Ad

Tag: Mehram

२३०० महिलायें बिना मेहरम के मुक़द्दस हज यात्रा करेंगी :नकवी

[नई दिल्ली]२३०० महिलायें बिना मेहरम के मुक़द्दस हज यात्रा करेंगी :नकवी
केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार भारत से 2,300 से भी अधिक मुस्लिम महिलाएं वर्ष 2019 के दौरान ‘मेहरम (पुरुष सहयोगी)’ के बिना ही हज यात्रा पर जाएंगी।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के हज प्रभाग के नए कार्यालय परिसर का आर.के. पुरम, नई दिल्ली में उद्घाटन करते हुए श्री नकवी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाली 2340 मुस्लिम महिलाओं ने मेहरम के बिना हज 2019 पर जाने के लिए आवेदन किया है। इस वर्ष भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने लॉटरी प्रणाली के बिना ही इन महिलाओं को हज पर भेजने की व्यवस्था की है।
केन्द्र की मोदी सरकार ने पिछले वर्ष पहली बार ‘मेहरम’ के बिना महिलाओं के हज यात्रा पर जाने पर लगे प्रतिबंध को हटाया था। इसके परिणामस्वरूप बिना किसी पुरुष सहयोगी के भारत की लगभग 1300 मुस्लिम महिलाएं हज 2018 पर गई थीं। इन महिलाओं को लॉटरी प्रणाली से छूट दी गई थी। उन्होंने कहा कि हज 2019 के लिए लगभग 2.67 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 1,64,902 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं।
हज यात्रा पर जीएसटी घटने की बदौलत विभिन्न स्थानों से हवाई यात्रा के किरायों में उल्लेखनीय कमी सुनिश्चित होगी।