Ad

Tag: KrishnaTeerath

कांग्रेस”आप”पर निशाना साधती रही और भाजपा ने उसी के गढ़ में सेंध लगा कर कृष्णा तीरथ को तोड़ लिया

[नई दिल्ली]कांग्रेस”आप”पर निशाना साधती रही और भाजपा ने उसी के गढ़ में सेंध लगा कर कृष्णा तीरथ को तोड़ लिया
कांग्रेस आज आप “पार्टी” पर राजनीतिक निशाना साधती रही और भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगा कर पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया|
पूर्व संप्रग मंत्री और प्रमुख कांग्रेस नेता कृष्णा तीरथ आज भाजपा में शामिल हो गयीं । उनके इस कदम से हक्की बक्की कांग्रेस पार्टी ने केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी पर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पूर्व ‘‘हताशा में नेताओं को आयात’’ करने का आरोप लगाया। अभी तक किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के झटके से कांग्रेस उबार नहीं पाई थी कि ये कृष्णा तीरथ के झटके ने पार्टी को पूरी तरह हक्का बक्का कर दिया
दिल्ली में दलित नेता के रूप में पहचाने जाने वाली ५९ वर्षीय कांग्रेस नेता तीरथ का भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने फूलों का गुलदस्ता देकर पार्टी में उनका स्वागत किया |उस समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय भी उपस्थित थे |
भाजपा में शामिल होते ही पूर्व कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने भाजपा की नीतियों में विश्वास+ कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के राग भी अलापने शुरू कर दिए है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में इसलिए शामिल हुई हैं ताकि आम जनता की भलाई के कामों को वह आगे बढ़ा सकें। पिछली सरकार में महिला विकास मंत्री रही कृष्णा तीरथ चार बार विधायक रह चुकी हैं।
गौरतलब है कि आज कांग्रेस के प्रदेश चुनाव प्रभारी अजय माकन प्रेस कांफ्रेंस में अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ एक पुस्तक जारी कर रहे थे और अपनी पार्टी में विरोधाभासों कि खबरों का खंडन करते रहे लेकिन दूसरे तरफ उनकी अपने ही मजबूत स्थम्भ कृष्णा तीरथ भाजपा में शामिल हो गई |
राजनीतिक गलियारे में कयास लगाये जा आरहे हैं कि दिल्ली के चुनावों में उन्हें महत्व नहीं दिए जाने और अजय माकन को आगे किये जाने के कारन तीरथ ने यह सियासी पाला बदला है