Ad

Tag: DelhiLabourWelfareFund

आप पार्टी पर दिल्ली के मजदूरों का हक़ हड़पने के आरोप

[नई दिल्ली] आप पार्टी पर दिल्ली के मजदूरों का हक़ हड़पने के आरोप केजरीवाल की “आप” पार्टी पर भ्र्ष्टाचार के आरोप
करप्शन पर जीरो टोलेरेंस निति का दवा करने वाली आम आदमी पार्टी [आप] पर एक के बाद एक आरोप लगाने शुरू हो गए हैं|
सीसीटीवी प्रोजेक्ट में अरबों रु के करप्शन के पश्चात् अब लेबर फंड्स में १३९ करोड़ रु के घोटाले को उजागर किया गया है|
यद्पि सी सी टी वी मामले में अभी आरोप प्रत्यरोप का दौर चल रहा है लेकिन एंटी करप्शन बोर्ड[ऐ सी बी] ने दिल्ली के श्रम विभाग के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है |दिल्ली के लेबर वेलफेयर बोर्ड के पूर्व अधिकारी सुखबीर शर्मा की शिकायत पर यह कार्यवाही की गई है |बताया जा रहा है के पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवैध तरीके से मजदूर वर्ग में पंजीकृत करवा कर उन्हें आर्थिक लाभ पहुँचाया गया|
२००२ में मजदूरों को लगभग १७ सुविधाएँ देने के लिए दिल्ली लेबर वेलफेयर बोर्ड का गठन किया गया था|इस लाभ को अपने कार्यकर्ताओं तक पहुँचाने के लिए उन्हें अवैध तरीके से पंजीकृत करवाया गया |इस प्रकार नौकरी करने वाले भी श्रमिकों को मिलने वाले लाभ को हड़पने में सफल हो गए