Ad

Tag: General V K Singh Retd

कांग्रेस ने जिसे बेइज्जत किया उसी जनरल वी के सिंह को भाजपा ने बाईज्जत अपना नेता बनाया

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

भाजपाई चीयर लीडर

ओये झल्लेया मजा आ गया ओये जिस देश भक्त जनरल वी के सिंह को बेइज्जत करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी उसी जनरल साहब को बाईज्जत हसाड़ी पार्टी में नेता बना लिया गया है और जनरल साहब ने एलान भी कर दिया है कि देश में ‘‘राष्ट्रवादी विकल्प’’ केवल हसाड़ी भाजपा पार्टी ही दे सकती है।ओये हो गई न बल्लेबल्ले

झल्ला

सेठ जी कहा गया है कि दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है और ऐसे दोस्त को कहाँ ही पड़ता है कि ईस्ट या वेस्ट माय पार्टी इज बेस्ट[East Or West My Party Is Best]

रिटायर्ड जनरल वी के सिंह ने, टाट्रा डील , में केंद्र सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलने का एलान किया है

रिटायर्ड जनरल वी के सिंह

रिटायर्ड जनरल वी के सिंह

भारतीय सेना के रिटायर्ड थल सेना अध्यक्ष वी के सिंह ने आज केंद्र सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलने का एलान किया है|
टी वे चैनल टाइम्स नॉव पर एंकर अरनव गोस्वामी के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर टाट्रा ट्रकों की खरीद सम्बन्धी केस को सी बी आई फ़ाईनली क्लोज कर टी है तो उनके पास जो केस से सम्बंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं उन्हें पब्लिक के सामने लायेंगे|
आक्रोशित जनरल सिंह ने कहा कि जो सिस्टम नागरिकों को न्याय नही दे सके उस सिस्टम को गिराना जरुरी है|
जनरल सिंह ने अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह ने टाट्रा ट्रकों की खरीद के लिए उन्हें रिश्वत का आफर दिया था उस घटान को तत्काल रक्षा मंत्री के संज्ञान में लाया गया लेकिन उस कोई कार्यवाही किये जाने के बजाय उस राष्ट्रीय महत्त्व के केस को बंद किये जाये की साजिश रची जा रही है |जनरल सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उनका मुह बंद करने के लिए उनका लगातार उत्पीडन किया जा रहा है|| उन्होंने बताया कि अपनी पुत्री के विवाह और स्वयम कि सेहत को लेकर अदालत में व्यतिगत रूप से पेशी में छूट के लिए उन्होंने आवेदन किया हुआ है लेकिन यह छह माह से पेंडिंग है इसके बावजूद उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट तक जारी करवाए जा रहे हैं |उन्होंने कहा कि अगर सी बी आई द्वारा राष्ट्रीय महत्त्व के इस केस को बंद करती है तो उनके पास जनता के दरबार में जाने के अलावा कोई विकल्प नही बचता|