Ad

Tag: LawAndOrderInBihar

पत्रकार की हत्या में वांछित लड्डन मियाँ ने समर्पण किया

[सिवान,बिहार]पत्रकार की हत्या में वांछित लड्डन मियाँ ने समर्पण किया| लड्डन को आरजेडी के जेल में बंद दबंग मोहम्मद शाहबुद्दीन का कृपापात्र बताया जा रहा है| पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या में मुख्य आरोपी लड्डन मियाँ ने आज सिवान की चीफ जुडिशल मजिस्ट्रेट कोर्ट में सरेंडर किया | चीफ जुडिशल मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार सिंह ने लड्डन को १४ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया

बिहार की सत्तारूढ़ जे डी यूं की एम एल सी मनोरमा देवी ने सरेंडर किया

[गया,बिहार]बिहार की सत्तारूढ़ जे डी यूं की एम एल सी मनोरमा देवी ने एक सप्ताह पश्चात ऐ सी जे एम iv कोर्ट में सरेंडर किया|
नेत्री को १४ दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजा गया है |प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्तारूढ़ दल की नेत्री को अरेस्ट करने के लिए कोर्ट परिसर में कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दी|
मनोरमा के घर से शराब की बोतलें बरामद हुई थी|बिहार में पूर्णतय शराब पर पाबंदी है |
मनोरमा के पुत्र रॉकी यादव को गया में XII छात्र सचदेवा का सरे आम क़त्ल करने के आरोप में धरा जा चूका है|मनोरमा के पति भी जेल में हैं

दैनिक हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की गोली मार कर हत्या

[सिवान,बिहार] झारखंड के पश्चात आज बिहार में भी पत्रकार की गोलियों से भून कर हत्या |
दैनिक हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की गोली मार कर हत्या दैनिक हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ पत्रकार राजदेव रंजन की आज सांय पौने आठ बजे अपराधियो ने स्टेशन रोड फल मंडी केपास गोली मारकर हत्या कर दी। श्री रंजन लम्बे अर्से से अपराधियों के विरुद्ध लिख रहे थे |इसके अलावा झारखंड के चतरा में टीवी जर्नालिस्ट अखिलेश प्रताप सिंह (35) को भी सरे आम गोलियों से भून दिया गया |झारखण्ड और बिहार के मीडिया जगत में रोष की लहर दौड़ गई है|

बिहार के चम्पारण में रु ५ हजार की रिश्वत लेते एक इंस्पेक्टर धरा गया

[पटना,बिहार] बिहार के चम्पारण में रु ५ हजार की रिश्वत लेते एक इंस्पेक्टर धरा गया|विजिलेंस टीम ने कालीबाग पोलिस स्टेशन एरिया से एक सब इन्स्पेक्टर को ५ हजार रुपयों की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है| यह एरिया वेस्ट चम्पारण में है |संजय कुमार मिश्र की शिकायत पर सब इन्स्पेक्टर उमेश प्रसाद को पकड़ा गया है|

