Ad

Tag: DrSarojiniAgrawal

एमएलसी प्रत्याशी डॉ सरोजिनी अग्रवाल पर कलेक्ट्रेट में लगे भ्र्ष्टाचार के आरोप

Demonstration Against Dr Sarojini Agrawal

Demonstration Against Dr Sarojini Agrawal

[मेरठ,यूपी]भाजपा की एम एल सी प्रत्याशी डॉ सरोजिनी अग्रवाल के खिलाफ कलेक्ट्रेट में नारे लगे| डॉ सरोजिनी अग्रवाल के परिवार पर सैंकड़ों लोगों से ठगी के आरोप लगा कर कार्यवाही की मांग की गई है
जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में आरोप लगाया गया है के मेरठ के ३५० लोगों के साथ सपा राज में ठगी की गई है |ठगी करने वालों में [१] डॉ ॐ प्रकाश अग्रवाल[२]डॉ नीमा अग्रवाल[३]अनुराग गर्ग[४]आलोक रस्तोगी[५]रवि रस्तोगी[६]मनमोहन सप्रा[७]अखिलेश चौहान शामिल बताये गए हैं | गौरतलब हे के
भाजपा में शामिल हुईं डा सरोजनी अग्रवाल को भाजपा ने भी रिटर्न तोहफा दिया है। भाजपा द्वारा यूपी से जारी की गई एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट में डा सरोजनी अग्रवाल को भी प्रत्याशी घोषित किया गया है।अभी तक कोई विरोधी नामांकन नहीं आया है इसीलिएइनका चयन निर्विरोध होना तय माना जा रहा है |डॉ सरोजनी का नाम घोषित कर पार्टी ने बेशक मेरठ में चले आ रहे परंपरागत वैश्य वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है इसीलिए है। उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल बना है लेकिन आज इस विरोध प्रदर्शन से भाजपा के चयन प्रक्रिया पर सवाल उठने लाजमी हैं |

एमएलसी चयन में भी भाजपाई कार्यकर्ताओं की उपेक्षा

[मेरठ,यूपी]एम एल सी की सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा
विधान परिषद् की १३ सीटों के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गई है|मेरठ से [१]डॉ सरोजिनी अग्रवाल अशोक कटारिया[३]विजय बहादुर पाठक को भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाया गया है| सुप्रसिद्ध गईकनोलॉजिस्ट डॉ सरोजिनी अग्रवाल बरसों पूर्व भाजपा के लिए सपा से मिली एम एल सी की सीट त्याग चुकी हैं |कटारिया बिजनौर मूल के हैं|पाठक ने नगर निगम के चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है बेशक मेयर का चुनाव पार्टी हार गई लेकिन पाठक ने जातीय समीकरण जुटाने में रात दिन एक कर दिया था| इस सब के बीच मेरठ के भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष हैं उनके अनुसार कार्यकर्ताओं की उनकी पार्टी के प्रति निष्ठां की उपेक्षा हुई है|ऐसे ही रोष पूर्ण पोस्टों से सोशल मीडिया भरा पढ़ा है|

वरिष्ठ चिकित्सक और समाजसेवी डा0 सराजिनी अग्रवाल को”सपा”ने संभल का प्रभार सौंपा

[मेरठ,यूपी ]मेरठ की वरिष्ठ चिकित्सक और समाजसेवी डा0 सराजिनी अग्रवाल को सपा ने संभल का प्रभार सौंपा
दर्जा प्राप्त मंत्री राजपाल चौधरी को भी शामली जिले का प्रभारी बनाया गया है |
डॉ अग्रवाल द्वारा जारी विग्यप्ति के अनुसार पूरे प्रदेश मे 15 और 16 को दो दिन तक जिला स्तर पर पार्टी कार्यालयो के कार्यक्रम किये जाऐगे।
सपा सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रदेश सरकार के द्वारा जन कल्याण कारी योजनाओ को जनता तक पहुचाया जाएगा।
प्रदेश सरकार की दस से अधिक योजनाएं प्रदेश में चल रही है।
फाइल फोटो
कैप्शन
डॉ सरोजनी अग्रवाल ने एमएलसी की सीट पुनःजीतने की ख़ुशी में रोड शो किया

