Ad

Tag: HaryanaJatStir

रोहतक के पीड़ितों ने खट्टर को काले झंडे दिखाए तो हुडा पर जूता चलाया

[चंडीगढ, हरियाणा]रोहतक के पीड़ितों ने खट्टर को काले झंडे दिखाए तो हुडा पर जूता चलाया
आरक्षण की आग में दहक रहे रोहतक दौरे पर गये भाजपा के खट्टर और कांग्रेस के हूडा का विरोध |वर्तमान सी एम मनोहर लाल खट्टर का जहां आज घेराव किया गया तो पूर्व सी एम भूपेंद्र सिंह हूडा पर जूता चल गया |गौरतलब हे के हूडा ने रोहतक का भरपूर विकास कराया था उसी रोहतक में अशांति के लिए कांग्रेस को प्रायोजित माना जा आरहा है |इसीलिए धरनारत व्यापारियों ने हूडा पर जूता तक फैंक कर अपनी नाराजगी दिखाई |
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन का केंद्रबिंदु रहे रोहतक के दौरे पर गये राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी लोगों ने घेराव किया और नाराज भीड़ ने उन्हें काले झंडे तक दिखाये।
आरक्षण की मांग को लेकर नौ दिन पहले शुरू हुए जाट समुदाय के आंदोलन के मद्देनजर नये सिरे से हिंसा की कोईविशेष खबर नहीं है।
बहरहाल रोहतक और सोनीपत जैसे जाट बहुल इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। हिंसा में मृतक संख्या 19 पहुंच चुकी है ।सरकारी प्रतिष्ठान के साथ साथ कार शो रूम से लेकर जुरासिक पार्क और प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट+स्कूल फूंके गए औरअनेकों प्रतिष्ठान लुटे गए हैं |
जाट आंदोलनकारी राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़कों और रेल मार्गों पर की गई नाकेबंदी हटा रहे हैं।
रेलवे ने जाट आंदोलन के चलते आज करीब 210 और ट्रेनों को निरस्त कर दिया जिनमें कालका शताब्दी, लुधियाना शताब्दी और हिमालयन क्वीन शामिल है|
हरियाणा में जारी आंदोलन की वजह से कुल 1152 ट्रेनों को या तो निरस्त कर दिया गया या गंतव्य से पहले उनकी यात्रा को समाप्त कर दिया गया। हिसार में जाट प्रदर्शनकारियों ने मय्यर में रेल पटरी से अपना धरना हटा लिया और दिल्ली-हिसार रेल मार्ग साफ हो गया।
खट्टर को रोहतक शहर में नाराज भीड़ का सामना करना पड़ा जिसने पुलिस के खिलाफ नारे लगाये और लूटपाट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भीड़ ने उन्हें काले झंडे भी दिखाये और सवाल पूछे।
मुख्यमंत्री जैसे ही रोहतक पहुंचे, उनकी सरकारी कार को उग्र भीड़ ने घेर लिया। लोग ‘हरियाणा पुलिस मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगा रहे थे। वे पुलिस पर हिंसा की स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पाने का आरोप लगा रहे थे।खट्टर ने विरोध के बावजूद दंगा पीड़ितों को मुआवजा देने की घोषणा की |

गलिगफ़्तौर अरविन्दकेजरीवाल ने पानी का रोनारोया और बेफाल्तू में अदालती हथौड़े पड गए

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

भाजपाई चीयर लीडर

ओये झल्लेया ये क्या हो रहा है?दिल्ली जल रही है |एक ही दिन में आग लगने की दो बड़ी घटनाएं हुई हैं|दक्षिणपूर्व दिल्ली के नेहरू प्लेस अंसल टावर्स की पहली मंजिल टीकाये गए बैंक में भीषण आग लग गयी। इस आग से बैंक के सर्वर रूम में बड़ा गर्क होगया |इसके बाद दोपहर तीन बजे पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी इलाके में फंसाये गए कोचिंग संस्थान में भीषण आग लग गयी। इतना नुकसान होने पर भी दिल्ली सरकार का आम नेता क्या उनकी परछाई भी नही फटकी |ये तो दमकल वालों का शुक्र है |इन बेचारों ने घंटों आग से जुझ कर ओनली १९ वाहनो से पानी बरसा कर आग पर काबू पा लिया वरना कोई भी बढ़ा हादसा हो सकता था

झल्ला

ओ मेरे भोले सेठ जी!आप जी भी कमाल करते हो|”आप”के गालिगफ़्तौर जनाब अरविन्द केजरीवाल साहब ने अदालत में जाकर पानी के लिए हरियाणा और केंद्र सरकार की शिकायत की थी वोह अपने या अपनी सचिव के बाथ रूम्स के लिए थोड़े ही पानी माँगा था उन्हें आग के विषय में पहले ही पता चल गया होगा |लेकिन सेठ जी बेचारों को ख्वाहमख़ाह अदालत के हथौड़े पड गए

देश की राजधानी में पानी का राशन होगा:हरियाणवी जाट आंदोलन की लपटें दिल्ली पहुंची

[नई दिल्ली] देश की राजधानी में पानी राशन होगा:हरियाणवी जाट आंदोलन की लपटें दिल्ली पहुंची
देश की राजधानी में पानी अब राशन होगा|
दिल्ली सरकार का यह कदम जाट आरक्षण के लिए आंदोलनरत हरियाणवी आंदोलकारियों की दिल्ली का पानी रोकने की धमकी के फलस्वरूप लिया गया कदम है|हरियाणा में जाट आरक्षण की लपटे अब दिल्ली में भी पहुँचने लगी हैं |मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में पानी आपूर्ति को राशन किये जाने की घोषणा की है इस कटौती में राष्ट्रपति +पीएम+ सी जे आई+रक्षा संस्थान+अस्पताल+फायर ब्रिगेड को मुक्त रखा गया है|इससे पूर्व दिल्ली सरकार ने दिल्ली के स्कूलों को २२ फरवरी को बंद रखने का एलान किया हुआ है |यह भी पानी के संकट के मध्य नजर किया गया है| दूसरी तरफ नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट समिति ने हरियाणा गवर्नमेंट दिल्ली में पानी सप्लाई बाधित होने से बचने के उपाय करने को भी कहा है