Ad

Tag: Defamation Case against arvind kejriwal

दिल्ली के सीएम को अदालत में हाजिर होकर कानून का सम्मान करना ही पड़ा

[नई दिल्ली]दिल्ली के सीएम को अदालत में हाजिर होकर कानून का सम्मान करना ही पड़ा
दिल्ली के सीएम को अदालत में व्यक्तिगत रूप में हाजरी देकर कानून का सम्मान करना ही पढ़ा|
दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल+उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया + “आप” असंतुष्ट गुट के बुद्धिजीवी नेता योगेंद्र यादव को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष पेश होना ही पड़ा|
फौजदारी मानहानि के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत के समक्ष उपस्थित होने के लिये आज इन तीनों को बाध्य किया गया। केजरीवाल आदि ने वकीलों की हड़ताल को आधार बना कर अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने से छूट मांगी थी
, अदालत ने इन नेताओं के उपस्थित होने में विफल रहने पर कठोर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उनमें ‘कानून के प्रति कोई सम्मान नहीं है।जिसके उपरान्त इन तीनों ने अदालत में हाजरी भरी ’

अरविन्द केजरीवाल ने मानहानि के नोटिस के जवाब में एक बार फिर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय गोएल पर आरोपों की झड़ी लगाईं

अरविन्द केजरीवाल ने मानहानि के नोटिस के जवाब में एक बार फिर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय गोएल पर आरोपों की झड़ी लगाईं |
आम आदमी पार्टी [आप]के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने अपने विरुद्ध मानहानि के नोटिस के जवाब में एक बार फिर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय गोएल पर आरोपों की झड़ी लगा दी है| अरविन्द केजरीवाल को 23 सितम्बर में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष विजय गोयल ने एक मानहानि का नोटिस भिजवाया था|.
6 पन्नो के नोटिस में दावा किया गया है कि विजय गोयल दिल्ली के सम्मानित व्यक्ति है और केजरीवाल ने उन्हें भ्रष्ट कहकर बदनाम करने की कोशिश की है. विजय गोयल ने एक वकील के माध्यम से ये नोटिस भिजवाई है और नोटिस में आप की टेलीफोन विज्ञापन + रेडियो विज्ञापन का हवाला देकर ये कहा गया है कि उनके मुवक्किल विजय गोयल को भ्रष्ट कह कर अरविन्द ने विजय गोयल की इज्ज़त को क्षति पहुंचाई है. विजय गोयल ने अरविन्द केजरीवाल से इस कथित मान की हानि के लिए बिना शर्त के पब्लिक में माफ़ी की मांग की है और 1 करोड़ रुपये भी मांगे है|
अरविन्द केजरीवाल ने इस नोटिस के जवाब में स्पष्ट कर दिया कि विजय गोयल जैसे नेता से माफ़ी मांगने का सवाल ही पैदा नहीं होता. इतना ही नहीं अरविन्द केजरीवाल ने मानहानि के नोटिस के जवाब में विजय गोयल पर और आरोप लगा दिए और कहा कि उनके भ्रष्ट होने के प्रमाण दिल्ली की जनता में बहुत पहले से है| अरविन्द केजरीवाल ने बीजेपी शासित एम् सी डी में चल रहे भ्रष्टाचार का ज़िक्र करते हुए विजय गोयल से सवाल किया है कि दिल्ली में ऐसा कोई काम होता है जहा लोगो को रिश्वत न देनी पड़े? केजरीवाल ने विजय गोयल से ये भी पुछा की जब शीला दीक्षित ने बिजली के दाम बढ़ाये थे, तब आप क्यों खामोश थे?
ज्ञात हो की इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी अरविन्द केजरीवाल को बिजली कंपनियों के दलाल कहने के आरोप में मानहानि का नोटिस भेजा था. फिलहाल ये मामला दिल्ली की एक अदालत में चल रहा है और अदालत ने अरविन्द को बिना किसी ज़मानत के बाहर रहने की इज़ाज़त दे दी है|