Ad

Tag: CowCessInPunjab

गायों [Cow]के कल्याण के लिए,एसऐडी रूल्ड,पंजाब लगाएगा गाय शुल्क

[चंडीगढ़,पंजाब ] गायों [Cow]के कल्याण के लिए पंजाब लगाएगा गाय शुल्क|पंजाब गौ सेवा आयोग के अनुसार राज्य में 472 गोशालाओं में 2.69 लाख गाये हैं, जबकि 1.06 लाख गायें सड़कों पर घूम रही हैं।
पंजाब सरकार राज्य में गायों के कल्याण के लिए वाहनों और बिजली सहित कई चीजों पर जल्द ही शुल्क लगाएगी।
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री एवं अमृतसर से भाजपा विधायक अनिल जोशी के अनुसार ‘ राज्य में विभिन्न वस्तुओं पर गाय शुल्क लगाया जाएगा और इससे एकत्र राजस्व गाय और इसके कल्याण पर खर्च किया जाएगा।’’
स्थानीय निकाय विभाग ने
चारपहिया वाहन की खरीद पर 1,000 रुपये
दोपहिया वाहन की खरीद पर 500 रु
तेल टैंकर पर 100 रु ,
बिजली पर 2 पैसा प्रति यूनिट,
शादी-विवाह के आयोजन के लिए एसी हॉल की बुकिंग पर 1,000 रु
गैर एसी हॉल की बुकिंग पर 500 रु
सीमेंट की बोरी पर एक रु
भारत में बनी विदेशी शराब पर 10 रु प्रति बोतल और
पंजाब मीडियम शराब पर 5 रु प्रति बोतल की दर से गाय शुल्क लगाया जाएगा।
मंत्री के अनुसार 154 नगर निकायों में से 33 ने यह प्रस्ताव पारित कर दिया है, जबकि 10 में से 7 ने शुल्क लगाने के निर्णय का समर्थन किया है। इस संबंध में एक अधिसूचना 25 मई तक जारी की जाएगी।
पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन कीमती भगत के अनुसार सबसे पहले प्रायोगिक आधार पर 2009 में बठिंडा में गाय शुल्क लगाया गया था, जबकि तीन महीने पहले मोहाली में यह शुल्क लगाया गया था।
अमृतसर नगर निगम द्वारा इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया जाना बाकी है।
भगत ने कहा कि राज्य को इस शुल्क से सालाना करीब 90-100 करोड़ रु प्राप्त होंगे जिसे गायों के कल्याण पर खर्च किया जा सकता है।