Ad

Tag: elections lok sabha

गिरिराज सिंह ने मोदी विरोधी लोगों को आतंक वादी और पाकिस्तान परस्त बता कर नए सांसदों को संकेत दिया?

भाजपा के बिहार में कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने आज फिर एक विवादित सियासी बयान उछाल कर विरोधियों को नया मुद्दा दे दिया | गिरिराज सिंह ने आज फिर यह कह कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया कि सभी आतंकवादी एक ही ‘‘समुदाय विशेष से आते हैं |वैसे यह आरोप कोई नए नहीं है इससे पूर्व भी ऐसे बयान दिए जाते रहे हैं लेकिन गिरिराज सिंह ने कुछ लोगों को आतंक वादी और पाकिस्तान परस्त बताते हुए जिस प्रकार मुस्कुराते हुए “कुछ लोग” शब्दों का उच्चारण किया उससे लगता है कि यह किसी सोची समझी रन नीति के अंतर्गत ही किया गया है | बिहार से चुन कर आने वाले हिंदूवादी सांसदों के लिए यह एक संकेत हो सकता है|
गिरिराज सिंह ने कहा है कि आतंकवाद के आरोप में पकड़े गए लोग एक ही समुदाय के क्यों हैं? सिंह यहीं नहीं रुके वरन उन्होंने मोदीके कुछ विरोधियों को आतंक वादी और पाकिस्तान परस्त भी बता डाला|
मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही बोकारो में चुनाव प्रचार के दौरान गिरिराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया था जिसपर काफी बवाल हुआ था।श्री सिंह ने कहा था कि मोदी को रोकने वाले लोग पाकिस्तान परस्त हैं। चुनाव बाद ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।इसको लेकर ऍफ़ आई आर भी दर्ज हुई थी और श्री सिंह को जमानत भी दी गई है|
चुनाव आयोग ने गिरिराज पर कार्रवाई करते हुए उनके प्रचार करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। उनके इस बयान का काफी विरोध हुआ था। इसके बाद पार्टी की ओर से भी उन्हें हिदायत दी गई कि इस तरह के विवादित बयान न दें लेकिन गिरिराज सिंह ने एकबार फिर से विवादित बयान देकर पार्टी को मुश्किलों में डालने का काम कर डाला है |

बेनी प्रसाद वर्मा के शाब्दिक बाणों को भाजपा ने अमर्यादित और अप्रासंगिक बता कर टिपण्णी के भी लायक नहीं समझा

कांग्रेस के केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के तीखे शाब्दिक बाणों से उत्तर प्रदेश में सत्ता रुड समाज वादी पार्टी बेशक विचलित नज़र आ रही है लेकिन प्रदेश में भाजपा न्रेतत्व बेनी के ब्यानों को अमर्यादित और अप्रासंगिक बता कर टिपण्णी के भी लायक नहीं समझ रही है|बेनी प्रसाद वर्मा ने अपने पूर्व पार्टी समाजवादी की आलोचना करते हुए भाजपा को भी लपेट लिया |मीडिया के समक्ष बेनी ने कहा कि १६ वी लोक सभा में उत्तर प्रदेश की ८० सीटों में से कांग्रेस को ४० और समाजवादी की अर्थी उठाने के लिए सपा के ४ सांसद ही आयेंगे |अपनी वर्तमान सहयोगी बसपा को उन्होंने ३६ सीट तो केंद्र में मुख्य विपक्षी पार्टी के लिए मात्र १० सीटों के लिए भविष्यवाणी की |इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर लक्ष्मी कान्त वाजपई से संपर्क किया गया तो उन्होंने बेनी प्रसाद वर्मा की टिपण्णी को अमर्यादित और अप्रसांगिक बताया और कहा कि यह टिपण्णी के लायक भी नहीं है|उन्होंने कहा कि यह जनता तय करेगी कि किसको कितनी सीटें मिलेगी|

 बेनी प्रसाद वर्मा के शाब्दिक बाणों को भाजपा ने अमर्यादित और अप्रासंगिक बता कर टिपण्णी के भी लायक नहीं समझ

बेनी प्रसाद वर्मा के शाब्दिक बाणों को भाजपा ने अमर्यादित और अप्रासंगिक बता कर टिपण्णी के भी लायक नहीं समझ


लोक सभा के चुनावों के लिए भाजपा की तैय्यारियों के विषय में पूछे जाने पर पहले उन्होंने कांग्रेस और सपा की नकारत्मक उपलब्धियों का ब्योरा दिया|उन्होंने बताया कि[१] महंगाई जनक+भ्रष्टाचार पोषक+कांग्रेस[२] बसपा की जातिवादी नीति और सपा के कुशासन से जनता तंग आ चुकी है| इसीलिए जनता अब बदलाव चाहती है|इस संधर्भ में अपनी सकारत्मक उपलब्धियों का वर्णन करते हुए डा. वाजपई ने बताया कि भाजपा के सुशासन+राष्ट्रवाद+अटल बिहारी वाजपई सरकार की स्वछ छवि के आधार पर जनता के बीच जायेंगे और देश में सात भाजपा शासित प्रदेशों में आये क्रांतिकारी विकास से जनता को जागरूक किया जाएगा|
उन्होंने बताया कि[१] लाडली लक्ष्मी यौजना के अंतर्गत बिना धर्म और जाति के भेद भाव किये कन्यायों को १८०००/- दिए जा रहे हैं और १८ साल होने पर १०००००/= दिए जा रहे हैं|[२]गावं से स्कूल जाने वाली छात्रा को एक साईकिल दी जा रही है[३]किसानो को जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जा रहा है|
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मेरठ शहर[वरिष्ठ] विधायक डाक्टर वाजपई ने गर्व से बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा विकास की द्रष्टि से भाजपा शासित राज्य गुजरात को विश्व में दूसरा और मध्य प्रदेश को ४२वा राज्य घोषित किया है |इनके अलावा किसी भी और राज्य को शामिल नहीं किया गया है|
डाक्टर वाजपई ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में भी लाडली लक्ष्मी +१८ साल पूरे होने पर एक लाख की राशि+ छात्राओं को साईकिल और किसानों को बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया जाएगा|