Ad

Tag: d m k withdrawal

डी एम् के के विड्रावल के कारण बाज़ार में गिरावट नहीं आई है: केन्द्रीय वित्त मंत्री पी चिदम्बरम

केन्द्रीय वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने कढ़ाई से कहा कि डी एम् के के विड्रावल के कारण बाज़ार में गिरावट नहीं आई है वरन सायप्रस में आई समस्या और भारतीय रिसर्व बैंक के नीतियों की कारण बाज़ार में गिरावट आई है |इसके लिए वह[चिदम्बरम ]स्वयम इन्वेस्टर्स से बात करेगे| गौर तलब है कि डी एम् के द्वारा १८ सांसदों की सपोर्ट विड्रा करने के कारण बाज़ार सहमा है और उसमे लगातार गिरावट आ रही है| इसी विषय पर सुबह प्रेस कांफ्रेंस में एक पत्रकार द्वारा पूछे जाने पर वित्त मन्त्रे ने तत्काल इस संभावना से इनकार कर दिया और कहा कि सायप्रस में आई तब्दीली और आर बी आई[ R B I ] के कारण बाज़ार में गिरावट आई है|

बाज़ार में गिरावट

बाज़ार में गिरावट


गौर तलब है कि यूरोपीय यूनियन ने सायप्रस को बैंक डिपॉजिटर्स पर टैक्स लगाकर कम से कम 5.8 अरब यूरो जुटाने को कहा है। यूरोपीय यूनियन ने कहा है कि 10 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज के लिए सायप्रस को यह कदम उठाना होगा। इस कदम से स्थानीय लोग, रूसी और फाइनैंशल मार्केट से जुडे़ सभी लोग हैरान हैं।इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रीपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती किए जाने के बाद बैंकों द्वारा कर्ज दरों में कटौती करने की संभावना नहीं के बराबर बताई जा रही है | इसके अलावा आज समाज वादी पार्टी भी सरकार को झटके देने लग गई है संभवत इसीलिए आज भी बाज़ार लगातार नीचे के और ही लुड़का | सेंसेक्स १२३.९१ अंक गिर कर 18884.19 1 (-0.65%)और निफ्टी ५१.५५ अंक नीचे आकर 5694.40 पर (-0.90%)रुका |