Ad

Tag: EducationDayInSikkim

मानव संसाधन विकास मंत्रालय सिक्किम की राजधानी गंगटोक में शिक्षा दिवस मनाएगा

मानव संसाधन विकास मंत्रालय सिक्किम की राजधानी गंगटोक में शिक्षा दिवस मनाएगा।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय NCERT के सहयोग से इस वर्ष 11 नवंबर को गंगटोक, सिक्किम में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाएगा।
मंत्रालय 2008 से राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मना रहा है। यह दिवस महान स्वतंत्रता सेनानी, जाने माने शिक्षाविद् और भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। 2008 में मंत्रालय ने मेवात में शिक्षा दिवस मनाया था।
मुख्य समारोह गंगटोक में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी 40वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे।