Ad

Tag: Hariyana

महाराष्ट्र+हरियाणा में भी नरेंन्द्र मोदी की कांग्रेस मुक्त भारत की मुहीम रंग लाएगी?

नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही कांग्रेस मुक्त भारत की मुहीम राज्यों में भी रंग लाने लग गई है |एग्जिट पोल विशेषज्ञों की माने तो महाराष्ट्र और हरियाणा से भी कांग्रेस की विदाई निश्चित है |इस दोनों प्रदेशों में सत्तारूढ़ कांग्रेस की हालत और पस्त:हो गई है |यूं पी में ११ सीटों के लिए हुए उपचुनावों में नतीजे सकारात्मक नहीं आने पर नरेंद्र मोदी के आलोचक मुखर हो गए थे लेकिन इन दोनों प्रदेश में भाजपा की जीत से उन सभी आलोचकों को दोबारा सोचने पर मजबूर होना होगा
‘टुडेज चाणक्य’ एग्जिट पोलके सर्वेक्षणों के अनुसार, लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सत्ता के साथ-साथ साख भी दावं पर है |
केंद्र की भांति इन राज्यों में भी मुख्य विपक्षी दल बनने की उसकी हैसियत में भी संदेह होने लगा है ।
एग्जिट पोल विशेषज्ञों के अनुसार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती हुई और बहुमत से थोड़ी ही पीछे दिखाई दे रही है।गठबंधन टूटने से पहले महाराष्ट्र में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस और राकांपा को भारी नुकसान का अनुमान जताया गया है।‘टुडेज चाणक्य’ के एक्जिट पोल+ टाइम्स नाउ-सी वोटर + एबीपी-नील्सन ने भाजपा के जादू को महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों जगह स्वीकार किया है
हरियाणा + महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भी मोदी का जादू काम करता नजर आ रहा है।
हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले गए। महाराष्ट्र में 64 % और हरियाणा में 76 % मतदान हुआ | 19 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
यदि मतदान के नतीजे सर्वेक्षण के अनुरूप आते हैं तो दोनों ही राज्यों में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में अमित शाह ने चार राज्यों में होने वाले चुनावों में कांग्रेस मुक्ति बिगुल फूँका

क्विट इंडिया मूवमेंट दिवस पर आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय परिषद को कांग्रेस मुक्त पूर्ण भारत बनाने का आह्वाहन किया गया| इसके लिए हरियाणा+झाड़खंड+महाराष्ट्र+जम्मू कश्मीर राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए बिगुल भी फूंका गया |इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को “गंगा” सफाई अभियान को जनअभियान बनाने को प्रेरित किया गया
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी अध्यक्ष के तौर पर अपने नाम की मुहर लगने के बाद अमित शाह ने अपने पहले अध्यक्षीय संबोधन में कांग्रेस नीत पिछली यूपीए सरकार+नितीश कुमार+लालू प्रसाद यादव+उमर अब्दुल्लाह+ समेत कई अन्य नेता और पार्टियों को निशाने पर रखा |
उन्होंने दिल्ली सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को भी कहा।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश को अभी कांग्रेस से मुक्ति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमने आक्रोश को आशा में बदला। इस जीत से हमारा विजय अभियान खत्म नहीं हुआ बल्कि शुरू हुआ है।उन्होंने चार राज्यों में चुनावों के लिए बिगुल फूंकते हुए कहा
[१]जम्मू कश्मीर की जनता वहां व्याप्त भ्रष्टाचार से त्रस्त है आजादी के बाद से सबसे ज्यादा पैसा+सहायता इसी प्रदेश को दी गई है लेकिन अभी भी जम्मू का नागरिक सबसे गरीब नागरिक है| उन्होंने सवाल किया कि वो पैसा कहा गया ? इसी इये वहां कि जनता अब इस सबसे ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है इसीलिए भाजपा उनकी आकांक्षाओं को पूरा करेगी इसके लिए केवल जे&के के कार्यकर्त्ता नहीं पूरे देश के कार्यकर्ताओं को क्षमतानुसार भूमिका निभानी होगी|
[२]हरियाणा के लेकर अमित शाह ने भू माफिया पर निशाना साधते हुए एक परिवार विशेष की तरफ [बिना नाम लिए]इशारा किया और कहा कि हरियाणा में लैंड स्कैम के कारण जनता बदलाव चाहती है |अगर हरियाणा में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं बना तो भी अपने बूते पर चुनाव लड़ेगीऔर प्रदेश को कांग्रेस मुक्त
करेगी
[३]झाड़खंड के पिछड़े पन के लिए उन्होंने में खंडित जना देश को कारण बताया और झाड़खंड की जनता से पूर्ण बहुमत से जीतने की अपील करते हुए यह आश्वासन दिया कि यदि झाड़खंड में भाजपा सरकार बनाती है तो उस पिछड़े प्रदेश में भी पड़ोसी छत्तीस गढ़ जैसा विकास कराया जाएगा
[४]भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र को लेकर कहा कि पिछले पंद्रह सालों से वहां कांग्रेस का एक चतरा राज्य है लेकिन इस पार्टी ने उस अच्छे खास ेप्रदेश का कबाड़ा कर दिया सबसे ज्यादा किसानों ने यहाँ आत्महत्याएं की है |लोक सभा के चुनावों में महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा को जितवा कर बदलाव का संकेत दे दिया है|