Ad

Tag: N95Mask

₹ १५ करोड़ कीमत के 25 लाख एन-95 मास्क जब्त :महाराष्ट्र

(मुंबई,महाराष्ट्र )₹ १५ करोड़ कीमत के 25 लाख एन-95 मास्क जब्त :महाराष्ट्र
गृह मंत्री अनिल देशमुख और मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के अनुसार पुलिस को मास्क की कालाबाजारी की जानकारी मिली थी। अपराध शाखा की बांद्रा इकाई के अधिकारियों ने सोमवार को सहर इलाके में खरीदार बनकर कम से कम 25 लाख एन-95 मास्क ले जा रहे तीन ट्रकों को रोका। पुलिस ने इस संबंध में तीन गोदामों में भी छापेमारी की।
इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।