Ad

Tag: DrManMoanSingh

पी एम ओ साहब, पी एम का जनता से सीधे संवाद कायम कराओ तभी जाकर राजनीतिक चमत्कार देख पाओगे

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

उत्तेजित कांग्रेसी चीयर लीडर

ओये झल्लेया देखा हसाडे सोणे ते मन मोहने पी एम के कम्युनिकेशन अधिकारी का कमाल ओये पंकज पचौरी ने मीडिया में आकर कर तथ्यों के साथ खुलासा किया है कि हसाडे मन मोहने १० सालों में कभी मौन नहीं रहे उन्होंने विश्व स्तरीय अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन भाजपाई पैसे से दबे मीडिया ने कभी तरजीह नहीं दी अब फिर से पी एम को बदनाम करने के लिए संजय बारु और पी सी परख की किताबों को तूल देकर पी एम को क्रूसेडर+कंस्पिरेटर+ वीक प्राइम मिनिस्टर बताया जा रहा|
ओये मन मोहने ने ११९८ भाषण दिए हैं और पी एम ओ से प्रेस रिलीज भी जारी की जा रही हैं यहाँ तक कि पी एम ओ की वेबसाइट को रोजाना अंग्रेजी+हिंदी में अपडेट किया जा रहा है।उसके बावजूद मन मोहने की पगड़ी उछाली जा रही है

झल्ला

अरे मेरे चतुर सुजाण बेशक सोणे मन मोहने पी एम ने मौन मोह त्याग कर चार चुनावी रैलियां की हैं| इसके बावजूद जनता से संवाद स्थापित करने के लिए आप लोगों को एन डी टी वी विख्यात पंकज पचौरी की पत्रकारिता की जरुरत पड़ रही है अरे जनता से सीधे संवाद स्थापित कराओ और दो केन्द्रों की सत्ता को स्वीकार करके बहादुरी से आगे आओ तभी जाकर कोई राजनितिक चमत्कार हो पायेगा