Ad

Tag: congress

अरविंदर[लवली] ने अरविन्द[केजरीवाल] को समर्थन देकर “आप” की सरकार को छह माह का जीवन दिया

अरविंदर[सिंह लवली] ने सभी अटकलों को विराम देते हुए आज अरविन्द[केजरीवाल] को समर्थन दे कर “आप” की सरकार को छह महीने का जीवन प्रदान कर दिया | दिल्ली की विधान सभा में आज ३२[३१+१] के मुकाबिले ३७ मतों से आम आदमी पार्टी ने विश्वास मत हासिल कर ही लिया|भाजपा के ३२ विधायकों ने अपने नेता डॉ हर्षवर्धन के साथ खड़े होकर विश्वास मत के विरोध में मत दिया |आप के [२८]+कांग्रेस[८] +जे डी यूं[१] समर्थन में खड़े हुए अरविन्द केजरीवाल ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में वर्णित १७ मुद्दो के लिए पार्टी से ऊपर उठ कर सबसे समर्थन माँगा |

“आम” आदमी के फेशन में “वी वी आई पी” के लिए अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टरों की डील कैंसिल होनी ही थी

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

कांग्रेसी चीयर लीडर

ओये झल्लेया देखा हसाडे सोणे मन मोहने पी एम् की ईमान दारी|ओये ये भाजपाई एवंई बदनाम करते फिरते थे कि इटालियन फर्म अगस्ता वेस्ट लैंड से १२ हेलीकाप्टरों को खरीदने के लिए ३६० करोड़ रुपयों की रिश्वत ली गई है ओये अब हमने एक ही झटके में ३५३६ करोड़ के इस सौदे को ही कैंसिल कर दिया है|अब हमने तो उस दोषी पूर्व एयर चीफ एस पी त्यागी और उसके परिवार को भी नहीं छोड़ना

झल्ला

अरे मेरे चतुर सुजाण जी दरअसल आज कल आम आदमी का फेशन चल रहा है जिसके चलते ये वी वी आई पी के लिए हेलीकाप्टरों की खरीद २०१४ के चुनावों में कोई नया गुल खिला सकती थी इसीलिए दिल्ली में आम आदमी की आग में झुलसे आप जी के लिए अब वी वी आई पी कल्चर में फूंक फूंक कर कदम रखना सियासी मजबूरी भी है झल्लेविचारानुसार इस डील से जो नुक्सान हुआ है उसकी भरपाई के लिए दोषी कंपनियों से वसूली हो जाये तो मानेंगे की आप लोग वाकई सुधर गए हो

राज नाथ सिंह ने कांग्रेस की तुलना रामायण की “मंथरा” और महाभारत के “कंस” से की

कांग्रेस शासित झाड़खंड के रांची [ध्रुव ]में इस साल की आखिरी विशाल विजय संकल्प रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह भी काग्रेस पर जम कर बरसे |उन्होंने प्राचीन भारतीय ग्रंथों में वर्णित कथाओं के माध्य्म से कांग्रेस की तुलना रामायण की पात्र “मंथरा” और महाभारत के कंस से की उन्होंने कहा कि नरेंदर मोदी के प्रधान मंत्री बनाने में रोड़े अटका कर कांग्रेस आज कल मंथरा और कंस की भूमिका निभा रही है |कैकैई कि दासी मंथरा ने जिस प्रकार श्री राम के बनवास का कुचक्र रचा था उसी प्रकार केंद्र सरकार के मंत्री भी मोदी के खिलाफ रोज नए नए षड्यंत्र रच रहे है |स्नूपिंग काण्ड की जाँच आयोग का गठन भी उसी कड़ी का हिस्सा है|कंस ने तो कृष्ण के जन्म से पूर्व देवकी से जन्मी कन्यायों का वध कर दिया था |कांग्रेस भी उसी दिशा में अग्रसर है|

झाड़ खंड का भाग्य बदलने के लिए नरेंदर मोदी ने प्रदेश की सभी १४ लोक सभा सीटें भाजपा को देने की अपील की

