Ad

Tag: DelhiNews

राज योग के सुखास्वादन पर नजरें गढ़ाए केजरीवाल को अब राज रोग भी घेरने लगे :अज्ञात ने घूँसा मारा

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक व्यक्ति ने हमला कर दिया और पूर्व मुख्यमंत्री ने बिना समय गवाएं भाजपा को इसके लिए दोषी ठहराया है। इससे पूर्व भी हरियाणा के चरखी-दादरी में केजरीवाल पर इसी प्रकार का हमला हो चुका है।राज योग के सुखास्वादन पर नजरें गढ़ाए अरविन्द केजरीवाल को अब राज रोग भी घेरने लग गए हैं |पूर्व में काले झंडे दिखाएँ जाने+स्याही फैंकने के बाद आज केजरीवाल को घूँसा मार कर उनकी नीतियों का विरोध किया गया |इससे पूर्व कल भी चांदनी चौक सीट से आप प्रत्याशी आशुतोष के प्रचार अभियान में शामिल समर्थकों पर अंडे तक फेंके जा चुके हैं |
चुनाव अभियान पर निकले अरविन्द केजरीवाल आज जब अपने समर्थकों से हाथ मिला रहे थे उसी वक्त एक शख्स ने उनकी गर्दन पर घूंसा मारा और थप्पड़ मारने की कोशिश की।
इस पर “आप” के कार्यकर्ताओं ने हमलावर की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। दक्षिणी दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाक़े में हमला करने वाले व्यक्ति का विवरण नहीं मिल पाया है |
केजरीवाल ने इस हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा ” कुछ लोग प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं. वो जो करना चाहते हैं उन्हें करने दीजिए. हमारा धर्म हमें अहिंसा की सीख देता है. अगर हम हाथ उठाएँगे तो हमारा आंदोलन ख़त्म हो जाएगा.”
वाराणसी में 25 मार्च को एक चुनावी सभा के दौरान भी कुछ लोगों ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी.
हरियाणा में 28 मार्च को एक अन्य व्यक्ति ने हमला किया था उसने सवयम को समाजसेवी अन्ना हज़ारे का समर्थक बताया था.|केजरीवाल इसी दिल्ली में २८ सीटें जीत कर ४९ दिन तक मुख्य मंत्री रहे हैं|

दिल्ली में”आप”की सरकार ने अपनी हड़ताल को समाप्त किया

आम आदमी पार्टी के आंदोलन को समाप्त कराने के लिए उपराज्य पाल और “आप” पार्टी ने मध्य मार्ग अपनाते हुए आप पार्टी की मांगे आंशिक रूप से मान ली गई हैं जिसके फलस्वरूप रात्रि पौने आठ बजे प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया | दो पोलिस थाना के दोषी अधिकारीयों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है और दो दोषियों को गिरफ्तार भी किया गया है
धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन आज आम आदमी पार्टी[ आप] के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में १० प्रदर्शन कारियों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। दिल्ली के मुख्यमंत्री [धरना एक्सपर्ट] अरविंद केजरीवाल के धरने के दूसरे दिन आज “आप” टोपी’ लगाए टोलियों में आ रहे उत्साही लोगों के एक समूह धरना स्थल के चारों ओर लगाए गए अवरोधकों को परिचय पत्र दिखाए बगैर पार कर गये इस पर जब तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें पीछे धकेलने का प्रयास किया तो झड़पें भी हुईं लेकिन दूसरे तरफ ऐसे आन्दोलनों से प्रभावशून्य [ immune]हो चुके केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कार्यवाही को जांच रिपोर्ट की प्राप्ति तक टाल दिया | मात्र पांच दिनों के बाद २६ जनवरी के समारोह के मद्दे नजर अरविन्द केजरीवाल ने भी दबाब बनाते हुए अपने रूख से पीछे नहीं हटने का संकेत दिया है और केंद्र से समझौते से इंकार किया और चेतावनी देते हुए कहा कि राजपथ को लाखों समर्थकों से भर दिया जाएगा इससे गणतंत्र दिवस समारोह में अवरोध उत्पन्न हो सकता है।दिल्ली के उप राज्य पाल [एल जी] ने गणतंत्र दिवस के मद्दे नजर आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया
गौरतलब है कि चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धरने पर बैठे थे |
दक्षिणी दिल्ली में पिछले सप्ताह कथित ड्रग और वेश्यावृत्ति गिरोह पर छापा मारने से इंकार करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं| ड्यूटी में कथित लापरवाही के कारण दिल्ली पुलिस के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर इस विरोध प्रदर्शन को कंट्रोल करने के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर के 1 बजे तक नार्थ ब्लॉक के निकट के चार मेट्रो स्टेशन भी बंद रखे गए

