबनधन के चलते जिला स्तर पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है |
पूर्व एम एल ऐ डॉ अनिल चौधरी +चौधरी यशवीर सिंह+महा सचिव डॉ राजकुमार सांगवान आदि ने ज्ञापन सौंपा

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह की चौधराहट लुभाव में उनके अपने रनवे बागपत में ही क्रैश हो गई

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

उत्साहित भाजपाई

ओये झल्लेया अब की बार तो मजा ही आ गया ओये हसाडे नरेंद्र भाई मोदी ने १६ वी लोक सभा के लिए वड्डे वड्डों को धरती सुंघा दी|उत्तर प्रदेश में तो “स ब का” के साथ लुभाव में रा यानि “सबकारा” का भी सफाया हो गया नहीं समझा ओये झल्लेया समाजवादी[५]+बहुजन समाज वादी[शून्य]+कांग्रेस[२] के साथ रालोद सुप्रीमो और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह की चौधराहट उनके अपने रनवे बागपत में ही क्रैश हो गई| कांग्रेस से बमुश्किल आठ सीटें हथियाने के बावजूद एक सीट पर भी अपना हैंड पम्प नहीं चला पाये |अपने साथ अपने पुत्र जयंत चौधरी की मथुरा में चौधराहट को भी हेमा मालिनी के हाथों गवाँ बैठे|यहां तक के बिजनौर में जयाप्रदा का ग्लैमर + अमरोहा में जाट नेता राकेश टिकैत +चुनावी रणनीति कार अमर सिंह भी फ़तेह पुर सिकरी से कोई करिश्मा नहीं दिखा पाये| ग्लैमर तो जमानत भी नहीं बचा पाया| blockquote>झल्ला

हाँ भापा जी पाल बदलने में माहिर अजित सिंह अब की बार अपने हैंड पम्प को चलाने के लिए कोई नया+ शक्तिशाली+कुशल हाथ बदल नहीं पाये यहाँ तक के पुराने हो चले हैंड पम्प के बजाय विकास के ट्यूब वेल की सोच ही नही पाये|अब नरेंद्र मोदी को ओनली गालियां देकर चुनाव जीतने के दिन हवा हो गए ये सत्य सभी को समझना होगा

नरेंद्र मोदी ने आज सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के खिलाफ भी मोर्चा खोला:चॉपर उड़ान में विलम्भ की जांच मांगी

नरेंद्र मोदी ने आज चौ. अजित सिंह के मंत्रालय सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के खिलाफ भी मोर्चा खोला |मोदी ने अपने हेलीकाप्टर को साजिशन रोक कर रखने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली और फिर बरेली में उनके हेलिकॉप्टर को अकारण कई घंटों तक रोक कर रखा गया| भाजपा कार्यालय से आर रामकृष्ण (R. Ramakrishna) द्वारा चीफ इलेक्शन कमिश्नर को लिखे एक पत्र में इसकी जाँच की मांग की गई है |
भाजपा की ओर से इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने उनके आज के चुनावी दौरे में विलंब किए जाने की जांच कराने की निर्वाचन आयोग से मांग की है |मोदी ने कहा है कि इसके पीछे किसका हाथ है, वह इसकी भी जांच कराए।
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने आज दावा किया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानन अधिकारियों ने उनके हेलीकाप्टर को उड़ान भरने की समय पर अनुमति नहीं दी जिसके कारण उन्हें यहां रैली में पहुंचने में विलंब हो गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में ढाई घंटे तक मोदी के हेलीकाप्टर को टेक आफ करने से रोका गया |पहले विजिबिलिटी कम होने का हवाला दिया गया उसके पश्चात ट्रैक व्यस्ता का बहाना बनाया गया उसके पश्चात बरेली में भी टेक आफ करने के समय विलम्भ किया गया |नरेंद्र मोदी को आज दिल्ली से बरेली होते हुए पंत नगर +रीवा मध्यप्रदेश जाना था बरेली की सभा में विलम्भ से पहुँचने पर मोदी ने कहा कि उनके हेलीकाप्टर को दिल्ली में साजिशन टेक आफ करने से रोका गया|गौरतलब है कि पिछले दिनों चौ. अजित सिंह ने अपने चुनावी छेत्र में आयोजित रैली में मोदी को चुनौती देते हुए कहा था कि बागपत के लोग मोदी के ५६ इंच के सीने की हवा निकाल देंगे चौ. अजित सिंह सेंट्रल सिविल एविएशन मिनिस्टर हैं और एयर पोर्ट्स इनकी के अंडर में आते हैं |इस बाबत सिविल एविएशन मिनिस्टर से बात करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो पाया | नरेंद्र मोदी अब तक कांग्रेस के शहजादे+और आम आदमी पार्टी के अरविन्द केजरीवाल पर ही सियासी हमला करते रहे हैं |

