Ad

Tag: IndianNationalLokDal

इनेलो के मुस्लिम विधायक भी भाजपा में शामिल:हरियाणा

[चंडीगढ़,हरियाणा]इनेलो के मुस्लिम विधायक भी भाजपा में शामिल
हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को एक और झटका देते हुए पार्टी के दो विधायक मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।
जुलाना निर्वाचन क्षेत्र के परमिंदर धुल
और
नूह निर्वाचन क्षेत्र के जाकिर हुसैन,
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा में इन दो विधायकों के शामिल हो जाने के साथ ही इनेलो जो कुछ महीनों पहले 19 सदस्यों के साथ हरियाणा की मुख्य विपक्षी पार्टी थी, अब घट कर महज सात विधायकों की पार्टी रह गई।
पार्टी के 19 सदस्यों में से इसके दो विधायकों की पिछले 10 महीने के दौरान मौत हो गई थी।
शेष 17 विधायकों में से चार जजपा में, पांच भाजपा में और एक कांग्रेस में शामिल हो गया था।