Ad

Tag: N KBatra

वी के मल्हौत्रा आई ओ सी की मीटिंग के बाद अपनी अगली रणनीति का एलान करेंगे: Boycott Of I O A in LAUSANNE

इंटरनेशनल ओलिंपिक एसोसिएशन के भारत में कार्यवाहक अध्यक्ष डा. वी के मल्हौत्रा अपनी अगली रणनीति आई ओ सी की मीटिंग के बाद[ कल] उजागर करेंगे|श्री मल्हौत्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी पूर्व घोषणा का अनुपालन करते हुए आई ओ सी की मीटिंग का बहिष्कार जारी रखा है |अभय सिंह चौटाला प्रकरण को लेकर श्री मल्हौत्रा एसोसिएशन की मीटिंग अटेंड करने नही गए हैं| नाराज मल्हौत्रा के अनुसार चौटाला द्वारा कराये गए चुनावों में जीते बत्रा और आनंद को जब मीटिंग में बुला लिया गया हैतब उनका[मल्हौत्रा] मीटिंग में जाने का कोई ओचित्य नहीं रह जाता | आर्चरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह+स्क्वाश के रामचंद्रन+कयाकिंग[Kayaking] और कनोएइङ्ग[Canoeing] के एस रघुनाथन आदि का सहयोग मल्हौत्रा को मिल सकता है|आई ओ ऐ के महासचिव रंधीर सिंह भी इंटरनेशनल एसोसिएशन से नाराज चल रहे हैं| पदाधिकारी की आयु और कार्यावधि को सिमित किये जाने से यह नाराजगी चल रही है|
अन्तराष्ट्रीय संस्था द्वारा चौटाला प्रकरण में १५ मई को आर के आनंद+और एन के बत्रा की उपस्थिति पर लिए गए निर्णय से नाराज श्री मल्हौत्रा ने आई ओ सी पर दौहरा माप दंड अपनाने का आरोप लगाते हुए |पश्चमी स्विटजर लैंड की सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र लुसाने[LAUSANNE ]में आयोजित मीटिंग का बहिष्कार किया है| सरकार की नई स्पोर्ट्स [विशेष कर तीरंदाजी] नीति और अन्तराष्ट्रीय ओलिंपिक एसोसिएशन के एक समय में लिए गए चुने गए भारतीय पदाधिकारियों के खिलाफ निर्णय से वरिष्ठ स्पोर्ट्स प्रोमोटर्स के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है|