Ad

Tag: Nationality Of MigratedFromPakistan

संघी भाई!आपजीकी सरकार भी तो लुटे हुए हिंदुओं को उनका हक नही दे रही

#उत्साहितसंघी
ओए झल्लेया! ये विपक्ष वाले बेफालतू में ही हिंदुओं को गालियां निकालते रहते हैं जबकि देशभक्ति तो हम हिंदुओं का बुनियादी चरित्र है।
#झल्ला
भापाजी! ठंड में तो ठंड रखो ठंड ।संघी भाई!आपजीकी सरकार भी तो लुटे हुए हिंदुओं को उनका हक नही दे रही
1947 में 10 लाख हिंदुओं ने अपना धर्म बचाने के लिए भारत को चुना ,इसके लिए उन्होंने अपने जानोमाल की बेशकीमती कुर्बानियां दी लेकिन कथित हिन्दू हुक्मरानों ने इन पीड़ितों के हक के #कंपनसेशन/#रिहैबिलिटेशन क्लेम तक लूट लिए।और अब आपजी की सरकार भी कह रही है कि हुआ तो हुआ

18 पाक विस्थापितों को मिले नागरिकता प्रमाण पत्र

(जयपुर) 18 पाक विस्थापितों को मिले नागरिकता प्रमाण पत्र
कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में 18 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किये। नेहरा ने इन्हें बधाई देते हुए कहा कि आप अब भारत के स्वतंत्र नागरिक के रूप में संविधान की ओर से दिए गए सभी अधिकारों और सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश की प्रगति में अपना योगदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जयपुर जिला प्रशासन लगातार पात्र लोगों को नागरिकता प्रदान करने का कार्य कर रहा है। आज से पहले भी 50 लोगों को नागरिकता दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही सभी पात्र लोगों को नागरिकता प्रदान कर समस्त प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।