Ad

Tag: HajPilgrimage

राजस्थान में हज यात्रा के लिए ४७४९ का निकला कुर्रा (लॉटरी)

(जयपुर)राजस्थान में हज यात्रा के लिए ४७४९ का निकला कुर्रा (लॉटरी)
राजस्थान में इस साल हज यात्रा के लिए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शाले मोहम्मद ने शासन सचिवालय में आनलाइन लॉटरी निकालने की शुरुआत की।
इस अवसर उन्होंने बताया कि हज यात्रा 2020 के लिए कुल 8241 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें सामान्य वर्ग के 7631 और आरक्षित वर्ग के 580 आवेदक हैं । कुल 4749 हाजियों का कुर्रा निकाला गया है।

रक्षा लेखा विभाग हज तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए स्टाफ भी मुहैया करवाता है

[नई दिल्ली]रक्षा लेखा विभाग हज तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए स्टाफ भी मुहैया करवाता है|आज कल यह विभाग राफेल को लेकर चर्चा में हैं |इस ऐतिहासिक विभाग के दो सर्वोच्च अधिकारियों को दुसरे मंत्रालयों में भेजा जा चूका है |
बीते दिनों रक्षा लेखा विभाग के दो अधिकारियों को अनौपचारिक रूप से दूसरे मंत्रालयों में भेज दिया गया इसके पीछे राफेल सौदे को कारण बताय जा रहा है लेकिन यह भी सत्य हैं के पौने तीन शताब्दी पुराने इस विभाग द्वारा केंद्र सरकार की अनेकों कल्याणकारी योजनों में सहयोग प्रदान किया जाता है
जी हाँ !केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के हज डिवीजन के आग्रह पर उलान बटार स्थित रक्षा लेखा महानियंत्रक [यहाँ से महानियंत्रक पी ऍन सुकुल को मिनिस्ट्री ऑफ़ माइनॉरिटीभेजा गया है ] द्वारा सहायक लेखा अधिकारी स्तर के कर्मियों को सऊदी अरबिया [जेद्दाह भेजा जाना है इसके लिए वोलन्टीयर मांगे गए हैं

केंद्रीय मंत्री नकवी ने हजयात्रियों का पहला जत्था रवाना किया

[नई दिल्ली] केंद्रीय मंत्री नकवी ने हजयात्रियों का पहला जत्था रवाना किया
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज दिल्ली से हजयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया।
जत्थे में दिल्ली से कुल
3 फ्लाइट में 1230 हज यात्री रवाना हुए हैं।
दिल्ली से जाने वालों में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के हज यात्री भी शामिल हैं।
दिल्ली के अलावा आज
गया से 450,
गुवाहाटी से 269,
लखनऊ से 900 और
श्रीनगर से 1020 हज यात्री रवाना हुए हैं।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे नकवी ने बताया ‘‘इस बार अल्पसंख्यक मंत्रालय ने सऊदी अरब के महावाणिज्य दूत, भारतीय हज कमेटी एवं अन्य सम्बंधित एजेंसियों के साथ मिल कर हज-2018 की तैयारियां समय से बहुत पहले ही पूरी कर ली थी

हज यात्रा का प्रबन्ध अब सुषमा के बजाय नकवी कराएँगे

[नयी दिल्ली] हज यात्रा का प्रबन्ध अब सुषमा के बजाय नकवी कराएँगे
हज यात्रा अब विदेश मंत्रालय के दायरे से बाहर हो गई है
हज यात्रा का प्रबंधन अब विदेश मंत्रालय की जगह अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय संभालेगा।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस संबंध में नये नियमों को मंजूरी दे दी है।
कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी नये नियमों में कहा गया कि हज समिति कानून 1959 के प्रशासन तथा इसके तहत नियमों सहित हज यात्रा का प्रबंधन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के तहत होगा।
इससे पहले हज समिति कानून के प्रशासन की देखभाल विदेश मंत्रालय करता था
फाइल फोटो

अखिलेश यादव ने मुक़द्दस हज के लिए ३५० तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया

अखिलेश यादव ने मुक़द्दस हज के लिए ३५० तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया और प्रदेश में अगले माह से विकास कार्यों की समीक्षा की घोषणा भी की |
मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने आज [बुधवार को ]अली मियाँ मेमोरियल हज हाउस से हज यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया। उनके साथ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आज़म खान + मौलाना सैय्यद मोहम्मद राबे हसनी नदवी +मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली +एस पी सिंह आदि भी थे |पांच बसों में ३५० यात्रियों का यह पहला जत्था सुबह एयर पोर्ट के लिए रवाना किया गया |उत्तर प्रदेश से इस वर्ष २५९१० यात्रियों का प्रोविजिनल चयन हज कमिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा किया गया है |जिसमे से लखनयू से ३१ उड़ानों में ११०३५ यात्री और वाराणसी से १५ उड़ानों में ४३६८ यात्री भेजे जायेंगे शेष यात्रियों के लिए दिल्ली से व्यवस्था की गई है|
मुख्य मंत्री ने तीर्थ यात्रियों को मुबारक के साथ अमन का पैगाम भी दिया |उन्होंने चुने गए यात्रियों से समाज और देश के लिए दुआ करने को कहा |सी एम ने कहा कि जो लोग हज यात्रा पर जाने में सफल होते हैं खुदा की उन पर बढ़ी रहमत है|
सी एम का निरीक्षण
सी एम ने अगले माह से मंडलों का भ्रमण करके विकास कार्यों और जनपद की प्रगति की समीक्षा करने की भी घोषणा की
सी एम ने नोडल अधिकारियों+मण्डलायुक्तों+जिलाधिकारियों को इस विषय में विस्तृत निर्देश भी जारी कर दिए हैं |इन अधिकारियों दवारा सी एम के आगमन से पूर्व १० सितम्बर तक छेत्रिय निरीक्षण करके अधूरे कार्यों को पूरा कराया जाएगा
file photo