Ad

Tag: JAYANT CHOUDHRY

रालोद की मुहीम रंग लाई, पारम्परिक वोट बैंक के मुस्लिम समुदाय के लोग अजित सिंह से मिले

अपने पारम्परिक वोट बैंक को इकट्ठा करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल [रालोद] की मुहीम रंग लाने लगी है मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने आज रालोद प्रमुख चौ.अजित सिंह से मुलाकात की और छेत्र में सद्भाव स्थापना को आवश्यक बताया
बागपत जनपद के हजारों लोगों ने चो. अजित सिंह के विश्वासपात्र नवाब कोकब हमीद तथा श्री सलीम चौधरी के नेतृत्व में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष +केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चौ.अजित सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं मथुरा से लोकसभा सांसद श्री जयन्त चौधरी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर दंगा पीड़ितों के घावों पर मलहम लगाते हुए चौ. अजित सिंह ने मुजफ्फरनगर दंगों पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह दंगा राजनीतिक दंगा था। ये भाजपा और सपा की साजिश थी। जो पंचायतें प्रशासन के खिलाफ होनी थीं, उन्हें हिन्दू-मुस्लिम रूप दिया गया। रालोद अध्यक्ष ने सद्भाव स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया |

Parliamentarian Jayant Choudhry Addressing Muslims

Parliamentarian Jayant Choudhry Addressing Muslims


युवा सांसद जयन्त चौधरी ने उत्तर प्रदेश की हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश के हालात पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। उन्होंने सपा और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये दोनों मौकापरस्त पार्टियां समाज को तोड़ने का कार्य कर रही हैं। उन्होने कहा कि देश और समाज मेहनत से आगे बढ़ता है, लड़ाई-झगड़े से नहीं। रालोद महासचिव ने कहा कि राज्य में सड़क+ बिजली + पानी की स्थिति बदहाल है। जहां सड़क, बिजली पानी न हो ऐसी सरकार को उखाड़ फेंक देना चाहिए और ऐसी सोच बदल देनी चाहिए। महासचिव ने लोगों से 30 जनवरी को आगरा में होने वाली संकल्प रैली में एकत्रित होने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान और नौजवान इस आयोजन में सहयोग करें और समाज को शांति का संदेश दें। युवा सांसद ने कहा कि गरीब, किसान और नौजवान एक होकर इस देश को नई दिशा दें।
इस मौके पर रालोद के विधान परिषद के सदस्य श्री मुश्ताक चौधरी, श्री अनीश कुरैशी, रालोद महासचिव श्री ऐहतेशाम रहीम खान, श्री अश्विनी तोमर, डॉ. महक सिंह तथा मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु मौजूद थे।

चो चरण सिंह की जयंती पर आज जुटने वाली जाट,मुस्लिमो की संख्या चो.अजित सिंह का राजनीतिक कद तय करेगी

पूर्व प्रधान मंत्री चौ. चरण सिंह की १११ जयन्ती पर मेरठ में विशाल संकल्प रैली का आयोजन किया जा रहा है
किसानो के मसीहा श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती पर राष्ट्रीय लोकदल [रालोद]मेरठ में आज २३ दिसंबर को संकल्प रैली का आयोजन करने जा रहा है। इस रैली का आयोजन दिल्ली-देहरादून मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-58) पर मेरठ बाईपास स्थित गायत्री गार्डन में पूर्वान्ह 11 बजे किया जाएगा।
इस आयोजन में केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चौ. अजित सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तथा सांसदगण श्री जयन्त चौधरी, श्री दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, श्री के.सी त्यागी और श्री संजय सिंह चौहान शामिल होंगे। इसके अलावा पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में लोग चौ. चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि देने इस रैली में सम्मिलित होंगे। इस रैली की तैयारियां जोरों पर हैं।
चौधरी चरण सिंह ने राजनीतिक और सामाजिक विरासत के रूप में जाट और मुस्लिम एकता को छोड़ा था बीते दिनों मुजफ्फर नगर में साम्प्रदाइक दंगों और उन्हें सम्भालने में नाकामी के चलते यह एकता कि विरासत टूटती दिखाई देने लग गई है इससे रालोद और उसकी सहयोगी कांग्रेस को राजनीतिक हानि की सम्भावनाएं बढ़ गई है इसी को दूर करने के लिए रालोद का यह शक्तिप्रदर्शन होगा |कहा जा राह है कि इस रैली में एक लाख से ज्यादा जाट जुड़ेंगे |
यहाँ यह कहना तर्क संगत ही होगा कि प.उ. प्रदेश में जाट संख्या सवा करोड़ बताई जाते रही है इसके अलावा मुस्लिमों की संख्या भी अधिक है जिनके बल बूते वर्त्तमान संसद में ५ सांसद चुन कर आये थे ये दीगर बात है कि उनमे से ४०% सांसद पार्टी छोड़ गए | यदि इस रैली में जाटों के १०% भी आते हैं और मुस्लिमो की भागेदारी कम रहती है तो रैली की सफलता पर स्वाभाविक प्रश्न चिन्ह लग सकता है | २०१४ में होने वाले लोक सभा के चुनावों में सफलता के लिए इस आयोजन में मुस्लिम +जाट गठजोड़ के साथ ही दूसरे आधार भी तलाशने होंगे क्योंकि इसके बाद ही जाट आरक्षण का ऊँठ भी कोई सकारात्मक करवट ले सकेगा |

