Ad

Tag: HemvatiNandanBahugunaMemorial

दिल्ली में लवली[Lovely]अगली[Ugly]जंग में कांग्रेस की वापिसी का शीलाई दावा मात्र शेखी?

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

कांग्रेसी चीयर लीडर

ओये झल्लेया हसाडे नेताओं ने भी अपनी रीड सीधी करनी शुरू कर दी है|ओये हसाड़ी श्रीमती शीला दीक्षित जी ने मेरठ में आयोजित १२५ वीं नेहरू जयंती में क्या जोरदार धुआंधार तरीके से भाजपा और”आप”पार्टी की ऐसी की तैसी करके रख दी ओये उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली को वापिस जीतने के लिए आपसी भेदभाव भुला कर एक जुट होकर चुनाव लड़ेंगे ओये अब दिल्ली दूर नही

झल्ला

ओ मेरे चतुर सुजाण भूल गए अपने राष्ट्रीय नेता अजय माकन के आत्मघाती बाण | अभी भी वहां लवली[ Lovely] और अगली[Ugly]में जंग थमी नहीं है|बढ़ी मुश्किल से ८ विधायक बचे हुए हैं और तो और इसी समारोह में आपलोगों को मेरठ के छुटभैय्यों में फूंट नजर नहीं आई जिला और महानगर अध्यक्षों के माथों की शिकन कोई ढूंढ नहीं पाई|सीधी सीधे आपलोगों ने नेहरू जयंती को भुनाना था सो भुना लिया झल्लेविचारनुसार दिल्ली तो दिलवालों की ही रहेगी|

शीलादीक्षित ने भी नेहरूजयंती को भुनाते हुए”आप”और “भाजपा”पर ही सियासी प्रहार किये

[मेरठ] बेशक शीला दीक्षित परोक्ष रूप से दिल्ली के मुख्य मंत्री पद पर दावा नहीं कर रही मगर अपने धुर्र विरोधी “आप” और भाजपा पर निशाना साधने का कोई अवसर भी नहीं छोड़ रही |नेहरू जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने अवसर का उपयोग करते हुए इन्हें देश तोड़ने वाला बताया |
सी सी एस यूं के सुभाष चंद बोस सभागार में हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम नेहरू जयंती पर गोष्ठी में दिल्ली की पूर्व मुख्य मंत्री शीला दीक्षित और रीता बहुगुणा जोशी ने शिरकत की
श्रीमती शीला दीक्षित ने बिना अनाम लिए भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि नेहरू-गांधी पर राजनीति करने वाले देश की सांप्रदायिक एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं।
उन्होंने कहा कि नेहरू और गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया, जो नेहरू पर हमला करते हैं वो देश की संस्कृति और धर्मनिरपेक्ष छवि को चोट पहुंचा रहे हैं।
शीला दीक्षित ने “आप” पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता केंद्र में भाजपा और केजरीवाल सरकार के 49 दिन देख चुकी है। दिल्ली वालों ने फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
उन्होंने दावा किया कि विधानसभा का चुनाव कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी।
सीएम की रेस में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे इस दौड़ में नहीं हैं।
भ्रष्टाचार के खिलाफ तेज मुहिम, सोशल साइटों पर पारदर्शिता का दावा और चुनाव में जोरदार प्रदर्शन करने वाले अरविंद केजरीवाल व उनकी आम आदमी पार्टी (आप) से दिल्ली की जनता का मोहभंग हो गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली के मतदाता उचित निर्णय लेंगे और कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित ने दिल्ली के चुनावी माहौल पर सीधे शब्दों में किसी का नाम न लेते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों का भ्रम टूट गया है। उन्हें एक हसीन ख्वाब दिखाया गया था, जो जल्द ही टूट गया। सपने दिखाने वाले भी मैदान में नजर नहीं आए। कांग्रेस की ओर से बीजेपी को दिल्ली में पार्टी का चेहरा सामने लाने की मांग पर जोर दिया जा रहा है कांग्रेस पार्टी भी दिल्ली के चुनाव में बिना किसी चेहरे के ही मैदान में उतरेगी।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा ने कहा कि धर्म निरपेक्षता देश की सबसे बड़ी ताकत है। कुछ लोग वोट की खातिर इसे तोड़कर सत्तासीन हो रहे हैं।