Ad

Tag: DDNews

सोणे ते मन मोहने पूर्व पी एम के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दूरदर्शन का बर्थडे गिफ्ट

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

भाजपाई चीयर लीडर

ओये झल्लेया ये दूरदर्शन वाले अभी भी नहीं सुधरे देख तो हसाडे सोणे नरेंद्र भाई दामोदर मोदी पी एम बनने के बाद पहली बार अमेरिका गए तो इन दूरदर्शन वालों ने कैसा जुल्म ढा दिया ओये बृहस्पतिवार की शाम के प्रसारण में नमो के बजाय पूर्व पी एम को दिखाना शुरू कर दिया |नमो की बजाय डॉ मन मोहन सिंह की फोटुएं चलानी शुरू कर दी|इससे पहले शी जिनपिंग को ग्यारह जिनपिंग और बाढ़ग्रस्त अनंतनाग को इस्लामाबाद बता दिया ओये हम इसकी कढ़ाई से जांच करवाएंगे

झल्ला

भोले सेठ जी यह तो सोणे ते मन मोहने पूर्व पी एम के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दूरदर्शन का बर्थ डे गिफ्ट था| चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को गलत स्क्रिप्ट के कारण ग्यारह जिनपिंग कहने वाली अस्थाई एंकर को निकालने में आप लोगों ने कोई देरी नहीं की |अब इस भयानक गलती की ओनली जांच की बात कर रहे हो इसीलिए ये सबकी मिलीभगत है| झल्लेविचारानुसार सोणे ते मन मोहने पूर्व पी एम डॉ मन मोहन सिंह के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दूरदर्शन का यह गुप्त बर्थ डे गिफ्ट था