अरविंदर[लवली] ने अरविन्द[केजरीवाल] को समर्थन देकर “आप” की सरकार को छह माह का जीवन दिया

अरविंदर[सिंह लवली] ने सभी अटकलों को विराम देते हुए आज अरविन्द[केजरीवाल] को समर्थन दे कर “आप” की सरकार को छह महीने का जीवन प्रदान कर दिया | दिल्ली की विधान सभा में आज ३२[३१+१] के मुकाबिले ३७ मतों से आम आदमी पार्टी ने विश्वास मत हासिल कर ही लिया|भाजपा के ३२ विधायकों ने अपने नेता डॉ हर्षवर्धन के साथ खड़े होकर विश्वास मत के विरोध में मत दिया |आप के [२८]+कांग्रेस[८] +जे डी यूं[१] समर्थन में खड़े हुए अरविन्द केजरीवाल ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में वर्णित १७ मुद्दो के लिए पार्टी से ऊपर उठ कर सबसे समर्थन माँगा |

अरविन्द केजरीवाल ने जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा लेने से मना करके मेनिफेस्टो पर अमल शुरू किया

[नई दिल्ली]”आप” पार्टी के दिल्ली में बनने जा रहे मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा लेने से मना करके अपने चुनावी घोषणा पत्र पर अमल करना शुरू कर दिया |
नई दिल्ली के एडिशनल कमिश्नर आफ पुलिस [सिक्यूरिटी]वी रंगानाथन द्वारा पत्र संख्या १०६४२ /एक्स ब्रांच/सेक/के माध्यम से यह सुरक्षा व्यवस्था आफर की गई है |अरविन्द केजरीवाल के निजी सहायक को लिखे गए इस आफर में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस दिल्ली के मुख्य मंत्री को सुरक्षा कवर मुहैय्या करवाती है चूँकि अब अरविन्द केजरीवाल मुख्य मंत्री बनने जा रहे हैं इसीलिए उन्हें सुरक्षा कवर दिया जाना है सुरक्षा कर्मी कहा भेजने हैं कृपया बताएं|
इसके उत्तर में आप पार्टी ने सुरक्षा कवर लेने से इंकार कर दिया है गौरतलब है कि पार्टी के मेनिफेस्टो में वी आई पी कल्चर का बहिष्कार करने की बात कही गई है

“आम” आदमी की दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भावी सी एम् केजरीवाल ने “एल जी” निवास में प्रवेश किया

