Ad

Tag: JagdambikaPal

कर्नाटक पर फैंसला संविधान की जीत और लोकतंत्र की बहाली :कांग्रेस

[नयी दिल्ली] एससी का कर्नाटक पर फैंसला संविधान की जीत और लोकतंत्र की बहाली :कांग्रेस
उच्चतम न्यायालय द्वारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को कल बहुमत साबित करने का आदेश दिए जाने के बाद कांग्रेस ने आज कहा कि संविधान की जीत हुई और लोकतंत्र बहाल हुआ।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज कहा कि येदियुरप्पा ‘एक दिन के मुख्यमंत्री’ साबित होंगे।
सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘संविधान की जीत हुई, लोकतंत्र बहाल हुआ।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बीएस येदियुरप्पा एक दिन के मुख्यमंत्री होंगे। संविधान एक गैरकानूनी मुख्यमंत्री तथा कर्नाटक के राज्यपाल के असंवैधानिक निर्णय को भी खारिज करता है।’’
इसी प्रकार के एक रोचक घटना क्रम में जगदम्बिकापाल भी तीन दिवस तक सीएम पद सुख भोग चुके हैं |कांग्रेस के थिंक टैंक और तत्कालीन गवर्नर रोमेश भंडारी[अब स्वर्गीय] ने भाजपा के कल्याण सिंह को मुख्य मंत्री पद से हटा कर नई लोकतांत्रिक कांग्रेस के जगदम्बिकापाल को मुख्य मंत्री बनाया था | जिसके फलस्वरूप २१ फरवरी १९९८ से २३ फरवरी १९९८ तक जगदम्बिका पाल मुख्य मंत्री रहे | उसकेपश्चात वे कांग्रेस में रहे और आजकल भाजपा के सांसद हैं|
गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने आज कहा कि येदियुरप्पा कल शाम चार बजे सदन में बहुमत साबित करें।
कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। प्रदेश की
224 सदस्यीय विधानसभा में
222 सीटों पर हुए चुनाव में
भाजपा को 104,
कांग्रेस को 78 और
जदएस+ को 38 सीटें मिली हैं।
फिलहाल, बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 112 है।

पीड़ित जगदम्बिका पाल को टिकट और राजू श्रीवास्तव को प्रचार अभियान के कंधे दे कर भाजपा ने ढाढस बंधाया

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

भाजपाई चीयर लीडर

ओये झल्लेया एदकि ते मजा ही आ गया ओये समाजवादी और कांग्रेस वाले आये दिन हसाडे सोणे नरेंद्र भाई जी मोदी के दिल्ली यात्रा में रोड़े अटकने के दावे करते फिर रहे हैं और वास्तव में उनसे उनके अपने नेता भी सम्भाले नहीं जा रहे हैं|यारा कांग्रेस के पूर्व मुख्य [एक दिवसीय]मंत्री जगदम्बिका पाल और समाजवादी पार्टी के राजू श्रीवास्तव ने हसाड़ी भाजपा ज्वाइन कर ली है और मोदी जी के मार्ग के काँटों को निकाल बाहर फैंकने का संकल्प भी ले लिया हैओये हुन ते हो जाणी है ना हसाड़ी बल्ले हीबल्ले

झल्ला

सेठ जी वाकई जगदम्बिका पाल और राजू श्रीवास्तव को ढाढस बंधाने के लिए एक एक मजबूत कंधे की बेहद जरुरत थीचूंकि आप जी के ठाकुर राज नाथ सिंह के पास ऐसे वक्त के लिए कंधे उपलब्ध ही रहते हैं सो पीड़ित जगदम्बिका पाल को टिकट और राजू को प्रचार अभियानके रूप में एक एक कंधा दे दिया |

जगदम्बिका पाल ने सलमान खुर्शीद के पेट में विकलांगों के”माल”पर नजर डाल ही दी

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

कांग्रेसी चीयर लीडर

ओये झल्लेया ये जगदम्बिका पाल की नंगई तो देख हसाडे सोणे रोमेश भंडारी ने इन महानुभाव को यूं पी में एक दिन का मुख्य मंत्री बनवाया उसके बाद इस लायबिलिटी को आज तक पार्टी और संसद में ढोते आ रहे हैंइसके बावजूद इन्होने कांग्रेस से विश्वासघात करके पार्टी छोड़ दी और अब १० जनपथिया भरोसे मंद खानदानी कांग्रेसी हसाडे सलमान भाई खुर्शीद पर विकलांगों का पैसा खाने का आरोप लगा रहे हैंराहुल गांधी और पार्टी पर लांछन लगा रहे हैं

झल्ला

अरे चतुर सुजान जी आप लोगों ने जगदम्बिका पाल को पालने के नाम पर उनकी जवानी ले ली अधेड़ावस्था ले ही अब बुढ़ापे उन्हें खुड्डे लाइन लगा दिया |यहाँ तक कि वरिष्ठ जगदम्बिका पाल को मंत्री नही बनाये जाने को लेकर बीते दिनों संसद में भाजपा के शाहनवाज हुसैन के तंज भी आप लोगों को सुनाई नहीं पड़े इस सब के फलस्वरूप जब जगदम्बिका पाल ने चुप चाप कांग्रेस छोड़ दी तो यही आप जी के खानदानी विदेश मंत्री जनाब सलमान खुर्शीद साहब ने अपने पैतृक छेत्र में अपना सीना ५६ इंच का करते हुए जगदम्बिका पाल के जख्मो पर नमक छिड़क दिया और कह दिया कि “जहां माल वहीं जगदम्बिका पाल” अब ये तो आप भी मानोगे कि एक्शन का रिएक्शन तो प्रकृति का नियम हैजिसके हाथों वशीभूत होकर जगदम्बिका पाल ने भी डॉ जाकिर हुसैन ट्रस्ट के नाम पर खर्शीद ने जो माल खाया है उसे दिखाया|
वैसे झल्ले विचारानुसार अगले एपिसोड में कहा जा सकता है कि खुर्शीद साहब ने अपने निर्वाचन छेत्र में स्ट्रीट लाइटें +हैण्ड पम्प लगवा कर चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन किया है|