शांति के लिए चौ.अजित सिंह को गिरफ्तार किया गया जबकि रालोद अध्यक्ष अपने संसदीय क्षेत्र में सौहार्द स्थापित करने ही जा रहे थे

शांति के लिए चौ.अजित सिंह को गिरफ्तार किया गया जबकि रालोद अध्यक्ष अपने संसदीय क्षेत्र में सौहार्द स्थापित करने ही जा रहे थेराष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चौ. अजित सिंह को आज उनके संसदीय क्षेत्र बागपत जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चौ.अजित सिंह को गिरफ्तार किया गया है जबकि रालोद अध्यक्ष का कहना है कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों से बातचीत करने तथा सौहार्द स्थापित करने ही जा रहे थे।
उत्तर प्रदेश प्रशासन के अधिकारियों ने धारा 144 का हवाला देते हुए रालोद अध्यक्ष तथा उनके समर्थकों को रोक लिया। चौ. अजित सिंह ने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि वह अकेले ही क्षेत्र में जाएंगे लेकिन उसके बावजूद भी अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से बात करके उन्हें बागपत रोड पर ट्रोनिका सिटी के पास अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
चौ. अजित सिंह ने कहा है कि मुजफ्फरनगर व आसपास के जिलों में हिंसा के लिए प्रदेश की सपा सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। रालोद अध्यक्ष ने सपा सरकार को बर्खास्त करने तथा राष्ट्रपति शासन की मांग की है। वह अपने संसदीय क्षेत्र में हिंसा पीडि़तों से बातचीत करने जा रहे थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें जाने नहीं दिया तथा गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने शासन-प्रशासन की निन्दा की है।
रालोद अध्यक्ष ने कहा है कि रालोद के सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों से बात करके शान्ति बहाल कराने की पहल करेंगे तथा हिंसा के डर से जो लोग पलायन कर चुके हैं, उन्हें वापस लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने लोगों से भाईचारे के साथ शान्ति बनाने की अपील की है।पुर्व में अजित सिंह के पुत्र सांसद और रालोद के राष्ट्रीय महा सचिव जयंत चौधरी को भी मुजफ्फर नहीं जाने दिया गया था|गौरतलब है कि मुजफ्फर नगर से भड़की हिंसा की तपिश अन्य जनपदों में भी महसूस की जा रही है जिसे लेकर प्रधान मंत्री डॉ मन मोहन सिंह भी चिंता व्यक्त कर चुके हैं |

रालोद के सांसद जयन्त चौधरी ने दुर्गा शक्ति नागपाल के निलम्बन पर यूपी सरकार की निन्दा की