नितीश के दावों के उलट बिहार जंगल राज की तरफ अग्रसर

[नवादा,सासाराम,बिहार] नितीश के तमाम दावों के बावजूद बिहार में बढ़ रहे अत्याचार +अपराध+हिंसा के फलस्वरूप राज्य जंगल राज की तरफ अग्रसर दिखाई दे रहा है
नवादा जिले के अकबरपुर थाना अन्तर्गत कछिया गांव में की गई आगजनी में महादलित के 125 घर जलकर नष्ट हो गए जबकि अदालत परिसर से एक विचाराधीन कैदी फरार होने में सफल हो गया इसके अलावा विनाशकारी 50 डेटोनेटर के साथ दो अपराधी गिरफ्तार किये गए हैं |
[१]बीती रात कथित आगजनी में महादलित परिवारों के 125 घर जलकर नष्ट हो गए।
अकरबरपुर थाना छेत्र जे कछिया गांव के महादलितों ने दबंगों पर अपने घर जलाने का आरोप लगाया है
[२]50 डेटोनेटर के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
सासाराम बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने आज दो अपराधियों को 50 डेटोनेटर के साथ धर दबोचा।
एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे एसपी जैन कालेज के समीप से आज गिरफ्तार इन अपराधियों की पहचान करगहर थानांतर्गत मोहनिया गांव निवासी विकास सिंह तथा शिवसागर थानांतर्गत शैला गांव निवासी सोम नारायण राय के रुप में की गयी है।
इनकी नक्सलियों के साथ साठगांठ की भी संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं|
[३]अदालत परिसर से विचाराधीन कैदी फरार
बिहार के नवादा जिला में ही स्थित एक अदालत के परिसर से आज एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया।
फरार हुए विचाराधीन कैदी का नाम मो. मुश्ताक जिला नालंदा के मुख्यालय शहर बिहारशरीफ के भरावपर मोहल्ले का निवासी हैं।
मुश्ताक लूट और डकैती के मामले में आरोपी है और वर्ष 2009 से नवादा मंडल कारागार बंद था |
[४]मंत्री द्वारा एक सजायाफ्ता कैदी की जेल में ही आवभगत करते मंत्री के फोटो वाइरल हो चुके हैं |

बिहारी कानून व्यवस्था को अंगूठा दिखाते हुए चोरों ने सत्तारूढ़ नेता के आवास से जेवरात चुराए

[पटनाबिहार] बिहार की कानून वयवस्था को अंगूठा दिखाते हुए चोरों ने सत्तारूढ़ राजद के वरिष्ठ नेता के आवास से जेवरात चुराए
बिहार की राजधानी पटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री +राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के हवाई अड्डा पुलिस थानाक्षेत्र स्थित आवास से जेवरात + कीमती सामान चोरी होने की खबर है |
हवाई अड्डा पुलिस के अनुसार चोरों ने आज सुबह कौटिल्य नगर क्षेत्र में विधायक कालोनी स्थित सिंह के आवास से कुछ सामान चुरा लिया।
पोलिस के अनुसार चोर पहली मंजिल स्थित रसोई का दरवाजा तोड़कर घुसे और तीन कमरों को खंगाला और एक अलमारी भी तोड़ दी।
बताया जा रहा है के एफएसएल टीम ने नमूने एकत्रित किये हैं। चोरी के समय मकान में कोई भी नहीं था।चोरी गए सामान की कीमत के विषय में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए भाजपा के उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

[आरा,बिहार] बिहार में कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए भाजपा के उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या|हमलावर अज्ञात बताये गए हैं |
भोजपुर जिले में अज्ञात बदमाशों ने भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की बारात से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी।
ओझा ने 2015 के विधानसभा चुनाव में शाहपुर सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन असफल रहे थे।
यह अपराधिक घटना शाहपुर पुलिस थाना के अंतर्गत सोनवरशा और परसौरा गांवों के बीच हुई।
इस गोलीबारी में ओझा के चालक और उसके साथ के एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे
घायल ओझा को शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
घायलों की हालत खतरे से बाहरबताई गई है।

एलजेपी ने नितीश की कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग की

[पटना, बिहार]केंद्र में भाजपा की सहयोगी एल जे पी ने बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग की |एलजेपी ने नितीश की कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग की
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)ने आज बिहार में नितीश सरकार की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बढ़ा हमला बोलते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की
एलजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड के चीफ और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के पुत्र पार्लियमेंटेरियन चिराग पासवान ने रिपोर्टर्स को बताया के नितीश कुमार की सरकार को समय देते हुए छह माह तक उनकी पार्टी ने चुप्पी साधी थी लेकिन अब पानी सर से ऊपर निकलता जा रहा है |इतने कम समय में ही कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है |इसीलिए उन्हें मौन तोडना पढ़ रहा हैजूनियर पासवान ने प्रदेश में महागठबंधन की सरकर को चुनौती देते हुए कहा ,के कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पार्टी प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन करेगी