सपा नेत्री डॉ सरोजिनीअग्रवाल ने अपनी बहन सविता के कृत्यों से स्वयं को अलग किया

[मेरठ]सपा नेत्रे डॉ सरोजिनी अग्रवाल ने अपनी बहन सविता के कृत्यों से स्वयं को अलग किया और इस सिलसिले में जो भी कानूनी प्रक्रिया हो अपनानी चाहिए |
आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सपा एमएलसी डॉ सरोजिनी अग्रवाल ने यह तो स्वीकार किया के उनकी छोटी बहन डॉ सविता गर्ग अल्ट्रासॉउन्ड चलाती हैं लेकिन इस बात से साफ़ इंकार किया के उस क्लीनिक में लिंग निर्धारण भी किया जाता है|उन्होंने इस विषय में कानूनी प्रक्रिया का पालन करने पर भी जोर दिया|
डॉ सरोजिनी ने बताया के बीते ३५ साल से मेरठ में प्रैक्टिस कर रही हैं इस दौरान उन्होंने ईमानदारी से काम किया यहां तक के लैब टेस्ट आदि की जाँच में चल रहे कमीशन तक को नहीं स्वीकारा |
उन्होंने भावुक होकर बताया के उनकी तीन बेटियां हैं बेटाः नही होने पर उन्होंने स्वयं डॉक्टर होते हुए भी कभी लिंग जांच करवा कर गर्भपात नहीं करवाया |तीनों बेटियों को पढ़ा लिखा कर अच्छा जिम्मेदार नागरिक बनाया है |असीम नारी शक्ति संस्था महिला सशक्तिकरण के लिए चलाती हैं|
उन्होंने बताया के जब जांच हुई तो वोह उस समय लखनऊ में थी और उन्हें उस समय सारी बातों का ज्ञान नही था |उन्होंने जांच अधिकारी से कानून का पालन करने को कह दिया है |
मालूम हो के बीते दिनों हरियाणा की टीम ने डॉ सविता गर्ग के क्लीनिक पर छापा मार कर प्रतिबंधित लिंग जांच को पकड़ा था| उस समय सत्तारूढ़ सपा और स्थानीय चिकित्सक समुदाय के दबाब में उन्हें ठाणे से ही बेल दे दी गई थी |भाजपा ने इस पर आंदोलन चलने की चेतावनी दे रखी हैं

सपा नेत्री डॉ सरोजिनी १५००० लोगों को स्वाइन फ्लू की निशुल्क दवा पिलाएंगी:सरकार का दावा दवाएं हैं पर्याप्त

[मेरठ]सपा नेत्री डॉ सरोजिनी अग्रवाल १५००० लोगों को तीन दिन में स्वाइन फ्लू की निशुल्क दवा पिलाएंगी
समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री डॉ सरोजिनी अग्रवाल ने १५००० लोगों को स्वाइन फ्लू की दवाई पिलाने की घोषणा की |इस कड़ी में आज एक शिविर भी लगाया गया |
विधान परिषद सदस्या डॉ सरोजिनी अग्रवाल के डॉ सरोजिनी चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से तीन दयानंद नर्सिंग होम में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है डॉ सरोजिनी ने बताया के पूरे देश और उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू की भयंकर बीमारी है इसीको ध्यान में रख कर इस शिविर का आयोजन किया गया है यह शिविर तीन दिन तक चलेगा डॉ राजेश कुमार सिंह के अनुसार १५००० लोगों को होमियोपैथी विशेष्ज्ञों द्वारा निशुल्क दवा पिलाई जाएगी |डॉ ओम प्रकाश अग्रवाल +तुषार गुप्ता+राकेश चौहान आदि भी उपस्थित थे
इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार ने आज कहा कि स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है। इस बीमारी से निपटने के लिए पर्याप्त दवाएं हैं और राज्य सरकार की ओर से मुकम्मल इंतजाम किये गये हैं।
संसदीय कार्य मंत्री आजम खां ने कहा कि स्वाइन फ्लू की वजह से घबराने की जरूरत नहीं है। जो लोग कह रहे हैं कि इस बीमारी से सैकडों लोगों की मौत हो गयी है, वे गलत कह रहे हैं। हमने इस बीमारी से निपटने के लिए सभी इंतजाम किये हैं और हमारे पास पर्याप्त दवाएं हैं।

डॉ सरोजनी अग्रवाल ने एमएलसी की सीट पुनःजीतने की ख़ुशी में रोड शो करके शक्ति प्रदर्शन किया

डॉ सरोजनी अग्रवाल ने पुनः एमएलसी की सीट पर विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में मेरठ में रोड शो करके शक्ति प्रदर्शन किया|
समाजवादी पार्टी की भरोसेमंद नेत्री डा0 सरोजनी अग्रवाल[स्त्री रोग विशेष्ज्ञ] के पुनः एमएलसी बनने पर सपा के मेरठ कार्यकर्ताओं ने आज रोड शो निकाला |
सारे दिन सपा का झंडा लगी तेज रफ़्तार में iगाड़ियों के हूटर सडकों पर बजते रहे जिसके फलस्वरूप इनके निवास के समीप स्थित कचहरी पुल पर जाम के चलते वाहन चालकों को घंटो परेशानी का सामना करना पडा।शहर में भी दिनभर जाम की स्थिति रही।
चुनाव जीतने के पश्चात जनपद पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने परतापुर तिराहे पर उनका जोरदार स्वागत किया |और रोड शो की शक्ल में सर्किट हाऊस पहुंचे। यहाँ पत्रकारों से बात करते हुए डा0 सरोजनी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ सपा पार्टी के प्रमुख श्री मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है ,उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा । उनकी सरकार की नीतियों व योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी | जिलाध्यक्ष चौधरी जयवीर सिंह+नगर अध्यक्ष आदिल चौधरी+,हाजी इसरार+डा0 राजेश सिंह+इशरत +संगीता राहुल आदि शामिल हुए । मार्ग में समर्थकों ने विजेता नेता को लड्डू भी खिलाये |