प्रधानमंत्री पद के भाजपा के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस शासित झाड़खंड के रांची में आयोजित विशाल विजय रैली में केंद्र सरकार पर आजादी के बाद से ही झाड़ खंड की आवाज को दबाने का आरोप लगाया|झाड़ खंड का भाग्य बदलने के लिए नरेंदर मोदी ने २०१४ में प्रदेश की सभी १४ लोक सभा सीटें भाजपा को देने की अपील की|उन्होंने कहा कि प्रदेश १४वे साल में प्रवेश कर रहा है यहाँ लोक सभा की १४ सीटें है और चुनाव भी २०१४ में होने जा रहे हैं इसीलिए झाड़ खंड का भाग्य बदलने के लिए इस १४ के जादुई आंकड़े का उपयोग करने से प्रदेश का भाग्य बदल जायेगा |
लाख+ लोगों की भीड़ को संबोधित करते मोदी ने आश्वासन दिया कि वे अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का झारखंड बनाएंगे और आदिवासी-दलित-पीड़ित शोषितों के सपनों को पूरा करेंगे। Bjp Vijay Rally In Ranchi
उन्होंने केंद्र और राज्य में सत्तारुड कांग्रेस से पूछा कि झारखंड गरीब क्यों है? अलग झारखंड की आवाज को क्यूँ ५० सालों तक दबोचा गया।
मोदी ने तीन राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखंड+झाड़ खंड और छत्तीसगढ़ का निर्माण भी वाजपेयी जी की सरकार में हुआ। मध्यप्रदेश से अलग छत्तीसगढ़ बना+ बिहार से अलग झारखंड बना+ उत्तरप्रदेश से अलग उत्तराखंड बना। तीनों राज्यों की कठिनाइयां समान थी। भाजपा शासित छत्तीसगढ़ आगे निकल गया। कांग्रेस शासित झारखंड और उत्तराखंड पिछड़ गए।उन्होंने कहा कि विकास के लिए झारखंड में 14 सीटें भाजपा अध्यक्ष राज नाथ सिंह को दे दें |
मोदी ने कांग्रेस के विजन पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि यहाँ भरपूर कोयला हैमगर बिजली नहीं है+बरसात का पानी आता है लेकिन पीने का पानी नहीं है+प्रदेश पर पहले छह हजार करोड़ का कर्ज था जो बढ़ कर अब चौंतीस हजार करोड़ हो गया है|यहाँ ५०% जनता गरीब है | प्रचुर मात्र में प्राकृतिक सम्पदा होने पर भी यहाँ दयनीय स्थिति है| मूल कारण यह है कि न तो इनको विकास की चिंता है न तो सुशासन की चिंता है।
गुजरात में हमने फर्टिलाइजर कारपोरेशन को प्रोफेशनलिज्म की तरफ ले जाने का काम किया। फालतू खर्च कम किए। आज लुढ़का हुआ पीएसयू सबसे ज्यादा मुनाफा कर रहा है। रोजी-रोटी की गारंटी हो गई। इरादे चाहिए सिर्फ वादे नहीं। इरादे भी नेक होने चाहिए। कांग्रेस के पास न तो इरादे हैं न तो नेक वादे. इरादों में भी नैतिकता नहीं है।
जिस राज्य में क्रिकेटर धौनी-और दीपिका हैं वह राज्य बदहाल क्यों?

बकरे की माँ माफ़ करना नरेंदर मोदी की भाजपा कब तक खैर मनाएगी

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

आतिश बाज भाजपाई

ओये झल्लेया मुबारकां ओये मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने एस आई टी की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया और गुजरात दंगों के आरोपों से हसाडे नरेंदर भाई मोदी जी को बरी कर दिया ओये अब तो मानता है ना कि हो जायेगी हर हर मोदी और घर घर मोदी

झल्ला

अरे मेरे भोले सेठ जी एक दर बंद हुआ तो क्या सौ दर अभी भी खुले हैंइसीलिए भारत [कांग्रेसी]सरकार के मंत्रिमंडल ने गुजरात+ हिमाचल प्रदेश + राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में अनधिकृत तरीके से शारीरिक/इलेक्‍ट्रानिक निगरानी की घटनाओं के मामले में जांच आयोग कानून 1952 के अनुसार जांच आयोग बनाने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है इससे गुजरात कि एक महिला को लेकर स्नूपिंग स्कैंडल में मोदी की जांच होगी |अरे बकरे की माँ ,माफ़ करना ,नरेंदर मोदी की भाजपा कब तक खैरमनायेगी?