चौ.अजित सिंह के उत्तराखंड में राजनीतिक पैर जमने से पहले ही उखड़ने लगे: रालोद की राज्य इकाई भंग

चौ.अजित सिंह के उत्तराखंड में राजनीतिक पैर जमने से पहले ही उखड़ने लगे: रालोद की राज्य इकाई भंग
RALOD चौधरी अजित सिंह का उत्तराखंड में पैर ज़माने का सपना लगता है शीघ्र टूटने वाला है तभी उत्तराखंड की राज्य इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है | पार्टी के राष्ट्रीय सचिव गिरीश चौधरी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य इकाई (प्रदेश अध्यक्ष सहित) को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है |इस दो लाइन के नोट में कोई कारण नहीं बताया गया है कारण जानने के लिए फोन किया गया तो सम्पर्क नहीं हो पाया |
ऐसा माना जा रहा है कि उत्तराखंड में कांग्रेस के वर्त्तमान मुख्य मंत्री हरीश रावत ने टिहरी संसदीय छेत्र में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए सीधे दखल देना शुरू कर दिया है यहाँ तक कि कुछ असंतुष्ट लोगों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही तक स्थगित की जा सकती है| सम्भवत इसीलिए कांग्रेस के सहयोगी रालोद के मुखिया चौ. अजित सिंह के वेस्टर्न यूं पी से बाहर पड़ौसी राज्य में राजनीतिक पैर ज़माने से पहले ही उखड़ने लग गए हैं |
गौरतलब है कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने अपने राजनीतिक दायरे को प उ प्र से बढ़ाते हुए टिहरी और आंध्र प्रदेश में भी अपने प्रत्याशी उतारने का प्रयास किया था| इस कड़ी में कुंवर जपेन्दर सिंह को टिहरी लोकसभा से रालोद का प्रत्याशी बनाया गया
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने २२ मार्च को अपने आवास पर बैठक कर एक मात्र कुंवर जपेन्दर सिंह को टिहरी लोकसभा से रालोद का प्रत्याशी घोषित किया।कुंवर जपेन्दर सिंह उत्तरांचल संयुक्त सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष तथा वल्र्ड ह्यूमैन राईट्स प्रोटेक्शन काउंसिल के महासचिव हैं। वह 2012 में टिहरी लोकसभा का उपचुनाव भी लड़ चुके हैं।

त्रिलोक त्यागी ने समाजवादी पार्टी की साईकिल छोड़ कर रालोद का हैण्ड पम्प थामा

त्रिलोक त्यागी ने समाजवादी पार्टी की साईकिल छोड़ कर रालोद का हैण्ड पम्प थामा |
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे त्रिलोक त्यागी आज अपने समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हुए|
राष्ट्रीय लोकदल[रालोद] के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चौ. अजित सिंह जी के आवास पर आज त्रिलोक त्यागी अपने समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हो गए। इस मौके पर रालोद अध्यक्ष चौ. अजित सिंह जी तथा रालोद महासचिव एवं लोकसभा सांसद जयन्त चौधरी भी उपस्थित थे।
त्यागी के अनुसार सपा की जनविरोधी नीतियों के चलते उन्होंने रालोद से जुड़ने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा है कि सपा सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ अन्याय कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। यहां से 85 % राजस्व का अर्जन होता है लेकिन इसके विकास पर 15 से 17 % ही धन खर्च किया जाता है। जितना धन पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर खर्च किया जाता है उतना मध्य उत्तर प्रदेश के एक-एक जिले पर खर्च किया जाता है। त्यागै ने आरोप लगाया कि सपा मुखिया अपने भाईयों और कुछ लोगों के प्रभाव में आ चुके हैं। सपा अब अपराधियों की पार्टी बन गई है तथा अच्छे लोगों की उपेक्षा की जा रही है।
श्री त्रिलोक त्यागी के नेतृत्व में सपा के उत्तर प्रदेश के महामंत्री सुधाकर त्यागी, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख आशाराम त्यागी, चौ. अनूप सिंह, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अमित त्यागी, गाजियाबाद जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामशरण शर्मा, जाकिर चौधरी डबारसी, गाजियाबाद के जिला उपाध्यक्ष ओडी त्यागी, मो. कदीर प्रधान पिपलैड़ा, पवन शर्मा, विजेन्द्र यादव, जितेन्द्र त्यागी, लुकमान चौधरी मसूरी, नजरियाब प्रधान तथा आबिद प्रधान आदि रालोद में शामिल हुए।