Ad

Tag: Conspiracy

प्रकाश सिंह बादल ने 1984 के दंगों को तत्कालीन केंद्र सरकार और कांग्रेस की साजिश बताया

आपरेशन ब्लू स्टार में संलिप्तता को लेकर कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल[ SAD ] में आज कल वाक् युद्ध चल रहा है |पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टैन अमरिंदर सिंह के आरोपों का जवाब देने के लिए एस ऐ डी के सर्वोच्च नेता प्रकाश सिंह बादल ने कामन सम्भाल ली है\
आपरेशन ब्लू स्टार मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज [शनिवार]कहा कि 1984 के दंगे उस समय की सरकार और कांग्रेस की गहरी साजिश का परिणाम थे|
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने यह आरोप लगाया था कि वर्त्तमान अकाली दल के सी एम् आपरेशन ब्लू स्टार के मुद्दे को उछालकर राजनीतिक हित साधना चाहते हैं
जिसे एस ऐ डी के सर्वोच्च नेता ने गलत और बेबुनियाद ’बताया । आरोपों का जवाब देते हुए बादल ने कहा कि उन्होंने आप्रेशन ब्लू स्टार के बाद सबसे लंबी जेल काटी है। इन्होंने देश की कोई ऐसी जेल नहीं जो मुझे न दिखाई हो।
बादल ने १९८४ में दिल्ली में हुए सिख नरसंहार के लिए केंद्र सरकार+ दिल्ली पुलिस + कांग्रेस पार्टी को दोषी ठहराया |
राहुल गांधी ने खुद कहा है कि दंगों में कुछ कांग्रेसियों की भूमिका थी और अब यह भी सपष्ट हो गया है कि ब्रिटेन सरकार ने भी इनकी मदद की थी। मुख्यमंत्री ने कहा,
गौततलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया था कि आप्रेशन ब्लू स्टार के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह बाजपुर अपने फार्म में जाकर छिप गए थे। यहां तक कि उन्होंने दंगों में तीन भाजपा नेताओं के शामिल होने के भी आरोप लगाए थे।