आम आदमी पार्टी ने १६ वी लोक सभा में भी “झाड़ू” ले जाने का एलान किया

[नई दिल्ली]आम आदमी पार्टी (आप) ने १६ वी लोक सभा में भी झाड़ू लगाने का एलान किया है|
दिल्ली विधानसभा चुनावों में अप्रत्याशित और ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा के चुनावी समर में उतरने का एलान कर दिया है।यधपि अभी तक यह खुलासा नहीं किया गया है कि कितनी सीट या राज्यों में यह प्रयोग किया जायेगा लेकिन इस घोषणा से कांग्रेस और भाजपा पर दबाब पड़ना स्वाभाविक हैऔर इस परिपेक्ष्य में दिल्ली राज्य में “आप ” की सरकार परइन पार्टियों का दबाब कम हो सकेगा |
26 दिसंबर [आज] को एक प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी ने इसकी घोषणा की।इसकी रूप रेखा तैयार करने के लिए संजय सिंह + पंकज गुप्ता को जिम्मेदारी सोंपी गई है “आप” के वरिष्ठ योगेंद्र यादव ने कहा ” हम ऐसे ईमानदार लोगों को खोज रहे हैं जो पार्टी का हिस्सा बन सकें। हम दूसरी पार्टियों और संगठनों के ईमानदार लोगों को भी मौका देंगे। हमने लोकसभा चुनाव में लड़ने के इच्छुक लोगों के लिए एक फॉर्म तैयार किया है। इसमें सारी जानकारी भरकर देना होगा। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100 लोगों के हस्ताक्षर भी करवाने होंगे। यह फॉर्म आम आदमी पार्टी की वेबसाइट (www.aamaadmiparty.org) से डाउनलोड किया जा सकता है। यह फॉर्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों में है। इसे भरकर ई-मेल भी किया जा सकता है।”
श्री यादव ने कहा, हम कई राज्यों के 309 जिलों में काम कर रहे हैं। हालांकि हम अभी यह नहीं बता सकते कि हम कितने राज्यों में चुनाव लड़ेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि ईमानदार राजनीति की दिशा में काम करने वाले लोग आगे आएंगे।

“आप”ने कांग्रेसी समर्थन जारी रखाने के लिए राहुल गांधी की “अमेठी”को हथियाने की धमकी देनी शुरू कर की

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

त्रस्त आम आदमी

ओये झल्लेया ये क्या हो रहा है ?ओये “आप” वाले कांग्रेस के आठ और जे डी यूं के एक विधायक के बल पर सरकार बनाने जा रहे हैं कांग्रेस बार बार कह रही है कि हम स्पोर्ट वापिस नहीं ले रहे फिर कांग्रेस और “आप” में गाली गलौच +तू तू -में में+जारी हैं|कांग्रेसी कह रहे हैं की आप की पोल खोलने के लिए समर्थन दिया है तो आप वाले चिल्ला रहे हैं कि हमने तो समर्थन माँगा ही नही इन्हें[कांग्रेस+भाजपा] हम जेल भिजवा देंगे यार ये आप वाले बड़े शातिर निकले |ये राजनीतिक मयखाने का लुत्फ़ तो उठाना चाहते हैं लेकिन रिंद[शराबी]का टाइटल लेने से गुरेज कर रहे हैं

झल्ला

भापा जी बात तो आप भी आम ही कर रहे हो लेकिन झल्लेविचारानुसार खास बात ये हैं कि कांग्रेस का टेंटुआ दबाये रखने के लिए उनके कमजोर नस राहुल गांधी को दबाना जरूरी है अब जब तक “आप” वाले अमेठी में कुमार बिश्वास को चुनाव लड़वाने की बात उछालते रहेंगे कांग्रेस का समर्थन कम से कम लोक सभा के चुनावों तक तो जारी ही रहेगा |इतने समय में अगर कोई चमत्कार हो गया १८ में से आठ वाडे भी पूरे हो गए तो समझो लोक सभा में भी “आप” का वजूद आ जायेगा क्यों ठीक है ना ठीक

“आम” आदमी की दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भावी सी एम् केजरीवाल ने “एल जी” निवास में प्रवेश किया

