Ad

Tag: Gurudwara rakab ganj sahab

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एन डी एम् सी को राजनीतिक षड्यंत्र नहीं रचने के लिए चेतावनी दी है

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी[ DSGMC ] ने आज न्यू दिल्ली म्युनिसिपल कमेटी[एन डी एम् सी ]को गुरुद्वारे रकाब गंज में प्रस्तावित १९८४ कत्ले आम यादगार के विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र नहीं रचने के लिए चेतावनी दी है|
एन डी एम् सी के दूसरे नोटिस के जवाब में आज डी एस जी एम् सी [ DSGMC ]ने कहा है कि एन डी एम् सी के पहले नोटिस का जवाब १० जून को ही दिया चुका है|इसके अलावा इससे सम्बंधित तथ्य दिल्ली उच्च न्यायलय में भी प्रस्तुत किये जा चुके हैं|स्मारक को रोकने के लिए की जा रही तमाम शिकायतें घटिया राजनीति से प्रेरित हैं और धार्मिक कार्यों में सीधे दखलंदाजी है|
इन तमाम राजनीती से प्रेरित शिकायतों की आड़ में जो स्मारक को रोकने का षड्यंत्र रचा जा रहा है उसे तत्काल बंद कर देना चाहिए और वी आई पी भवन+गुरुद्वारा रकाब गंज में मौजूदा अवैध निर्माणों को ढाने में एनेर्जी लगाएं|कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह के अनुसार अभी तक कोई निर्माण कार्य प्रारम्भ नही किया गया है केवल मुख्य मंत्री के नाम का शिला पट्ट ही बदला गया है|
कमेटी प्रधान के अनुसार गुरुद्वारा रकाब गंज साहब परिसर में स्थित २५००० वर्ग फीट के पुराने ढाँचे को गिरा कर १९८४ सिख अत्लेआम यादगार बनाया जाना है|१९८४ में १५००० सिख मारे गएथे|इस निर्माण के लिए सभी कायदे कानून का पालन किया जाएगा लेकिन दिल्ली और केंद्र की सरकार इसमें अडचने पैदा करके सिखों के जख्मो पर नमक छिड़क रही है|इसीलिए एन डी एम् सी को दायरे में रह कर कार्य करने की चेतावनी दी गई है|
इस नोटिस को लेकर यह भी आरोप लगाया गया है कि एन डी एम् सी ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को कत्ले आम यादगार के निर्माण को रोकने के लिए कहा है |इस बाबत नोटिस आज मिला हैजबकि इस की सूचना पहले ही लीक की जा चुकी है|

परमजीत सिंह सरना को १९८४ सिख कत्लेआम यादगार का विरोध महंगा पड़ने लगा: पीड़ित सरना निवास के बाहर धरना देंगें

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी[DSGMC ] के पूर्व चेयरमैन सरदार परमजीत सिंह सरना को गुरुद्वारा रकाब गंज में बनने वाले १९८४ सिख कत्लेआम यादगार के निर्माण का विरोध महंगा पड़ने लगा है| सिखों की सर्वोच्च न्यायलय श्री अकाल तख्त साहब ने दोष पत्र जारी करके सरना को तलब कर लिया है|इसके अलावा अब सुना जा रहा है कि १९८४ के दंगा पीड़ित सरना के घर का घेराव करने जा रहे हैं|
परमजीत सिंह सरना आज कल गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहब में बनने वाले १९८४ सिख कत्लेआम यादगार के निर्माण का विरोध कर रहे हैं उनके अनुसार गुरुद्वारापरिसरयह निर्माण नहीं होना चाहिए|इसके अलावा उन्होंने कोर्ट में भी हलफनामा देकर इस इन निर्माण को रुकवाने का प्रयास किया है|बताया जा रहा है कि हलफनामे में दी गई दलीलों से दंगा पीड़ितों कि भावनाओं को ठेस पहुंची है| प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी का विरोध जताने के लिए सोमवार को दंगा पीड़ितों द्वारा सरना के निवास के बाहर धरना दिया जाएगा| | इससे पूर्व श्री अकाल तख्त साहब ने भी सरना को स्पष्टीकरण के लिए समन किया किया है|
जाहिर है धर्म में इस सियासत से परमजीत सिंह सरना के लिए मुश्किलें बढनी शुरू हो गई हैं|