Ad

Tag: DeraSacchaSouda

गुरमीत राम रहीम की दत्तक पुत्री हनीप्रीत इन्सां को मिली जमानत

(पंचकूला)गुरमीत राम रहीम की दत्तक पुत्री हनीप्रीत इन्सां को मिली जमानत
पंचकूला की एक अदालत ने 2017 में हिंसा के एक मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की अम्बाला जेल में बंद दत्तक पुत्री हनीप्रीत इन्सां को बुधवार को एक लाख ₹ के मुचलके पर जमानत दे दी।
पिछले शनिवार को यहां एक अन्य अदालत ने हिंसा के संबंध में उसके खिलाफ राजद्रोह के आरोप भी हटा दिए थे।
गौरतलब है कि डेरा प्रमुख को बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराने के बाद हुई हिंसा में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अपनी बीमार माता से मिलने को पैरोल नहीं

[चंडीगढ़] डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अपनी बीमार माता से मिलने को पैरोल नहीं
रोहतक जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पैरोल याचिका शुक्रवार को खारिज हो गई। सिंह अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद हैं।
डेरा प्रमुख ने अपनी बीमार मां से मिलने के लिए यह आवेदन किया था।
सुनारिया जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने सिरसा उपायुक्त की एक रिपोर्ट के आधार पर आवेदन को अमान्य करार दिया।
डेरा प्रमुख की 83 वर्षीय मां नसीब कौर बीमार बताई गई हैं |

दिल्ली के चुनावों में वोट डालने के लिए पड़ौसी राज्य हरियाणा में ७ फरवरी को सवैतनिक अवकाश

[चंडीगढ़]दिल्ली के चुनावों में वोट डालने के लिए पड़ौसी राज्य हरियाणा में भी सवैतनिक अवकाश |लगता है कि भाजपा दिल्ली में कोई कसर बाकि रहने देना नहीं चाह रही तभी हरियाणा में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है| इस अवकाश के पश्चात दिल्ली के मतदाता के रूप में पंजीकृत हरियाणा के सरकारी कर्मचारी दिल्ली में जा कर वोट दाल सकेंगे |
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए “डेरा सच्चा सौदा” द्वारा भी भाजपा के समर्थन में अपील जारी की जा चुकी है |बताया जा रहा है कि डेरा सच्चा सौदा के बाबा राम रहीम के अनुयाई केवल दिल्ली में ही २० लाख लोग हैं जिनमे से लगभग १२ लाख अनुयाई वोटर बताये गए हैं |दिल्ली जैसे छोटे राज्य में हार जीत का अंतर भी ज्यादा नहीं होता इसीलिए १२ लाख में से अगर ४० % अनुयाई मतदान करते हैं तो चुनाव का पलड़ा भाजपा की तरफ झुक सकता है
हरियाणा सरकार ने अपने सभी सरकारी दफ्तरों+शैक्षणिक संस्थानों+बोडरें+निगमों में
सात फरवरी को सवैतनिक अवकाश या
विशेष आकस्मिक :सवैतनिक: अवकाश
की आज घोषणा की।
सात फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव है।
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 25 और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 बी के तहत अवकाश की घोषणा की गयी है ताकि दिल्ली के मतदाता के रूप में पंजीकृत सरकारी कर्मचारी दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डाल पाएं।

पीके को हरि और एमएसजी को लाल झंडी दिखा कर विवादों में फंसी लीला सेमसन ने सेंसर बोर्ड छोड़ा

[नई दिल्ली]पीके को हरि और एमएसजी को लाल झंडी दिखा कर विवादों में फंसी लीला सेमसन ने सेंसर बोर्ड छोड़ा
विवादित फिल्म पीके को सर्टिफिकेट देकर और फिर उसे जस्टिफाई करने पर पहले से ही आलोचनाओं से घिरी लीला सेमसन ने आज सेंसर बोर्ड का चीफ का पद छोड़ा|वे एक और विवादित फिल्म एमओजी को लेकर पुनः विवादों में घिर गई हैं |इस फिल्म के साथ धर्म से ज्यादा राजनीतिक कारण सामने आने लगे हैं|
सेंसर बोर्ड की प्रमुख लीला सेमसन ने आज मीडिया के माध्यम से इस्तीफ़ा देने की सूचना दी है |उन्होंने फंड नहीं देने+उनके काम काज में दबाब बनाने और भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप आई & बी मंत्रालय पर लगाया है| गौरतलब है कि विवादित फिल्म पीके का हिंदूवादी संगठनों ने विरोध किया और देश भर में कानून व्यवस्था की समस्या भी उठ खड़ी हुई|उस समय आग में घी डालते हुए फिल्म के प्रसारण को जस्टीफ़ाई किया गया और फिल्म का रिव्यु तक करने से इंकार किया गया|जिसे लेकर हिंदूवादी संगठनों के साथ भाजपा के नेताओं ने भी एतराज उठाया था|
अब डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड [एम एस जी]को कांग्रेस+इनेलो+अकाली दल के दबाब में सेंसरबोर्ड की ओर से लाल झंडी दिखा दी गई जिसे मंत्रालय के ही ट्राइब्युनल [ FCAT]ने कुछ संशोधनों के साथ रिलीज करने की अनुमति के साथ हरी झंडी दिखा दी ।आज हरियाणा में उसका विशाल प्रीमियर रखा गया है|
फिल्म को लेकर डेरा सच्चा सौदा और सिख समुदाय के बीच तकरार बढ़ने के आसार बनने लगे हैं|
इस फिल्म के लेखक+निर्देशक+निर्माता+नायक + गायक स्वयं डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम हैं।
फिल्म की पॉपुलैरिटी और डेरा कि फॉलोइंग को देखते हुए फ़िल्म के रिलीज़ से हफ्ताभर पहले ही टिकट की ऑनलाइन बुकिंग साइट पर पहले वीकेंड के लिए अधिकाँश टिकट एडवांस में बुक हो चुकी हैं|और आज का प्रीमियर भी किसी हाल में नहीं वरन एक विशाल पंडाल में रखा गया है |
गौरतलब है कि हरियाणा में हुए चुनावों में डेरा प्रमुख द्वारा भाजपा के लिए कुल कर प्रचार किया गया था जिसके फलस्वरूप माना जा रहा है कि कांग्रेस+इनेलो और इनेलो समर्थक अकाली दल को अपमान जनक पराजय का सामना कारण पड़ाभाजपा को पहली बार ऐतिहासिक पूर्ण बहुमत मिला |
अब बताया जा रहा है कि मात्र उसी राजनीतिक अपमान का बदला लेने के लिए कांग्रेस+इनेलो+अकाली दल [बादल] द्वारा फिल्म का विरोध किया जा रहा है और फिल्म में ब्लैक मनी के उपयोग के साथ ही गुरुओं का अपमान करने का भी आरोप लगाया जा रहा है| प्राप्र्त जानकारी के अनुसार लीला सेमसन द्वारा पहले भी विवादित निर्णय लिए जाते रहे हैं\कांग्रेस+इनेलो+अकाली दल द्वारा फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए लीला के इस्तीफे की जांच की मांग उठाई जा रही है |