Ad

Tag: DrManmohan Singh

कांग्रेस कोयले पर केंद्र सरकार को झटके दे रही है लेकिन अदालत ने आज डॉ मन मोहन सिंह को झटका दे डाला

[नई दिल्ली]कांग्रेस कोयले पर केंद्र सरकार को झटके दे रही है लेकिन अदालत ने आज डॉ मन मोहन सिंह को झटका दे डाला| राज्य सभा में कोयले और भूमि अधिग्रहण को लेकर सरकार पर लगातार हावी हो रही कांग्रेस को आज न्यायायिक झटका लगा है
प्रिवेंशन ऑफ़ करप्शन एक्ट के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री और वर्तमान राज्य सभा सदस्य डॉ मन मोहन सिंह को कोल् ब्लॉक आवंटन में पार्टी बनाये जाने को कहा गया है| डॉ मन मोहन सिंह के अलावा तत्कालीन सचिव पी सी पारेख + कुमार मंगलम बिरला को भी जाँच के दायरे में लाने के आदेश हुए हैं पटियाला कोर्ट द्वारा क्रिमिनल कांस्पीरेसी+,ब्रीच ऑफ़ ट्रस्ट + प्रिवेंशन ऑफ़ करप्शन एक्ट .के अंतर्गत इन्हें सम्मन किया है

सोणे ते मन मोहने पूर्व पी एम के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दूरदर्शन का बर्थडे गिफ्ट

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

भाजपाई चीयर लीडर

ओये झल्लेया ये दूरदर्शन वाले अभी भी नहीं सुधरे देख तो हसाडे सोणे नरेंद्र भाई दामोदर मोदी पी एम बनने के बाद पहली बार अमेरिका गए तो इन दूरदर्शन वालों ने कैसा जुल्म ढा दिया ओये बृहस्पतिवार की शाम के प्रसारण में नमो के बजाय पूर्व पी एम को दिखाना शुरू कर दिया |नमो की बजाय डॉ मन मोहन सिंह की फोटुएं चलानी शुरू कर दी|इससे पहले शी जिनपिंग को ग्यारह जिनपिंग और बाढ़ग्रस्त अनंतनाग को इस्लामाबाद बता दिया ओये हम इसकी कढ़ाई से जांच करवाएंगे

झल्ला

भोले सेठ जी यह तो सोणे ते मन मोहने पूर्व पी एम के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दूरदर्शन का बर्थ डे गिफ्ट था| चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को गलत स्क्रिप्ट के कारण ग्यारह जिनपिंग कहने वाली अस्थाई एंकर को निकालने में आप लोगों ने कोई देरी नहीं की |अब इस भयानक गलती की ओनली जांच की बात कर रहे हो इसीलिए ये सबकी मिलीभगत है| झल्लेविचारानुसार सोणे ते मन मोहने पूर्व पी एम डॉ मन मोहन सिंह के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दूरदर्शन का यह गुप्त बर्थ डे गिफ्ट था