Ad

Tag: KiranKher

फायरब्रांड अनुपम खेर की सांसद पत्नी किरण का अपनी भाभी गुरिंदेश से प्रॉपर्टी विवाद गहराया

[चंडीगढ़]फायरब्रांड अनुपम खेर की सांसद पत्नी किरण का अपनी भाभी गुरिंदेश से प्रॉपर्टी विवाद गहराया
अनुपम खेर की पत्नी सांसद किरण खेर आज कल पारिवारिक विवाद में घिरने लगी है |
बेशक फिल्म अभिनेता+निर्माता+निर्देशक अनुपम खेर आज कल अपने उत्तेजित भाषणों से सुर्खियां बटोर रहे हैं मगर उनकी सांसद पत्नी किरण का अपने निर्वाचन छेत्र चंडीगढ़ में अपनी भाभी से विवाद सुर्खियां बन रहा है|किरण की भाभी ने आरोप लगाये है के सेक्टर ८ स्थित उनके घर के सामने खड़ी उनकी आल्टो गाड़ी को किरण के कहने पर जब्त किया गया है|
गुरिंदेश कौर संधु ने सीधे सीधे आरोप लगाया है के किरण खेर के कहने पर ट्रैफिक पोलिस ने उनकी आल्टो गाड़ी जब्त कर ली है |
चंडीगढ़ से भाजपा की सांसद श्रीमती किरण खेर का पिता की संपत्ति को लेकर अपनी भाभी से विवाद चल रहा है |गौरतलब हे के किरण खेर के १०३ वर्षीय पिता लेफ्टिनेंट कर्नल ठाकर सिंह की अपने पुत्र[किरण के भाई]से नही बनती वे इस आयु में पूर्णतया अपनी पुत्रियों पर आश्रित हैं |प्राप्त जानकरी के अनुसार वयोवृद्ध पिता की याचिका पर ही यह कार्यवाही हुई है|