आम आदमी पार्टी[आप] के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए [बुलेट बाइट करने को ]सहमति प्रदान कर दी है |आम से खास बनने के लिए उन्होंने एल जी निवास की तरफ कूच भी कर दिया है जिसे लेकर प्रतिक्रियाएं आने लग गई हैं| आप पार्टी को सत्ता नाच नचवाने के लिए आठ विधायकों का बिना शर्त समर्थन देने वाली कांग्रेस की पूर्व मुख्य मंत्री शीला दीक्षित ने अब कहा उनका समर्थन बिना शर्त नहीं है वरन आप के मेनिफेस्टो को है|
भाजपा के मुख्य मंत्री के उम्मीदवार रहे डॉ हर्षवर्धन ने “आप” के इस कदम को दिल्ली की जनता के साथ धोखा बताया है | उधर कमोबेश इन्ही विसंगतियों को देखते हुए “आप” पार्टी ने सरकार बनने में कोई जल्द बजी नहीं दिखाई और जनता से पुनः डाइरेक्ट स्पोर्ट लेकर एल जी निवास कि तरफ रुख किया है|
सप्ताह भर तक चले जनमत सर्वेक्षण में इंटरनेट, साइबर मीडिया और जनसभाओं के ज़रिये लोगो से सरकार बनाने के सवाल पर राय मांगी थी. यह देश में राजनीति को बदलने की एक ऐतिहासिक शुरुआत थी. जनता ने इसमें भारी संख्या में भाग लिया। आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत के लिए आवश्यक 36 सीटें नहीं मिली थी
विभिन्न माध्यमों से जनता ने “आप” को निम्नवत राय दी [A]-Particulars
[1]Total Response
[2]Total Responses – (unique)
[3]Total Valid Responses for Delhi
[4]Outcome – Yes
[5]Outcome- No
[A] Website
[1]1,34,917
[2]99,043
[3]20,969
[4]14,256
[5]6,713
[B]Phone Calls
[1]238, 239
[2]1,83,093
[3]85,716
[4]62,412
[5]23,304
[C]SMS
[1]324,154
[2]2,41,047
[3]1,59,281
[4]1,20,418
[5]38,863
[D]Total
[1]6,97,310
[2]523183
[3]265966
[4]197086
[5]68880
[E] Jansabhas/Public Meetings
280
257
23
आप पार्टी का दवा है कि कुल मिलाकर SMS और Internet के माध्यम से 697310 प्रतिक्रियाएं मिली, जिसमें से डुप्लीकेट ID और नंबर्स को हटा कर कुल 523183 लोगों ने राय दी. इसमें से 265966 दिल्ली से हैं. इसमें से 197086 यानि 74% ने पार्टी को सरकार बनाने के पक्ष में फैसला दिया है.
इसे देखते हुए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनाने का निर्णय लिया है. विधायक दल के नेता अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी दिल्ली के उप राज्यपाल से सरकार बनाने की पेशकश करने जा रही है.

कांग्रेस ने “सूर्य देव” का अनुसरण करते हुए अपने केंद्रीय मंत्रियों को पार्टी की ‘उत्तरायण’ यात्रा शुरू कराई

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

उत्साहित कांग्रेसी

ओये झल्लेया देखा हसाडे मंत्रियों की दरिया दिली |हसाड़ी जयंती नटराजन ने अच्छे खासे पेट्रोलियम और वन मंत्रालय को छोड़ कर पार्टी के लिए निशुल्क काम करने की राह पकड़ ली है ओये इस तेज तरार नेता के आने से पार्टी को चार चाँद लग जायेंगे

झल्ला

चतुर सुजाण जी सूर्यदेव की उत्तरायण यात्रा बेशक हर साल होती है मगर आप जी की पार्टी केवल पञ्च साल में एक बार ही यह यात्रा करती है अरे भापा जी उत्तरायण का मतलब है उत्तर से दक्षिण की तरफ चलना कल सूर्य देव ने भी यह राह पकड़ी है तो आप जी की पार्टी ने भी कल ही सूर्य देव का अनुसरण करना शुरु कर दिया है | तमिल नाडु कोटे की जयंती नटराजन को मंत्रालय से बाहर का रास्ता दिखा कर दक्षिण के ही वीरप्पा मोइली को उसका अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है |जयंती को दक्षिण की और जिस प्रकार धकेला गया है उससे लगता है दक्षिण के और नेता भी इसी राह पर डाले जा सकते हैं|

श्रीमती जयंती नटराजन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया: मोइली को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

२०१४ में होने वाले आम चुनावों में उतरने के लिए कांग्रेस ने अपने नेताओं को फेंटना शुरू कर दिया है|इसी कड़ी में पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती जयंती नटराजन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया जिसे प्रधान मंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने स्वीकार भी कर लिया |
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री वीरप्पा मोइली पर्यावरण एवं वन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।आम चुनावों में पार्टी की कमान सम्भालने के लिए मंत्रियों को मैदान में उतारने की तैय्यारी की जा रही है |सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज तर्रार जयंती को पार्टी प्रचार के लिए मंत्री के दायित्व से मुक्त किया गया है इसी क्रम में अभी और मंत्रियों के इस्तीफे आ सकते हैं और इन्हें पार्टी प्रचार के लिए तैनात किया जा सकता है |इसे कांग्रेस के चुनावी निशान “हाथ” की बिगड़ रही लकीरों को कुछ हद तक दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है |