Ad

Tag: Pakistan attacked indian forces in poonch

रक्षा मंत्री ने भारतीय सैनिकों पर हुए हमले के बारे में अपने पूर्व ब्यान में आज संशोधन करके संसद में आये गतिरोध को समाप्त किया

रक्षा मंत्री ऐ के एंटोनी ने एल ओ सी के समीप भारतीय सैनिकों पर हुए हमले के बारे में अपने पूर्व ब्यान में आज संशोधन करके संसद में आये गतिरोध को समाप्त करने का प्रयास किया | आज के ब्यान में जहाँ एक तरफ उन्होंने देश की क्षमता का प्रदर्शन किया वहीं पाकिस्तान को भी चेतावनी दी| रक्षा मंत्री ने लोकसभा में कहा कि नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय गश्ती दल पर 6 अगस्त, 2013 को किए गए नृशंस और अकारण हमले ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। जब मैंने सदन में इस घटना की जानकारी दी, तब यह सरकार की जिम्मेदारी थी कि वह उन तथ्यों की जानकारी दे, जो उस समय उसके पास मौजूद थे और मेरा बयान उपलब्ध सूचना पर आधारित था।
सेना अध्यक्ष ने उस इलाके का अब दौरा कर लिया है और मामले की विस्तार से तहकीकात की है । अब यह स्पष्ट है कि हमले में पाकिस्तानी सेना से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त जवान शामिल थे, जिन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर के इलाके से नियंत्रण रेखा को पार करके हमारे बहादुर जवानों को मार दिया। हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तानी सेना की सहायता, सुविधा और अक्सर उसके प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए बिना नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से कुछ नहीं हो सकता।
पाकिस्तान में जो लोग इस दुखद घटना और इस वर्ष के शुरू में दो जवानों की जघन्य हत्या के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें हर कीमत पर सजा़ मिलनी चाहिए। पाकिस्तान को आतंकवादी नेटवर्क, संगठनों और बुनियादी ढांचे को समाप्त करने के लिए स्पष्ट दृढ़ता दिखानी चाहिए और ऐसे प्रयास करने चाहिए जिनसे नवंबर, 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो।
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि निश्चित तौर पर पाकिस्तान के साथ हमारे संबंधों और नियंत्रण रेखा पर हमारे व्यवहार पर असर पड़ेगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे संयम को कमजोरी नहीं समझना चाहिए और हमारी सशस्त्र सेना की क्षमता को तथा हमारे इस दृढ़ निश्चय को कि हम नियंत्रण रेखा का उल्लंघन नहीं होने देंगे, कम करके नहीं आंका जाना चाहिए था।

***

नवाज शरीफ ने चाहा के हथियारों की हौड समाप्त हो लेकिन उनकी सेना ने पांच भारतीय सैनिको को मार डाला

नवाज शरीफ ने चाहा के भारत और पाकिस्तान में हथियारों की हौड समाप्त हो लेकिन उनकी सेना ने भारतीय सीमा में घुस कर पांच भारतीय सैनिको की निर्मम हत्या कर दी | पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों के हथियारबंद दस्ते ने एलओसी के करीब 450 मीटर भीतर घुसकर गश्त पर निकले भारतीय सेना के जवानों पर हमला बोला और पञ्च जवानों की निर्मम हत्या करके दौड़ गए| जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारतीय सैनिकों की टुकड़ी पर हमला करने वाले पाकिस्तानी सेना की वर्दी में थे | बिहार और महाराष्ट्र के शीद हुए बहादुर सैनिकों का विवरण निम्न बताया गया है |[1]-सिपाही विजय कुमार राय (21-बिहार रेजीमेंट) – पटना, बिहार[2]-सिपाही रघुनंदन राय (21-बिहार रेजीमेंट) – छपरा, बिहार[3]-नायक प्रेम नाथ सिंह (21-बिहार रेजीमेंट) – छपरा, बिहार[4]-लांस नायक शंभू शरण राय (21-बिहार रेजीमेंट) -भोजपुर, बिहार[5]-नायक माने कुंडलिक केरबा (14-मराठा लाइन)- कोल्हापुर, महाराष्ट्र|
पाकिस्तान की इस करतूत पर भारत में संसद से सड़क तक जबरदस्त आक्रोश की लहर है। भारत की क्षमता और चुप्पी पर प्रश्न उठाये जा रहे हैं|
संसद में विपक्ष ने भी पाकिस्तान के प्रति नरम रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए यूपीए सरकार पर जमकर निशाना साधा।रक्षामंत्री के बयान को लचर बता कर विपक्षी पार्टियों ने राज्यसभा में जमकर धज्जियां उड़ाई। विपक्षी दलों ने कहा कि रक्षामंत्री के बयान से ही पाकिस्तान को बचने का रास्ता मिल गया है।
रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने संसद को बताया कि हथियारों से लैस 20 आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सैनिकों के गश्ती दल पर हमला कर इसे अंजाम दिया।उन्होंने अपने वक्तव्य में पाकिस्तान की वर्दी में आतंकवादियों के हमले की बात कही जिसे विपक्ष ने गैर जिम्मेदाराना करार दिया
पाकिस्तान ने हमेशा की तरह इस बार भी नमक छिड़कते हुए अपनी सेना की इस नापाक करतूत से पल्ला झाड लिया और पूरी घटना से ही इनकार कर दिया है।पाक सेना की इस हरकत ने नव निर्वाचित प्रधान मंत्री नवाज शरीफ की भारत के साथ अच्छे रिश्ते की कोशिशों पर सवालिया निशान लगा दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात चक्कां दा बाग की पोस्ट पर 21 बिहार रेजिमेंट के एक जूनियर कमांडिंग ऑफिसर (जेसीओ) और पांच जवान गश्त पर निकले थे।
एक तरफ तो पाकिस्तान के प्रधान मंत्रीनावज शरीफ भारत और पाकिस्तान में तनाव कम करने के लिए हथियारों की हौड को समाप्त करने की बात करा रहे है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की सेना की यह शर्मनाक हरकत उनके दोहरे पण को दर्शाती है| रक्षा मंत्री के बयाँ के अनुसार पाकिस्तान द्वारा इस वर्ष ५७ बार सीज फायर का उल्लंघन किया गया है| यह बीते वर्ष के मुकाबिले ८०% अधिक है|