Ad

Tag: HealthMinisterAnilViz

हरियाणवी जींद की भी ३ बत्तखों का पंजाबी जालंधर में पोस्ट मार्टम:राम राम राम

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

हरियाणवी भाजपाई चीयर लीडर

ओये झल्लेया ये क्या हसाडे दो महीने के राज को बदनाम करने के लिए रोजाना ही नई साजिश रची जाने लगी है अब देख चंडीगढ़ की सुखना लेक के बहाने से हरियाणा में बर्ड फ्लू+स्वाईन फ्लू की अफवाह उड़ाई जा रही है जबकि हसाडे सोणे हेल्थ मिनिस्टर अनिल विज ने ऐसी किसी महामारी के लक्षणों से भी इंकार कर दिया है

झल्ला

ओ मेरे भोले सेठ जी जींद -गटौली में भी १४ बत्तखों के मरने की खबर आई है जिनमे से ११ को आनन फानन में दफना दिया गया है|३ बत्तखों के पोस्टमार्टम की खबर पंजाब के जालंधर से आएगी तब तक तो ढेरों पानी बह चुका होगा |
अब ये तो आप भी मानोगे कि कांग्रेस और इनेलो “घाघ” हाथ धोकर आप जैसे नौसिखियों के पीछे पढ़े हुए हैं|और आप है किइनकी काट करने के लिए मीडिया या सोशल मीडिया से कौसों दूर हैं|स्थानीय चैनलों पर भी आपके प्रवक्ता इनसे घिरे दिखाई देते हैं |इसीलिए झल्लेविचारानुसार दूसरों को दोष देने के साथ साथ अपना घर भी सम्भालों

सीएम खट्टर जी संत रामपाल ३री सियासी ठोकर है,सम्भलना वरना विचलित हरयाणवी विपक्ष व्याकुल है

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

हरियाणवी भाजपाई चीयर लीडर

ओये झल्लेया देखा एवैं ये कांग्रेस +मीडिया वाले शोर मचाये जा रहे हैं देख हसाडे सोणे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने कहे को पूरा करके दिखा दिया ओये संत राम पाल को गिरफ्तार करवा ही दिया के नहीं ?ये कांग्रेस ने १० सालों में राम पाल को पाल पोस कर संत बना दिया औरअब हसाडे लिए गले की फांस बना दिया | ओये अब २१ नवम्बर को अदालत में इन्हें पेश भी कर देवेंगे |ओये अब संत हो या सिपाही +स्याह हो या सफ़ेद + संतरी हो या सिपहसालार हसाड़ी सरकार में कानून अपना सबके लिए समान रूप से काम करेगा+ जरूर करेगा+ निष्पक्ष रूप से करेगा |

झल्ला

सेठ जी अगर ये संत रामपाल जहरीले “सांप” नहीं निकले तो कष्टकारी छछूंदर तो साबित हो ही सकते हैं और गले में फंस सकते हैं अब देखो इस एक प्रकरण में फंस कर आप लोग डी एल ऍफ़+वढेरा डील के साथ वृद्ध पेंशन के फ्राड को भी भूल गए+मनोहर लाल खट्टर बोलनातो छोड़ो ट्वीट करना भी भूल गए |स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज छापे डालना भूल गए |इसीलिए झल्लेविचारनुसार संत राम पाल को निगलने से पहले उसके अटकने का इलाज जरूर कर लेना |दिवाली मैले में लगी आग+बैंक में डकैती के बाद इसे तीसरी सियासी ठोकर समझ कर सम्भल जाना वरना तो विचलित विपक्ष बेहद व्याकुल है और तैयार बैठे हैं |

स्वास्थ्यमंत्री अनिलविज ने अम्बाला में ऐऍफ़एसओ के दो अनिल सहित तीन कर्मी सस्पेंड किये

[अम्बाला]स्वास्थ्यमंत्री अनिलविज ने अम्बाला में ऐऍफ़एसओ के दो अनिल सहित तीन कर्मी सस्पेंड किये हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज फ़ूड सप्लाई कार्यालय में अचानक छापा मारा और अनियमितताओं के लिए दो अनिल सहित तीन कर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए| हरियाणा के हेल्थ मिनिस्टर श्री अनिल विज ने आज अपने गृह छेत्र अम्बाला छावनी में असिस्टेंट फ़ूड सप्लाई ऑफिस [Assistant Food Supply Office (AFSO)] में सरप्राइज रेड मारी और अनेक विसंगतियां+अनियमितताएं पकड़ी |जिसके फलस्वरूप मंत्री ने दोषी पृथ्वी+अनिल कुमार+अनिल शर्मा को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दे दिए \इस सरप्राइज चेकिंग में ऐ ऍफ़ एस ओ भी अनुपस्थित पाया गया |सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनी से इस कार्यालय के कर्मियों के खिलाफ मंत्री अनिल विज को शिकायतें मिल रही थी जिनके आधार पर पहले चेतावनी दी गई थी मगर जब सुधार होता नहीं दिखा तो यह छापा मारा गया है| श्री अनिल विज ने काम में कोताही के प्रति जीरो टॉलरेंस का अपना प्रॉमिस भी दोहराया