Ad

Tag: Mahrouli

“आप”मेंटोर शांतिभूषण ने किरणबेदी की प्रशंसा की अब प्रशांतभूषण भी क्या गोवर्धन सिंह की तरह बाहर होंगें ?

[नई दिल्ली]”आप”मेंटोर शांतिभूषण ने किरणबेदी की प्रशंसा की अब प्रशांतभूषण भी क्या गोवर्धन सिंह की तरह बाहर होंगें ?पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण द्वारा किरण बेदी को श्रेष्ठ बताने पर अरविन्द केजरीवाल घिरते नजर आ रहे हैं |यक्ष प्रश्न उठ खड़ा हुआ है कि क्या
महरौली से गोवर्धन सिंह के टिकट विवाद में फंसी “आप” पार्टी अब अपने संस्थापक शांति भूषण और उनके पुत्र प्रशांत भूषण को भी बाहर का रास्ता दिखाएगी
बीते दिनों “आप” पार्टी ने नामांकन के अंतिम दिन महरौली के अपने उम्मीदवार गोवर्धन सिंह का टिकट काट कर नरेश यादव को प्रत्याशी बनाया इसके लिए “आप” पार्टी के छोटे बढे सभी नेताओं दवारा दलील दी गई थी कि गोवर्धन सिंह के रिश्तेदारों ने पीएम नरेंद्र मोदी की दिल्ली में हुई रैली में दस बसें भर कर भेजी थी जिसे पार्टी के साथ गद्दारी माना गया था |यह आरोप पार्टी के आंतरिक लोकपाल द्वारा स्थापित किया गया था |
ये दीगर बात है कि गोवर्धन ने पार्टी पर एक करोड़ रुपयों में उनका टिकट बेचे जाने का आरोप लगा दिया |अब एक दिन के बाद ही आम आदमी पार्टी के वयोवृद्ध संस्थापक और मेंटोर पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री शांति भूषण ने अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली में चुनौती देने उतरी किरण बेदी की शान में कसीदे पढ़े हैं |
किरण बेदी ने भी मीडिया के माध्यम से शांति भूषण का धन्यवाद देने में देर नही लगाईं |
शांतिभूषण ने एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में कहा कि किरण बेदी को लेना और सीएम कैंडिडेट घोषित करना बीजेपी का मास्टर स्ट्रॉक है। मैंने देखा है कि करप्शन के खिलाफ किरण बेदी ने जो काम किया है, बहुत अच्छा किया है। इनकी छवि एक ईमानदार ऑफिसर की रही है।उन्होंने यह भी कहा कि किरण बेदी की वजह से केजरीवाल को नुकसान होगा।वह सीएम बन जाती हैं तो अन्ना का एक शिष्य सीएम बन जाएगा |अगर वह सीएम बनीं तो दिल्ली को एक ईमानदार शासन देंगी।
शांति भूषण यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने आर एस एस की कुछ अच्छी बातों को भी स्वीकारा
इसके बाद अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि इस देश में सभी को अपने विचार रखने की स्वतंत्रता है लेकिन यक्ष प्रश्न अभी भी अनुत्तर है कि गोवर्धन सिंह का टिकट काटने का जो कारण था वोही अब प्रशांत भूषण और शांति भूषण पर भी लागू होता है तो क्या आप पार्टी गोवर्धन सिंह के केस का अनुसरण करते हुए पार्टी के आंतरिक लोकपाल द्वारा इन पिता+पुत्र को भी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा

“आप”ने नामांकन के अंतिम दिन दो प्रत्याशी बदले:पार्टी पर एक करोड़ में टिकट बेचने का आरोप भी लगा

[नई दिल्ली]आम आदमी पार्टी[आप] ने नामांकन के अंतिम दिन अपने दो उम्मीदवारों को बदला|इसके लिए “आप” पार्टी पर पैसे लिए जाने का आरोप लगा है |
“आप” पार्टी के आंतरिक लोकपाल द्वारा जांच के बाद निम्न दो निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों को बदलने का फैसला किया गया है|आज नामांकन की अंतिम तिथि हैं [1]महरौली से गोवर्धन सिंह
[2[मुंडका से राजिंदर दबास
महरौली से गोवर्धन सिंह के स्थान पर नरेश यादव को टिकट दिया गया ,जबकि राजिंदर दबास के बदले सुखबीर दलाल का नाम घोषित किया गया है
आप पार्टी के अनुसार वॉलंटियर गोवर्धन के परिवार पर नरेंद्र मोदी की दिल्ली में हुई रैली में १० बसें ले जाने का आरोप लगाया गया है जबकि मुंडका के राजिंदर पर हाई कोर्ट की एक टिप्पणी को छुपाने का आरोप लगाया गया हैं|
गोवर्धन सिंह ने अपना स्पष्टीकरण देते हुए मीडिया के समक्ष “आप” पार्टी पर उनके टिकट को एक करोड़ रुपयों में बेचने का आरोप लगाया हैं |
उन्होंने इसे दिल्ली के जाटों के ३६० गावों का अपमान बताया हैं|