Ad

Tag: DistrictScienceClub

दूध और दूध उत्पादों के सभी नमूनों में मिला घातक यूरिया

दूध और दूध उत्पादों के सभी नमूनों में मिला घातक यूरिया

दूध और दूध उत्पादों के सभी नमूनों में मिला घातक यूरिया

[मेरठ,यूपी]दूध और दूध उत्पादों के सभी नमूनों में मिला घातक यूरिया
त्यौहारो पर दुध और उससे बने उत्पादो में हो रही मिलावट की जाॅंच करने के लिए आयोजित कार्यशाला में जनपद के 20 स्थानो से आये सभी 70 नमूनों में घातक यूरिया मिला है
फूड एण्ड क्वालिटी कंट्रोल विभाग +आर जी कालिज +प्रगति विज्ञान संस्था + जिला विज्ञान क्लब मेरठ ने संयुक्त रूप से दुध और उससे बने उत्पादो में हो रही मिलावट की जाॅंच करने की कार्यशाला का आयोजन किया
इसमें जनपद के 20 अलग अलग स्थानो से 70 नमूने एकत्र किये गये जिसके सभी नमूनो में यूरिया मिला है|
यूरिया के अलावा
कार्बोहाइड्रेड ७५%
,सोडियम बाई कार्बोनेट और डिर्टजेन्ट 50%
वनस्पति और स्र्टाच 45 %
नमूनो में पाया गया।
डा0 दीक्षा यर्जूवेदी के अनुसार जनपद के आशियाना कालोनी,मोदीपुरम,शास्त्री नगर,गांधी आश्रम,कंकरखेडा,जय देवी नगर,किठौर,जाकिर कालोनी,फूलबाग कालोनी,दिल्ली रोड,पी.वी.एस रोड,दौराला,जाग्रति विहार, व खैर नगर आदि से दुध और उससे बने उत्पादो के 70 नमूने प्राप्त हुये।जिन्हें स्वाती शर्मा,महरूख इफत,शीतल व पुनम गर्ग के मार्गदर्शन में 50 बी एस सी की छात्राओ ने जाॅंचा ।
इस अवसर पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भी किया गया जिसमें मुख्य वक्ता दीपक शर्मा अध्यक्ष प्राचार्या डा0 सीमा जैन,विशिष्ट अतिथि जीव विज्ञान विभाग व विज्ञान आओ करके सीखें की संपादिका डा सीमा जैन रही। कार्यक्रम का संचालन सुमायरा खान व आतिफा ने किया।

मेरठ में निरंतर गिरते भूजल का नुकसान आने वाली पीढ़ियों को भुगतना होगा

[मेरठ] मेरठ से प्रतिवर्ष 20 अरब 3 करोड लीटर पानी जमीन के पेट से निकाला जा रहा हैं और इस निरंतर गिरते भूजल का नुकसान आने वाली पीढ़ियों को भुगतना होगा|भूगर्भ जल विभाग+प्रगति विज्ञान संस्था +जिला विज्ञान क्लब,मेरठ द्वारा आयोजित गोष्ठी में इस गंभीर खतरे के प्रति आगाह किया गया
इस गोष्ठी में पायल और अंशिका को प्रथम पुरूस्कार ने सम्मानित किया गया|
भूगर्भ जल विभाग, प्रगति विज्ञान संस्था और जिला विज्ञान क्लब,मेरठ द्वारा शहरी क्षेत्रों में गिरता भूजल के प्रति जागरूक करने हेतू आज आर जी.इन्टर कालिज में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयेजन किया गया जिसमे मुख्य वक्ता सिनियर जियोफिजिस्ट अमोद कुमार, और दीपक शर्मा समनवयक जिला विज्ञान क्लब रहे।
अमोद कुमार ने गिरते भूजल की गंभीरता को बताया वही दीपक शर्मा ने सभागार में बैठे छात्रों से ही गणना करायी |उन्होंने बताया के मेरठ शहर में टप टप करके बेकार जा रही बुंदो से प्रति वर्ष 20 अरब 3 करोड लीटर पानी जमीन के पेट से निकाला जा रहा हैं। इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है कि जमीन के खालीपन से कितना नुकसान होगा।
चित्रकला प्रतियोगिता में पायल शर्मा, अरीबा व रूखसार को क्रमशः पहला ,दूसरा व तीसरा पुरूस्कार जबकि भाषण में अंशिका बर्नवाल को प्रथम इसरा को द्वितीय और समीरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार यादव व अध्यक्षता पुनम रस्तोगी ने की इस अवसर पर सुमन वर्मा,संजय शर्मा,दीपा रस्तोगी, बी. के त्यागी आदि का सहयोग रहा

सूरज के भूमध्य रेखा पर आने से आज दिन और रात बराबर देख कर बाल वैज्ञानिकों ने जश्न मनाया