आम आदमी पार्टी[आप] के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए [बुलेट बाइट करने को ]सहमति प्रदान कर दी है |आम से खास बनने के लिए उन्होंने एल जी निवास की तरफ कूच भी कर दिया है जिसे लेकर प्रतिक्रियाएं आने लग गई हैं| आप पार्टी को सत्ता नाच नचवाने के लिए आठ विधायकों का बिना शर्त समर्थन देने वाली कांग्रेस की पूर्व मुख्य मंत्री शीला दीक्षित ने अब कहा उनका समर्थन बिना शर्त नहीं है वरन आप के मेनिफेस्टो को है|
भाजपा के मुख्य मंत्री के उम्मीदवार रहे डॉ हर्षवर्धन ने “आप” के इस कदम को दिल्ली की जनता के साथ धोखा बताया है | उधर कमोबेश इन्ही विसंगतियों को देखते हुए “आप” पार्टी ने सरकार बनने में कोई जल्द बजी नहीं दिखाई और जनता से पुनः डाइरेक्ट स्पोर्ट लेकर एल जी निवास कि तरफ रुख किया है|
सप्ताह भर तक चले जनमत सर्वेक्षण में इंटरनेट, साइबर मीडिया और जनसभाओं के ज़रिये लोगो से सरकार बनाने के सवाल पर राय मांगी थी. यह देश में राजनीति को बदलने की एक ऐतिहासिक शुरुआत थी. जनता ने इसमें भारी संख्या में भाग लिया। आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत के लिए आवश्यक 36 सीटें नहीं मिली थी
विभिन्न माध्यमों से जनता ने “आप” को निम्नवत राय दी [A]-Particulars
[1]Total Response
[2]Total Responses – (unique)
[3]Total Valid Responses for Delhi
[4]Outcome – Yes
[5]Outcome- No
[A] Website
[1]1,34,917
[2]99,043
[3]20,969
[4]14,256
[5]6,713
[B]Phone Calls
[1]238, 239
[2]1,83,093
[3]85,716
[4]62,412
[5]23,304
[C]SMS
[1]324,154
[2]2,41,047
[3]1,59,281
[4]1,20,418
[5]38,863
[D]Total
[1]6,97,310
[2]523183
[3]265966
[4]197086
[5]68880
[E] Jansabhas/Public Meetings
280
257
23
आप पार्टी का दवा है कि कुल मिलाकर SMS और Internet के माध्यम से 697310 प्रतिक्रियाएं मिली, जिसमें से डुप्लीकेट ID और नंबर्स को हटा कर कुल 523183 लोगों ने राय दी. इसमें से 265966 दिल्ली से हैं. इसमें से 197086 यानि 74% ने पार्टी को सरकार बनाने के पक्ष में फैसला दिया है.
इसे देखते हुए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनाने का निर्णय लिया है. विधायक दल के नेता अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी दिल्ली के उप राज्यपाल से सरकार बनाने की पेशकश करने जा रही है.

“दिल्ली” की सत्ता गवाने के बावजूद बरस रही “आप” की गालियों से बेमजा होने लगी कांग्रेस:लवली पलट वार

[नई दिल्ली]”आप” पार्टी के बढते नकारात्मक रुख के प्रति कांग्रेस का धेर्य जवाब देने लग गया है | अर्थार्त दिल्ली का तख़्त गवाने के बावजूद “आप” की गालियां खा कर बेमजा होने लग गई है |
इसकी झलक आज अरविंदर सिंह लवली के ब्यान में दिखाई दी |
दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष बने कांग्रेसी विधायक अरविंदर सिंह लवली ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलना शुरू कर दिया है |
अभी तक आप पार्टी को कांग्रेस बिना शर्त समर्थन देने का दावा करती आ रहे थी आज पलटते हुए लवली ने कहा कि “आप” पार्टी को नही बल्कि “आप” के मेनिफेस्टो को समर्थन है। और यह समर्थन सरकार से बाहर रह कर दिया जायेगा |
लवली का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से झूठे वायदे किए हैं और उसके झूठ की पोल खोलने के लिए ‘आप’ को समर्थन दिया है। उधर, जवाब में ‘आप’ नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट करके कांग्रेस को धोखेबाज करार दिया और कहा कि वह दो मुंहे सांप की तरह है।इसके साथ ही दो मुंहें सांप की तस्वीर भी अप लोड की गई है| आप पार्टी के प्रवक्ता और विधायक मनीष सिशोदिआ ने भी एक चैनल के कैमरे के सामने कहा है कि कांग्रेस से समर्थन मिलने पर कांग्रेस की बुराईयों को उजागर करना बंद नहीं किया जा सकता |बुरे को बुरा कहा ही जाता रहेगा| बीते दिन संजय सिंह ने भी कहा था कि उनकी पार्टी केंद्रीय गृह मंत्री के प्रति जवाब देह नहीं है |

लोक सभा के चुनावों के लिए कांग्रेस ने हारे हुए राज्यों में अपने अध्यक्षों को बदलना शुरू किया:दिल्ली की कमान लवली को

