Ad

Tag: CMOfMaharashtra

मुंबई की रफ़्तार मौसम की मार से मंद हुई:सीएम ने मुंबईकरों को घर में ही रहने की सलाह दी

[मुंबई]मौसम की मार से मुंबई की रफ़्तार मंद हुई |मुख्य मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई के लोगों से घर में ही रहने की सलाह दी |
देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि जरूरत होने पर ही बाहर निकलें
देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई में मानसून की भारी बारिश से जीवन अस्तव्यस्त हो गया है |ट्रैफिक रेंग रहा है |इसीबीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने शहर के लोगों से कहा कि वह बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और ज्वार के समय समुद्र से दूर रहें अन्यथा यह उनके लिए घातक हो सकता है।
बृह्नमुंबई नगर निगम आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ में स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने लोगों को मश्वरा दिया कि घर से निकलने से पहले वह स्थानीय निकाय द्वारा हर घंटे जारी किए जा रहे परामर्श का पालन करें।
उन्होंने कहा, निचले इलाकों में और ज्यादा पानी भरने का अंदेशा है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए हमने लोगों से घर से बाहर न आने को कहा है। अगर आप बाहर आना चाहते हैं तो बीएमसी द्वारा हर घंटे जारी किए जा रहे परामर्श का ध्यान रखें।’’ उन्होंने लोगों को समुद्र तट से भी दूर रहने को कहा क्योंकि लहरें चार मीटर तक उंची हो सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वह घातक हो सकती हैं इसलिए हम लोगों और खासकर युवकों से अपील करते हैं कि वह समुद्र से परे रहें।’’ बारिश को देखते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद रखने को कहा गया है।