Ad

Tag: P M Maker Modi

नरेन्द्र मोदी को भावी पी एम् तो नही मगर पार्टी का पी एम् बनवाने की जिम्मेदारी सौंपते हुए चुनाव कमेटी का अध्यक्ष बनाया

गोवा के समुद्रीय तट पर भाजपा के मंथन में [६३ वर्षीय ]]नरेन्द्र मोदी निकल उभरे हैं| मोदी को २०१४ के एलेक्शन में चुनावी अभियान की कमान सौंप दी गई है| राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गुजरात के मुख्य मंत्री को बेशक वरिष्ठ एल के अडवाणी के विरोध के चलते अगले प्रधान मंत्री के रूप में प्रस्तुत नही किया जा सका लेकिन कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र करते हुए पार्टी अध्यक्ष राज नाथ सिंह ने गुजरात के मुख्य मंत्री नरेन्द्र भाई मोदी को चुनावी कमेटी [ ElectionCampaignCommittee ]का अध्यक्ष बनाया और पार्टी का पी एम् बनवाने की जिम्मेदारी सौंप दी है|| यह नया पद भर सँभालते ही मोदी ने केंद्र सरकार पर जम कर प्रहार किये|उन्होंने कांग्रेस के विज्ञापन युद्ध की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि देश के विकास करने का केवल उन्हें ही हक़ है और हमें [मोदी]उनके इस विकास के दावे में शक है| इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत के निर्माण का नारा भी कार्यकर्ताओं को दिया|
राजनीती के जानकारों का मानना है कि अब भाजपा को लोक प्रियता तो बेशक मिलेगी मगर मोदी को सभी को साथ लेकर चलने के लिए कई पडावों को पार करना होगा|
[१]कांग्रेस को उत्तेजित करके जल्द ही उनके पी एम् उम्मीद वार को बाहर निकलवाना होगा|
[२] एन डी ऐ के रूठे सहयोगियों को मनाना होगा
[३]वरिष्ठ अडवाणी के खेमे को साथ जोड़ना होगा
[४]केवल कांग्रेस कि आलोचना करने के बजाय अपनी यौजनाओं को भी प्रचारित करके देश का भरोसा हासिल करना होगा
[५] दूसरी पार्टियों के विशेष वोट बैंक का भरोसा जीत कर उन्हें राजनितिक रूप से कमजोर करना होगा