Ad

Tag: MEMBERSHIP OF B J P

पीएम नरेंद्रमोदी को भाजपा का पहला सदस्य बनने का गौरव हासिल हुआ

[नई दिल्ली]भाजपा के सदस्यता अभियान को शुरू करने वाले पी एम नरेंद्र मोदी को पहला सदस्य बनने का गौरव हासिल हुआ|लोक सभा के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र में रिकॉर्ड विक्ट्री प्राप्त करने से उत्साहित भाजपा ने आज से १० करोड़ सदस्य बनाने की मुहीम छेड़ी जिसके अंतर्गत पार्टी के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यालय से ही अपने मोबाइल पर टोल फ्री नंबर १८००२६६२०२० पर मिस काल देकर सदस्यता प्राप्त की |इस अवसर सदस्यों को सम्बोधित करते हुए पी एम ने देश के सभी ६ लाख गावों से सदस्य बनाने का आह्वाहन किया |उन्होंने कहा कि पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को एक उदाहरण बनाने के लिए विदेशों+देश के रिसर्च स्कॉलर्स को आमंत्रित किया जाना चाहिए |भाजपा के पहले सदस्य श्री मोदी ने सदस्यों के विकास के लिए पार्टी का विस्तार जरूरी बताया |राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और जे पी नड्डा ने भी विचार व्यक्त किये
सोर्स बीजेपी

भाजपा के अधिक सदस्य बनाने वाले युवाओं को नरेंदर मोदी से मिलवाया जाएगा ;भाजयुमो

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए चालाये जा रहे अभियान में एक नया रोचक ट्विस्ट दिया है|
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,सांसद , अनुराग ठाकुर ने आज यह घोषण की है के सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले पहले ५०० युवाओं को तथा सोशल मीडिया के माध्यम से आगामी लोक सभा के सम्बंधित सबसे अच्छा सुझाव देने वाले २० युवाओं को भाजपा चुनाव अभियान के अध्यक्ष और गुजरात के मुख्य मंत्री नरेन्द्र मोदी से व्यतिगत रूप से मिलने का अवसर दिया जाएगा|