Ad

Tag: Dr L K Vajpai

प्.उ.प्र.में भाजपा के कमल को खिलाने के लिए अमित शाह ने पौराणिक औघड़ नाथ सिद्ध पीठ पर शीश नवाया

प्. उ. प्र. भाजपा के कमल को खिलाने का दाईत्व लेकर आये नरेन्द्र मोदी के प्रतिनिधि अमित शाह को आज मेरठ के एतिहासिक छेत्र का दौरा कराया गया| उनके साथ छेत्र के एक सांसद और तीन विधायक भी थे| वेस्टर्न यूं पी में वर्तमान दो सांसद की संख्या को बढाने के लिए अमित शाह ने वहां आये छोटे +बड़े +वर्तमान+और पूर्व सभी नेताओं से संवाद स्थापित करने का प्रयास किया| इस अवसर पर अमित शाह ने छावनी में औघड़नाथ [काली पलटन ] के पौराणिक सिद्ध पीठ का जलाभिषेक करके आशीर्वाद लिया |भैन्साली मैदान स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की|मेरठ छावनी को भाजपा की छपरौली कहा जाता है यहाँ से भाजपा के विधायक और सांसद है|
प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी कान्त वाजपई+सांसद राजेन्द्र अग्रवाल+विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल+ रविन्द्र +संगीत सोम+सुरेश जैन ऋतू राज+ अमित अग्रवाल+अलोक शिशोदिया+अश्विनी कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे|

भाजपा ने उत्तराखंड विपदाग्रस्तों की सहायतार्थ नए अंदाज में १०५ टन सामग्री और ५६ लाख रुपये भेजे

 भाजपा ने उत्तराखंड विपदाग्रस्तों की सहायतार्थ नए अंदाज में १०५ टन सामग्री और ५६ लाख रुपये भेजे

भाजपा ने उत्तराखंड विपदाग्रस्तों की सहायतार्थ नए अंदाज में १०५ टन सामग्री और ५६ लाख रुपये भेजे

भारतीय जनता पार्टी [भाजपा ] ने उत्तराखंड के विपदा ग्रस्तों की सहायतार्थ नए अंदाज में १०५ टन सामग्री और ५६६६९९४ रुपये भेजे | लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने राहत सामग्री ले जा रहे ट्रकों पर लगे पार्टी के झंडे उतरवा दिए और ट्रकों की कान्वई को झंडी दिखाने के बजाय हाथ जोड़ कर रवाना किया | भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी कान्त वाजपई ने बताया कि राहत राशि की यह पहली किश्त है और इसके अलावा चार ट्रक सामग्री और भेजी जानी हैइसके लिए ट्रकों कि व्यवस्था की जा रही है| उन्होंने बताया कि मात्र तीन दिनों में ही पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने १४ जिलों से यह राहत सामग्री एकत्रित है और अभी लगभग १० लाख रुपये और एकत्रित करके भेजे जाने हैं|
पार्टी राष्ट्राध्यक्ष राज नाथ सिंह ने एक दिशा निर्देश जारी किया है जिसके अनुसार राहत सामग्री को रवाना करते समय झंडी दिखने का समारोह नही किया जाये इससे मानवीय भावनाएं आहत होती है|एक तरह से उन्होंने कांग्रेस अध्यक्षा द्वारा झंडी दिखा कर भेजी गई राहत सामग्री के जवाब में यह कदम उठाया है |इसके साथ ही श्री सिंह ने उत्तराखंड की राष्ट्रीय आपदा को राजनीती मुद्दा नही बनाये जाने की अपील भी की है|उन्होंने सोशल साईट पर ट्विट करके कहा है के अगर कोई उकसाता भी है तो भी राष्ट्रीय आपदा पर शांत रह कर राजनीती नही करनी चाहिए The BJP appeals to party workers not to politicise uttraakhand tragedy. Even if you are instigated by others stay calm and composed.