राष्ट्रीय लोक दल [रालोद]भी आज दुर्गा शक्ति नागपाल के समर्थन में उतर आया है| रालोद के राष्ट्रीय महासचिव और मथुरा से सांसद जयन्त चौधरी ने नोयडा में एस डी एम् दुर्गा शक्ति नागपाल के निलम्बन पर यूपी सरकार की निन्दा की|
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद श्री जयन्त चौधरी ने गौतमबुद्ध नगर की एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को खनन माफियाओं पर लगाम लगाने पर निलंबित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की कड़े शब्दों में निन्दा की है। उन्होंने कहा है कि खनन माफिया प्रदेश में लम्बे समय से हावी हैं। राज्य सरकार में इनकी धमक है। प्रशासन इन पर लगाम लगाने में असमर्थ है। यदि कोई ईमानदार अधिकारी इन पर कार्रवाई करता भी है तो ये माफिया राज्य सरकार पर दवाब बनाकर उसका तबादला या निलम्बन करा देते हैं।
श्री जयन्त चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में आए दिन ईमानदार अधिकारियों का स्थानांतरण कर प्रताडि़त किया जा रहा है। राज्य सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी। अपराधी एवं माफिया बेलगाम हैं और उन्हें राज्य सरकार की शह प्राप्त है। प्रदेश में पुलिस का राजनीतिकरण हो गया है। पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने से कतराती है।
राष्ट्रीय लोकदल पुलिस एवं प्रशासन सुधार के लिए लगातार मांग करता रहा है। श्री जयन्त चौधरी ने प्रदेश सरकार से दुर्गा शक्ति नागपाल को बहाल करने की मांग की है।

रालोद द्वारा लोक सभा की चुनावी वैतरणी पार करने के लिए चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को पतवार बनाया जाएगा

वृन्दावन में रालोद का दो दिवसीय सम्मलेन

वृन्दावन में रालोद का दो दिवसीय सम्मलेन

[ मथुरा:] राष्ट्रीय लोक दल[रालोद] के [अब]छोटे चौधरी जयंत चौधरी के संसदीय छेत्र मथुरा में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय कार्यकारिणी में बड़े चौधरी पूर्व प्रधान मंत्री [अब स्वर्गीय]चरण सिंह के आदर्शों की पतवार के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने का संकल्प लिया गया |
वृंदावन स्थित शांति धाम में मंगलवार से प्रारम्भ हुई रालोद की प्रांतीय कार्यकारिणी में यूं पी के संकट को उभारा गया| बैठक के अंतिम दिन बुधवार को सामाजिक प्रस्ताव पेश किए गए । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान और संचालन केके त्रिपाठी ने किया। निम्न प्रस्ताव पेश किये गए:
[१] जाट आरक्षण के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी सच्चर कमेटी की सिफारिशें अक्षरश: व शीघ्र लागू करने के लिए संघर्ष छेड़ा जाएगा
[२]ओबीसी व दलित श्रेणियों की व्याख्या नये सिरे से करावा कर अति पिछड़े एवं दलित वर्ग को उनका अधिकार दिलाने को सभी को एक मंच पर लाना होगा
[३] चीनी मिलों पर गन्ना किसानों की बकाया राशि (चार हजार करोड़ रुपये) का भुगतान हो।
[४] प्रदेश में बौद्ध परिपथ, महाभारत परिपथ व ब्रज परिपथ को विश्व स्तरीय किया जाए।
[५]औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश को स्पष्ट व दूरदर्शी योजना बने, जिससे प्रदेश के स्वरूप की 2030 या 2040 की कल्पना की जा सके।उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए [६]2017 के विधानसभा चुनाव के लिए सरकार गठन को लेकर रोडमैप तैयार करना होगा एकल खिड़की एवं क्लस्टर एप्रोच योजना।
[७] हरित प्रदेश के निर्माण के लिए पार्टी की राजनीतिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पूर्वाचल+ हरित प्रदेश + बुंदेलखंड का समर्थन किया गया +तेलंगाना का समर्थन पहले ही किया जा चुका है
[८]वेस्टर्न यूपी में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना।
गौरतलब है रालोद की स्थिति उसक एअपने पुअरने गढ़ में ही कुछ अच्छी नही है|पांच सांसदों में से दो सांसद सासंद बाहर जा चुके हैं इसके अलावा विधायकों की स्थिति भी विधान सभा में शोचनीय[७] स्थिति है| इन तीन सांसदों के आधार पर चौधरी अजित सिंह केंद्र में यूं पी ऐ के की सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय[सिविल एविएशन] संभाले हुए हैं| सरकार में जेट एतिहाद के समझौते को लेकर उनकी भूमिका को चुनौती मिल रही है ऐसे में पार्टी के सामने अपना प्.उ.प्र में पुराना गढ़ संभालना जरुरी है| इसके लिए सत्ता में रहना जरुरी है संभवत इसीलिए लोक सभा के चुनावों में कांग्रेस से मेल जोल की लगातार बात कही जा रही है|