Ad

Tag: IncomeFromForeignerTourists

बीते वित्तीय वर्ष में वि‍देशी पर्यटकों के आगमन में 4.5 % वृद्धि‍ से10,257करोड़ रूपए की वि‍देशी मुद्रा आई

बीते वित्तीय वर्ष में वि‍देशी पर्यटकों के आगमन में 4.5 % वृद्धि‍ से आय में मात्र ७०४ करोड़ रुपयों की बढ़ोत्तरी हुई|
भारतीय पर्यटन विभाग के अनुसार 6.69 लाख वि‍देशी पर्यटकों का आगमन हुआ जो मार्च 2013 के 6.40 लाख पर्यटकों की तुलना में 4.5 प्रति‍शत अधि‍क है। मार्च 2014 में पर्यटन क्षेत्र से 10,257 करोड़ रूपए के समतुल्‍य वि‍देशी मुद्रा आई जबकि‍ बीते वर्ष यह धनराशि‍ 9,553 करोड़ रूपए थी।
[१] मार्च 2014 के दौरान 6.69 लाख वि‍देशी पर्यटकों का आगमन हुआ जबकि‍ मार्च 2013 और मार्च 2012 में यह संख्‍या क्रमश: 6.40 लाख और 6.06 लाख थी।
· [२] मार्च 2013 की तुलना में मार्च 2014 में 4.5 प्रति‍शत की वृद्धि‍ हुई जबकि‍ मार्च 2012 की तुलना में मार्च 2013 में 5.5 प्रति‍शत वृद्धि‍ हुई थी।
· [३] जनवरी-मार्च 2014 की अवधि‍ के दौरान 4.9 प्रति‍शत वृद्धि‍ के साथ 21.27 लाख वि‍देशी पर्यटकों का आगमन हुआ,
[४]जबकि‍ जनवरी-मार्च 2013 के दौरान वर्ष 2012 की इसी अवधि‍ की तुलना में 3.0 प्रति‍शत वृद्धि‍ के साथ यह संख्‍या 20.27 लाख थी।
[५] मार्च 2014 के दौरान 10,257 करोड़ रूपए के समतुल्‍य वि‍देशी मुद्रा अर्जि‍त की गई
[६] जबकि‍ यह धनराशि‍ मार्च 2013 और मार्च 2012 में क्रमश: 9553 करोड़ रूपए और 7,843 करोड़ रूपए थी।
· [७]मार्च 2014 में रूपए के संदर्भ में मार्च 2013 की तुलना में 7.4 प्रति‍शत वृद्धि‍ हुई थी
[८] जबकि‍ मार्च 2012 की तुलना में मार्च 2013 में 21.8 प्रति‍शत वृद्धि‍ हुई थी।
[९]जनवरी-मार्च 2014 की अवधि‍ के दौरान रूपए के संदर्भ में पर्यटन क्षेत्र से 32,809 करोड़ रूपए के समतुल्‍य वि‍देशी मुद्रा अर्जि‍त की गई, जो
[१०]जनवरी-मार्च 2013 के दौरान 30,270 करोड़ रूपए की तुलना में 8.4 प्रति‍शत अधि‍क है।
· मार्च 2014 के दौरान अमेरि‍की डॉलर के संदर्भ में 1.679 अरब अमेरि‍की डॉलर के समतुल्‍य वि‍देशी मुद्रा अर्जि‍त की गई, जबकि‍ मार्च 2013 और मार्च 2012 में यह धनराशि‍ 1.757 अरब अमेरि‍की डॉलर और 1.559 अरब अमेरि‍की डॉलर थी।