भाजपा का घोषित जेल भरो आन्दोलन स्थगित: उत्तराखंड में विपदाग्रस्तों की सहायतार्थ आन्दोलन चलेगा :डॉ एल के वाजपई

भाजपा का घोषित जेल भरो आन्दोलन स्थगित कर दिया गया है|यह स्थगन उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के मध्यनजर किया गया है|
उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी कान्त वाजपई ने बताया कि २६ से ३० जून तक राष्ट्रीय स्तर पर जेल भरो आन्दोलन चलाया जाना था लेकिन उत्तराखंड में हुई त्रासदी के पीड़ितों के कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दी जानी जरुरी है इसीलिए अब २६ तारीख को जेल भरो आन्दोलन स्थगित कर दिया गया है डॉ वाजपई ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किया है कि प्रत्येक जिले और तहसील में कार्यकर्ता दान पात्र लेकर जायेंगे और राहत सामग्री+धन राशि एकत्र करेंगे|उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में स्थिति बेहद चिंताजनक है और वहां दवाये+सूखा खाद्य सामग्री+तिरपाल तथा कम्बल भेजे जाने हैं|
डॉ वाजपई ने यह भी बताया कि २६ जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह लखनऊ आयेंगे तब भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उन्हें राहत राशि कि पहली किश्त भी सौंपी जाएगा| प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि इससे पूर्व भाजपा के ५५ विधायकों का एक माह का वेतन राहत कोष में भेजा जा चुका है|

भाजपा के उ.प्र. के विधायकों ने उत्तराखंड विपदाग्रस्त लोगों की सहायतार्थ एक माह का वेतन दान किया

भाजपा के उत्तरप्रदेश विधायकों ने उत्तराखंड विपदाग्रस्त लोगों की सहायतार्थ एक माह का वेतन भेज दिया है| पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी कान्त वाजपई ने बताया कि प्रदेश एसेम्बली में उनकी पार्टी के ५५ विधायक हैं प्रत्येक एम् एल ऐ का एक माह का वेतन लगभग ८०००/=है अत ४४००००/= राहत के लिए भेज दिए गए हैं|
डॉ वाजपई ने गुवाहटी से यह जानकारी देते हुए बताया कि इस माह के अंतिम सप्ताह में जेल भरो आन्दोलन प्रारम्भ किया जाएगा|उस समय प्रत्येक जिले में दान पात्र रखे जायेंगे और राहत कोष में योगदान के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया जाएगा| डॉ वाजपई ने इस प्राकृतिक आपदा पर घोर चिंता व्यक्त करते हुए आपदा में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए बताया कि उत्तराखंड में आई इस सदी कि सबसे त्रासदी में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के तीर्थ यात्री भी फंसे हुए हैं उनके सकुशल लौटने के कामना भी उन्होंने की है|

उ.प्र.में बिजली की बड़ी दरों की वापिसी की लड़ाई को भाजपा अब निर्णायक मौड़ तक ले जायेगी : डॉ लक्ष्मी कान्त वाजपई

उत्तर प्रदेश में अब[दिल्ली के बाद] बिजली का मुद्दा जोर पकड़ता जा रहा है भाजपा ने बिजली की बड़ी दरों की वापिसी तक निर्णायक मौड़ तक लड़ाई की घोषणा कर दी है|यूं पी पी सी एल [ UPPCL] से राष्ट्रीय नियामक आयोग और अदालत तक जाने का निर्णय ले लिया गया है|
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी कान्त वाजपई ने आज अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए बताया के प्रदेश में राहत नही मिलने पर राष्ट्रीय नियामक आयोग से अंतरिम रिलीफ की मांग की जायेगी यदि यहाँ भी न्याय नहीं मिला तो उच्च अदालत में स्टे के लिए अपील की जायेगी|
भाजपा अब बिजली के मुद्दे को निर्णायक मौड़ तक ले जायेगी| इसी बीच डॉ वाजपई ने प्रदेश के उपभोक्ताओं को सिविल नाफ़रमानी आन्दोलन छेड़ कर बिजली के बिलों का भुगतान नहीं करने का आह्वाहन किया है|
प्रदेश में बिजली के मुद्दे पर आप पार्टी के हस्ताक्षर अभियान पर पूछे जाने पर डॉ वाजपई ने कहा के बिजली के मुद्दे पर भाजपा से आगे कोई नही रह सकता|
गौरतलब है के समाजवादी सरकार की बिजली के बिलों में बढोत्तरी के निर्णय के खिलाफ भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मी कान्त वाजपई के न्रैतत्व में प्रदेश भर में आन्दोलन छेड़ा हुआ है पिछले दिनों पावर महानिदेशक ऐ पी मिश्रा का घेराव किया भी किया गया |

