Ad

Tag: None Cooperation Movement

उपवास के ४ थे दिन अरविन्द केजरीवाल का शरीर कमजोर जरूर है मगर हौंसले बुलंद है:असहयोगियों की संख्या १.८६ लाख पहुंची

उपवास के ४ थे दिन अरविन्द केजरीवाल का शरीर कमजोर जरूर है मगर हौंसले बुलंद है:असहयोगियों की संख्या १.८६ लाख पहुंची

उपवास के ४ थे दिन अरविन्द केजरीवाल का शरीर कमजोर जरूर है मगर हौंसले बुलंद है:असहयोगियों की संख्या १.८६ लाख पहुंची

आप पार्टी के सर्वोच्च नेता अरविन्द केजरीवाल के उपवास के चौथे दिन आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार केजरीवाल की बॉडी हेल्थ में थोड़ी गिरावट जरुर आई है लेकिन भ्रष्टाचार के विरुद्ध उनके हौंसलों की उड़ान में कोई कमी नहीं है| उपवास के चौथे दिन मेडिकल टीम के अनुसार [१] ब्लड प्रेशर ११४ /७० ,[२]पल्स [७५]शुगर[८५] जांची गई है इसके अलावा उपवास के दौरान पांच किलो वजन भी गिरा है|
आप पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सविनय अवज्ञा [असहयोग] आन्दोलन के समर्थन में जुटने वाले बिजली के उपभोक्ताओं की संख्या एक लाख छयासी हज़ार बताई गई है|
आप पार्टी द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार आज दिल्ली रेजिडेंट वेलफेयर एसोशिएशन[RWA] फेडरेशन के महा सचिव डी सी प्रजापति ने उनसे जुड़े ५१ एशोसियेशनों का समर्थन जुटाने का आश्वासन दिया है|उपवास स्थल सुन्दर नगरी में बिजली पानी के बिलों से होली भी जलाई गई|
आज पीड़ित लोगों का परिचय कराया गया है|
[१]एक कमरे के मकान में रहने वाली ६४ वर्षीय रशीदा बेगम को 1,15,868.रुपयों का बिल दिया गया है|इनका कहना है के उनका पुत्र विकलांग और बेरोजगार है |बीते साल कर्ज़ लेकर १५००० का बिल भरा था अब एक लाख पंद्रह हज़ार का बिल कहा से भरा जा सकेगा|
[२]द्वारका की एक विधवा राम किशोरी को ५३००० का बिल दिया गया है|नही दे पाने की सूरत में बिजली पानी का कनेक्शन काट दिया गया है|
मनीष शिशोदिया ने कहा है के यह सरकार लोगों को डरा कर चलाई जा रही है|अब असहयोग आन्दोलन की सफलता से घबरा कर सरकार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ पोलिस का उपयोग शुरू कर दिया है|पार्टी के प्रचार सामग्री को नष्ट किया जा रहा है|गोपाल राय ने कहा के इस प्रकार की दयनीय स्थिति में जानवरों की तरह जीवन व्यतीत करने के स्थान पर इज्जत से लड़ते हुए मर जाना अच्छा है|