[मेरठ]सूरज के भूमध्य रेखा पर आने से आज दिन और रात बराबर देख कर बाल वैज्ञानिकों ने जश्न मनाया
आज पृथ्वी पर जहां दिन रात बराबर है वहीँ सूरज भूमध्य रेखा पर है |प्रगति विज्ञानं संस्थान ने बाल वैज्ञानिकों को इससे अवगत कराया |
इस प्राकृतिक चमत्कार को प्रगति विज्ञानं संस्थान में एक उत्त्सव के रूप में मनाया गया |जिला विज्ञानं क्लब के प्रभारी दीपक शर्मा ने दिन रात बनने की प्रक्रिया को समझया। इस अवसर पर नीरू+अर्चना+नीली+गुंजन+अनिल +सत्यपाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रजनी अग्रवाल ने किया।
इसके अतिरिक्त दिल्ली रोड स्थित मानसरोवर में नन्हें मुन्ने वैज्ञानिकों ने घर की बेकार बोतलों से रॉकेट बनाये और फिर उन्हें रोहित कुमार के निर्देशन में लांच किया।सूरज की परछाई की सहायता से पृथ्वी की परिधि नापी गयी।
पंखुरी काम्या+साँची+पियूष+अक्षत+रुद्राक्ष+संयम+कृष्णा+देबू+गौरव+विशाल+जय+अनुष्का+गणिका+हर्ष आदि ने अनेको प्रयोग किये

सुन्दर उजले सफ़ेद चन्द्रमाँ को आज काले पूर्ण ग्रहण ने लाल सुर्ख किया

Moon Eclipse

Moon Eclipse

मेरठ,८ अक्टूबर |सुन्दर उजले सफ़ेद चन्द्रमा को आज काले ग्रहण ने लाल सुर्ख किया |
यह आसमानी नजारा सायं 6 बजकर 10 मिनट पर दिखाई दिया |
जिसे देख कर सबके मुख से बरबस निकला अरे ये तो लाल रंग का है |
इसके ऊपर परछाई भी दिखाई दी |
जिला विज्ञानं क्लब और प्रगति विज्ञानं संस्था द्वारा चन्द्र ग्रहण देखने की व्यवस्था सरायकजी और सोमदत्त विहार के बीच वाले रास्ते पर की हुई थी |जिसे देखने के लिए ५ बजे से ही लोग इकट्टा होने शुरू हो गए |इस अवसर पर कुछ देर की चन्द्र ग्रहण की फिल्म भी बनाई गयी। सचिव दीपक शर्मा ने बच्चो को चन्द्र ग्रहण के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई

मंगल ग्रह पर मंगलयान के सफल प्रवेश पर राधा गोविंद इंजीनियरिगं कालिज+एन ऐ एस में उत्सव

[मेरठ]मंगल ग्रह पर मंगलयान के सफल प्रेक्षण पर राधा गोविंद इंजीनियरिगं कालिज+एन ऐ एस में उत्सव
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान सगंठन इसरो द्वारा मंगल ग्रह पर सफलतापूवर्क मंगलयान प्रेक्षण किये जाने के शुभ अवसर को राधा गोविंद इंजीनियरिगं कालिज में सभी छात्रों एवं शिक्षको नें विजय दिवस के रुप मे मनाया।
इस अवसर पर कालिज परिसर में मिठाई भी बाटी गयी।
कालिज के निदेशक प्रो. इकराम हुसैन ने कालिज प्रेक्षागार में इस मार्स आरबिटर मिशन की जानकारी देते हुए सभी शिक्षको के साथ इस महत्वपूर्ण भारतीय वैज्ञानिक उपलब्धि की सरल शब्दो में व्याख्या की उन्होने बताया कि इसरो द्वारा बहुत ही कम समय ओर सस्ते में किया गया यह प्रेक्षेपण अपने आप में मिसाल है। इसरो द्वारा इस अभियान मेें भारत में विकसित हिन्दी सोफटवेयर का उपयोग किया गया।
इस अवसर पर प्रो. हुसैन ने प्रेक्षेपण की तकनीक, ईग्नशन तकनीक, थस्ट रोटेशन, फलाईट पैरामीटर आदि की जानकारी दी। उन्होने भावी इंजीनियरो सें इस तरह की धटनाओ की वैज्ञानिक व्याख्या की जानकारी रखने पर जोर दिया।
सुपर कम्पयूटर परम-2000 बनाने के बाद भारतीय वैज्ञाानिको को मंगल-यान प्रेक्षण अभियान को बहुत गति मिली।
इस अवसर पर डा. राजेश तिवारी, डा. अमित शर्मा , डा. माधव सारस्वत ,डा.ए.एस.गाजी डा. शहिक खान, एस. के. सिंह, संदीप शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
इसके साथ ही मेरठ के ही एन.ए.एस. इ.का. में जिला विज्ञान क्लब मेरठ के सहयोग से मंगलयान का सीधा प्रसारण विद्यालय के बच्चो को दिखाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती आभा शर्मा ने छात्रो को सम्बोधित किया और मंगल के प्रति जागरूक किया।
प्रसारण के दौरान छात्रों ने मंगल के प्रति जिज्ञासा भरे सवाल किये जिनका समाधान विज्ञान अध्यापक दीपक शर्मा ने किया।
इसी अवसर पर दीपक शर्मा ने 14 वर्ष विद्यालय के छात्र पुष्कर सिंह द्वारा एमसीएलवी पर तैयार किये गये प्रोजेक्ट को भी प्रदर्शित किया |
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राकेश सिरोही ने किया।