कांग्रेस ने चार राज्यों के विधान सभा चुनावों में मिली करारी हार का ठीकरा आखिर कारपार्टी प्रदेश अध्यक्षों के सर फोड़ ही दिया| पार्टी ने इनके भरोसे लोक सभा के चुनावों में उतरने से परहेज करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बदलने शुरू कर दिए हैं|
कांग्रेस ने इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चेहरे बदलने का काम शुरू कर दिया है। दिल्ली और छत्तीसगढ़ के लिए आज नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं |[१]दिल्ली के लिए पूर्व मंत्री ४६ वर्षीय अरविंदर सिंह लवली को यह कमान सोंपी गई है | दिल्ली में आप पार्टी के हाथों करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए जय प्रकाश अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया था पहले तो पार्टी अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने इस्तीफा लेने से इंकार कार दिया मगर आज पार्टी अध्यक्ष बदल दिया गया |
[२]छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री और विधायक भूपेश बाघेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

केजरीवाल ने कांग्रेस पर दबाब बनाने को सार्वजानिक स्थल पर बहस के लिए शीला दीक्षित को पुनः आमत्रण भेजा

केजरीवाल ने कांग्रेस पर दबाब बनाने के लिए सार्वजानिक स्थल पर बहस के लिए शीला दीक्षित को पुनः आमत्रण भेजा
अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस पर दबाब बनाने के लिए सार्वजानिक रूप से बहस के लिए दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमति शीला दीक्षित को पुनः आमत्रण भेजा |
आम आदमी पार्टी [आप]के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने २३ अक्टूबर को साधारण कागज़ पर यह आमत्रण भेजा है|पार्टी के लैटर पैड का इस्तेमाल नहीं करने के विषय में आप की प्रवक्ता अस्वति मुरलीधरन ने बताया कि अरविन्द केजरीवाल ने यह आमत्रण निजी तौर पर भेजा है| मुख्य मंत्री कार्यालय में फोन करने पर इस पत्र कि प्राप्ति कन्फर्म हुई लेकिन इस पर अभी तक कोई टिपण्णी किये जाने का निर्णय नहीं लिया जा सका है|
इस पत्र में अरविन्द केजरीवाल ने लिखा है कि इससे पूर्व भी सार्वजानिक चर्चा के लिए मेरे अनुरोधों को आपके द्वारा ठुकराया जा चुका है अब मीडिया के द्वारा ज्ञात हुआ है कि आपको ओपचारिक रूप से निमंत्रण नही भेजा गया है इसीलिए जनतंत्र की मजबूती के लिए सार्वजानिक स्थल पर चर्चा के लिए अब ओपचारिक पत्र लिख रहा हू|
इसके साथ ही भाजपा के डॉ हर्ष वर्धन को भी आमंत्रित करने का सुझाव दिया गया है|

“आप “पार्टी ने त्रि नगर+जंगपुरा+आंबेडकर नगर की तीन सीटों के लिए बारह प्रत्याशियों को शोर्ट लिस्ट किया|

आम आदमी पार्टी [आप]ने त्रि नगर, जंगपुरा और आंबेडकर नगर की तीन सीटों के लिए बारह प्रत्याशियों को शोर्ट लिस्ट किया|
आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनावो के लिए त्रि नगर, जंगपुरा और आंबेडकर नगर से संभावित उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इन सीटों के लिए ज़ारी किए गए उम्मीदवारों की सूची निम्न है:
[1]त्रि नगर== [अ ]आशा सिंह[आ] जीतेन्द्र सिंह तोमर[इ] महेश कुमार[ई] संजय पदम् जैन ==कुल चार
[2]आंबेडकर नगर=== [अ]अशोक कुमार चौहान[आ] भीष्म सिंह[इ] किशोरे कुमार कनोजिया=कुल तीन
[3]जंगपुरा== [अ]जय नारायण शर्मा[आ]म के त्यागी[इ] मनिंदर सिंह धीर[ई] प्रवीण देशमुख[उ] रेखा कनोजिया=कुल पांच