भाजपा ने उ.प्र. सरकार को बिजली के राजनीतिक झटके दिए : बिलों का भुगतान नहीं करने का आह्वाहन किया

भाजपा ने उ.प्र. सरकार को बिजली के राजनीतिक झटके दिए : बिलों का भुगतान नहीं करने का आह्वाहन किया
समाजवादी सरकार की बिजली के बिलों में बढोत्तरी के निर्णय के खिलाफ आज विपक्ष ने उ प्र. सरकार को बिजली के झटके दिए |प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के
प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मी कान्त वाजपई
ने लखनऊ में सरकार को बिजली के झटके देते हुए बिजली के बिलों का भुगतान नहीं करने की अपील की है |पार्टी ने प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करके बिजली नीति को बदले जाने की मांग की है|डा. लक्ष्मी कान्त वाजपई के न्रेतत्व में भाजपाईयों ने पावर महानिदेशक ऐ पी मिश्रा का घेराव किया |
डा. वाजपई के अनुसार विद्युत नियामक आयोग और उ प्र. पावर कारपोरेशन के सलाहकार एक ही हैं|फर्म बेशक दो हैं मगर उनका मालिक एक ही है|मुलजिम और मुंसिफ दोनों एक ही हैं|उन्होंने मामले को राष्ट्रीय विद्युत नियामक आयोग के समक्ष यह मुद्दा ले जाने की घोषणा करते हुए कहा है कि जब तक भारतीय नियामक से कोई निर्णय नहीं आ जाता तब तक बीजी के बिलों का भुगतान रोक दिया जाना चाहिए और अगर किसी उपभोक्ता की बिजली काटी जाती है तो भाजपा उसकी बिजली कनेक्शन जोड़ने आयेगी |

भाजपा ने उ.प्र. सरकार को बिजली के राजनीतिक झटके दिए : बिलों का भुगतान नहीं करने का आह्वाहन किया

भाजपा ने उ.प्र. सरकार को बिजली के राजनीतिक झटके दिए : बिलों का भुगतान नहीं करने का आह्वाहन किया

डा. वाजपई ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि डीजल पेट्रोल के बाद ग्रामीण इलाकों में भी बिजली की दरों में बढोत्तरी से किसान हितैषी होने के दावों की हकीकत सामने आ गई है|

रालोद के प्रदेश अध्यक्षमुन्ना सिंह चौहान

ने इस नीति के पीछे उद्योग और सरकार में सांठ गाँठ का आरोप लगाया है| उन्होंने बताया कि आज अखिलेश यादव सरकार के पुतले जलाए हैंऔर
प्रदेश स्तर पर ६ जून को आंदोलन चलाया जाएगा|

बहुजन समाजवादी प्रदेश अध्यक्ष एस पी मौर्य

ने भी विरोध दर्ज़ कराया है|
इससे पूर्व प्रदेश नियामक बोर्ड ने बिजली कि दरों में लगभग ४०% तक बढोत्तरी करने की घोषणा की है|यह राज्य में अब तक कि सबसे बड़ी बढोत्तरी है|डोमेस्टिक में ३५% और रूरल एरिया में ४५% तक बढोत्तरी है|किसानो को प्रति हार्स पावर पर १००/=अतिरिक्त देने होंगे| लेकिन उद्योगों को इस बढोत्तरी से अलग रखा गया है|डोमेस्टिक उपभोक्ताओं को ०.५५ /=की वृद्धि के साथ ४/= प्रति यूनिट देने होंगे |हापुड़ में भाजपा सांसद राजेंदर अग्रावल केन्रेत्त्व में प्रदर्शन किया गया |
गौरतलब है कि प्रदेश में बिजली की दोष पूर्ण आपूर्ति नीति का विरोध आये दिन होता रहता है इसके अलावा समाजवादी पार्टी के अपने वोट बैंक एरिया में बिजली की खुले आम लीकेज की आलोचना होती रहती है|ऐसे में बिजली कि दरों में यह बेतहाशा बढोत्तरी जले पर नमक का काम कर रही है|विपक्ष को बैठे बिठाए एक मुद्दा हाथ लग गया है | दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार की भी राजनीतिक बिजली खतरे में पड़ती नज़र आने लगी है| बेशक भाजपा का बिजली के बिलों के भुगतान सम्बन्धी एलान को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के एलान के साथ जोड़ा सकता है मगर इससे भाजपा को जनता से सीधे जुड़ने का एक अवसर जरूर मिल गया है जिससे २०१४ में होने वाले लोक सभा के चुनावों पर नज़र गडाए एस पी को अपने प्रदेश में राजनीतिक नुक्सान उठाना पड़ सकता है|

