Ad

Tag: Haj

हज यात्रा केंसिल,5 हजार पासपोर्ट यात्रियों के पते पर भिजवाए जाएगें ;राजस्थान

(जयपुर,राजस्थान)कोरोना के कारण हज यात्रा केंसिल,पासपोर्ट यात्रियों के पते पर भिजवाए जाएगें ;राजस्थान
राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशाषी अधिकारी, डॉ महमूद अली खान के अनुसार हज यात्रा 2020 के चयनित हज यात्रियों के हज कमेटी ऑफ इण्डिया से प्राप्त 5 हजार 512 पासपोर्ट का स्टेट हज कमेटी द्वारा भौतिक सत्यापन कर लिया गया है। हज आवेदकों के पासपोर्ट उनके कॅवर हैड के पासपोर्ट में दिये गये पते पर 20 जुलाई 2020 से जिलावार भिजवाया जा रहा है

२३०० महिलायें बिना मेहरम के मुक़द्दस हज यात्रा करेंगी :नकवी

[नई दिल्ली]२३०० महिलायें बिना मेहरम के मुक़द्दस हज यात्रा करेंगी :नकवी
केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार भारत से 2,300 से भी अधिक मुस्लिम महिलाएं वर्ष 2019 के दौरान ‘मेहरम (पुरुष सहयोगी)’ के बिना ही हज यात्रा पर जाएंगी।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के हज प्रभाग के नए कार्यालय परिसर का आर.के. पुरम, नई दिल्ली में उद्घाटन करते हुए श्री नकवी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाली 2340 मुस्लिम महिलाओं ने मेहरम के बिना हज 2019 पर जाने के लिए आवेदन किया है। इस वर्ष भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने लॉटरी प्रणाली के बिना ही इन महिलाओं को हज पर भेजने की व्यवस्था की है।
केन्द्र की मोदी सरकार ने पिछले वर्ष पहली बार ‘मेहरम’ के बिना महिलाओं के हज यात्रा पर जाने पर लगे प्रतिबंध को हटाया था। इसके परिणामस्वरूप बिना किसी पुरुष सहयोगी के भारत की लगभग 1300 मुस्लिम महिलाएं हज 2018 पर गई थीं। इन महिलाओं को लॉटरी प्रणाली से छूट दी गई थी। उन्होंने कहा कि हज 2019 के लिए लगभग 2.67 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 1,64,902 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं।
हज यात्रा पर जीएसटी घटने की बदौलत विभिन्न स्थानों से हवाई यात्रा के किरायों में उल्लेखनीय कमी सुनिश्चित होगी।

“मेहरम” के बिना “हज़” जाने के लिए 13 दिसम्बर तक 1000 महिलाओं का आवेदन

[नई दिल्ली ]“मेहरम” के बिना “हज़” जाने के लिए 13 दिसम्बर तक 1000 महिलाओं का आवेदन|हज़ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसम्बर तक बढा दी गई है
केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नक्कवी ने आज हज़ 2018 के प्राइवेट टूर आपरेटरों के लिए पोर्टल भी शुरू किया

मुस्लिम महिलाओं के “मेहरम” (पुरूष साथी) के साथ हज़ पर जाने पर लगे प्रतिबंध को सरकार द्वारा हटालिया गया है जिसके फलस्वरूप महिलाएं “मेहरम” के बिना हज़ पर जाने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं।
आज निजी टूर आपरेटरों के लिए एक पोर्टल की शुरूआत करते हुए मंत्री नकवी ने कहा कि हज़ 2018 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 नवम्बर को शुरू हो चुकी है और “मेहरम” के बिना हज़ जाने के लिए अब तक (13 दिसम्बर) 1000 से अधिक महिलाएं आवेदन कर चुकी हैं। हज़ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है। नई हज़ नीति के अनुसार 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं जो पुरूष साथी के बिना हज़ पर जाना चाहती हैं, उन्हें 4 या अधिक महिलाओं के समूह में हज़ यात्रा पर जाने की इजाज़त दे दी गई है।
श्री नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने प्राइवेट टूर आपरेटरों के लिए पहली बार पोर्टल शुरू किया है ताकि हज़ से जुड़ी सम्पूर्ण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो सके।
श्री नकवी के अनुसार हज़ के लिए अब तक 2 लाख 63 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन दिये हैं, जिनमें से करीब 1 लाख 38 हजार आवेदन ऑनलाइन किये गए हैं। इससे समूची हज़ प्रक्रिया को डिजीटल बनाने के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के फैसले को बल मिला है। इसके अलावा हज़ के लिए लोग मोबाइल एप से भी आवेदन कर रहे हैं।
साउदी अरब सरकार ने वर्ष 2017 में भारत का हज़ कोटा बढ़ाकर 1 लाख 70 हजार 25 कर दिया था।