Ad

Tag: Edward Snowden

रूस ने एडवर्ड स्नोडेन को राजनितिक शरण देकर अपने चिर प्रतिद्वंदी अमेरिका को कूटनीतिक मात दी

शीत युद्ध की समाप्ति के साथ बिखर कर वैश्विक सर्वोच्चता खो चुके रूस ने एडवर्ड स्नोडेन को राजनितिक शरण देकर अपने चिर प्रतिद्वंदी यूं एस ऐ को कूट नीतिक मात दे दी है | अमेरिकन प्रेजिडेंट बराक ओबामा जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए रूस जाने वाले हैं जहां इस मुद्दे को उठाया जा सकता है|
अमेरिकी खुफिया जानकारियों का खुलासा करने वाले सीआईए के पूर्व अनुबंधकर्ता[कांट्रेक्टर ] एडवर्ड स्नोडेन को आखिर कार रूस ने अस्थाई शरण दे दी है जून से स्नोडेन मॉस्को एयर पोर्ट पर ही रुके हुए थे|इससे अमेरिका बेहद निराश है |
गौरतलब है कि अमेरिका ने रूस से आग्रह किया था कि स्नोडेन को उस पर लगे आरोपों का सामना करने के लिए निष्कासित कर अमेरिका भेज दिया जाए। इन अनुरोधों के बावजूद रूसी सरकार ने यह कदम उठाया है,रूसी संघीय आव्रजन सेवा (रशियन फेडरल माइग्रेशन सर्विस) की ओर से स्नोडेन को एक साल के लिए अस्थायी शरण देने और हवाईअड्डा छोड़ने की अनुमति देने की सार्वजनिक तौर पर पुष्टि कर दी गई है|
रूस की सरकार ने इस फैसले के बारे में अमेरिका को सूचित भी नहीं किया | इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमेरिका का कहना है कि स्नोडेन कोई व्हिसल ब्लोअर नहीं है। वह गोपनीय सूचनाओं का खुलासा करने का आरोपी है और उस पर तीन आपराधिक आरोप हैं। विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन सीनेटर जॉन मैक्केन ने स्नोडेन को रूस में अस्थायी शरण दिए जाने को ‘अमेरिका को शर्मिंदा करने के लिए जानबूझकर किया गया प्रयास’ बताया था\
मालूम हो कि अमरीका का आरोप है कि एडवर्ड स्नोडेन ने इलेक्ट्रॉनिक निगरानी कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी लीक की.जिसके पश्चात स्नोडेन 23 जून को हांगकांग से मास्को चले गए|
,

“आप” पार्टी ने एडवर्ड स्नोडेन को राजनीतिक शरण देने से इंकार करने पर कांग्रेस की कड़ी निंदा की

दिल्ली चुनावों में कांग्रेस को पटखनी देने को उतरी आम आदमी पार्टी [आप] ने आज व्हिसल ब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन [ Edward Snowden ] को राजनितिक शरण देने से इंकार किये जाने पर कांग्रेस की कड़ी निंदा की है|
आप पार्टी ने आज एक वक्तव्य जारी करके कहा है कि विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने जिस तरह से अमेरिका के विश्व में जासूसी के कार्यक्रम की हिमायत करके आम जन की निजता के अधिकार का हनन किया है, वोह दुर्भाग्य पूर्ण है|
एडवर्ड स्नोडेन ने विश्व के नागरिकों कि निजता हनन के षड्यंत्र को उजागर किया और हमारे अधिकारों कि रक्षा का प्रयास किया ऐसे व्हिसल ब्लोअर को आज दर दर भटकना पड़ रहा है| यहाँ तक की शरणागत को शरण देने और मेहमान नवाजी के लिए सुप्रसिद्ध भारत में भी उसे राजनितिक शरण नहीं दी गई|
आप पार्टी ने कहा है कि भारत को अमेरिका कि एक कालोनी बना कर रखने के बजाय उसे पर्याप्त जवाब दिया जाना चाहिए| इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा एडवर्ड स्नोडेन को राजनितिक शरण दी जानी चाहिए