Ad

Tag: Jyotish

ठग दम्पति ने ज्योतिष के नाम पर पीड़ित महिला से ठगे डेढ़ लाख रूपए

[ठाणे,मुंबई]ठग दम्पति ने ज्योतिष के नाम पर पीड़ित महिला से ठगे डेढ़ लाख रूपए
51 वर्षीय महिला से एक ज्योतिषी दंपति ने डेढ़ लाख रूपए कथित तौर पर ठग लिए। स्थानीय पुलिस के अनुसार इन लोगों ने महिला से वादा किया था कि वे महिला और उसके पति को फिर मिला देंगे।पीड़िता अपने से अलग हो चुके पति को घर वापस लाने के लिए इनके जाल में फसी थी
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता वाग्ले एस्टेट के अंबिका नगर इलाके में जूतों की एक दुकान चलाती है। उसके पति ने लगभग 12 साल पहले उसे छोड़ दिया था। आरोपी दंपति- ललित म्हात्रे + शुभांगी म्हात्रे ने महिला को धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए नवंबर 2014 में डेढ़ लाख रूपए देने के लिए कहा।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि एक साल बाद भी जब कुछ नहीं हुआ तो महिला ने दंपति से अपने पैसे वापस मांगे। इसके जवाब में उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।ठग दम्पति फरार बताये जा रहे हैं इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 504 आदि के तहत मामला दर्ज किया गया