बेनी प्रसाद वर्मा के शाब्दिक बाणों को भाजपा ने अमर्यादित और अप्रासंगिक बता कर टिपण्णी के भी लायक नहीं समझा

कांग्रेस के केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के तीखे शाब्दिक बाणों से उत्तर प्रदेश में सत्ता रुड समाज वादी पार्टी बेशक विचलित नज़र आ रही है लेकिन प्रदेश में भाजपा न्रेतत्व बेनी के ब्यानों को अमर्यादित और अप्रासंगिक बता कर टिपण्णी के भी लायक नहीं समझ रही है|बेनी प्रसाद वर्मा ने अपने पूर्व पार्टी समाजवादी की आलोचना करते हुए भाजपा को भी लपेट लिया |मीडिया के समक्ष बेनी ने कहा कि १६ वी लोक सभा में उत्तर प्रदेश की ८० सीटों में से कांग्रेस को ४० और समाजवादी की अर्थी उठाने के लिए सपा के ४ सांसद ही आयेंगे |अपनी वर्तमान सहयोगी बसपा को उन्होंने ३६ सीट तो केंद्र में मुख्य विपक्षी पार्टी के लिए मात्र १० सीटों के लिए भविष्यवाणी की |इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर लक्ष्मी कान्त वाजपई से संपर्क किया गया तो उन्होंने बेनी प्रसाद वर्मा की टिपण्णी को अमर्यादित और अप्रसांगिक बताया और कहा कि यह टिपण्णी के लायक भी नहीं है|उन्होंने कहा कि यह जनता तय करेगी कि किसको कितनी सीटें मिलेगी|

 बेनी प्रसाद वर्मा के शाब्दिक बाणों को भाजपा ने अमर्यादित और अप्रासंगिक बता कर टिपण्णी के भी लायक नहीं समझ

बेनी प्रसाद वर्मा के शाब्दिक बाणों को भाजपा ने अमर्यादित और अप्रासंगिक बता कर टिपण्णी के भी लायक नहीं समझ


लोक सभा के चुनावों के लिए भाजपा की तैय्यारियों के विषय में पूछे जाने पर पहले उन्होंने कांग्रेस और सपा की नकारत्मक उपलब्धियों का ब्योरा दिया|उन्होंने बताया कि[१] महंगाई जनक+भ्रष्टाचार पोषक+कांग्रेस[२] बसपा की जातिवादी नीति और सपा के कुशासन से जनता तंग आ चुकी है| इसीलिए जनता अब बदलाव चाहती है|इस संधर्भ में अपनी सकारत्मक उपलब्धियों का वर्णन करते हुए डा. वाजपई ने बताया कि भाजपा के सुशासन+राष्ट्रवाद+अटल बिहारी वाजपई सरकार की स्वछ छवि के आधार पर जनता के बीच जायेंगे और देश में सात भाजपा शासित प्रदेशों में आये क्रांतिकारी विकास से जनता को जागरूक किया जाएगा|
उन्होंने बताया कि[१] लाडली लक्ष्मी यौजना के अंतर्गत बिना धर्म और जाति के भेद भाव किये कन्यायों को १८०००/- दिए जा रहे हैं और १८ साल होने पर १०००००/= दिए जा रहे हैं|[२]गावं से स्कूल जाने वाली छात्रा को एक साईकिल दी जा रही है[३]किसानो को जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जा रहा है|
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मेरठ शहर[वरिष्ठ] विधायक डाक्टर वाजपई ने गर्व से बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा विकास की द्रष्टि से भाजपा शासित राज्य गुजरात को विश्व में दूसरा और मध्य प्रदेश को ४२वा राज्य घोषित किया है |इनके अलावा किसी भी और राज्य को शामिल नहीं किया गया है|
डाक्टर वाजपई ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में भी लाडली लक्ष्मी +१८ साल पूरे होने पर एक लाख की राशि+ छात्राओं को साईकिल और किसानों को बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया जाएगा|