Ad

Tag: Parliamentarian

सांसद संतोख सिंह चौधरी का भारत जोड़ो यात्रा में नि ध न

(चंडीगढ) सांसद संतोख सिंह चौधरी का
 भारत जोड़ो यात्रा में नि ध न,  कांग्रेस के जालंधर से सांसद
 संतोख सिंह चौधरी का शनिवार को
 भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जिसके बाद मार्च रोक दिया गया। वह 76 वर्ष के थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के अनुसार दो बार के सांसद जालंधर के फिल्लौर में राहुल गांधी के नेतृत्व वाले मार्च में हिस्सा ले रहे थे, जहां वह बेहोश हो गए।

गड्डो में गिरने वालों के लिए खुश खबरी,गड्डो के निकट सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल

[मेरठ,यूपी]गड्डो में गिरने वालों के लिए खुश खबरी,गड्डो के निकट बनवा दिए गए हैं सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल
मेरठ को स्मार्ट बनवाने में असफल हुए मेरठ के शासन+प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए एकनया मार्ग खोज लिया है |भारी भरकम हाउस टैक्स देने वाली पॉश कालोनियों में गड्डो में सड़क तलाशते नागरिकों को आये दिन दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है|
जख्मी हालत में उन्हें हॉस्पिटल में लेजाने में देर होती है और गम्भीर परिणाम आते हैं | इसीलिए अब मेयर+नगर आयुक्त+प्रशासन +शासन ने गड्ढों के किनारों पर ही नर्सिंग होम+हॉस्पिटल बनवा दिए हैं |नव निर्मित सडकों के धंसने से गड्ढे दिनों दिन गहराते जाते हैं|इससे फायदा सभी का है ,क्योंकि गड्ढे गहरे होंगे तभी उनमे कोई “प्रिंस” फंसेगा और सड़क के किनारे लगवाए गए जनरेटरों से कोई टकराएगा तभी मीडिया का कैमरा भी चमकेगा |जहां मीडिया का कैमरा चमकता है ,वहां मेयर+विधायक+सांसद का पहुंचना तो बनता है |इसके अलावा आयुक्त+मंडलायुक्त +जिलाधिकारी को भी हेलमेट लगा कर घटना स्थल तक आने का सौभाग्य मिल जाता है |
ऐसा ही एक हॉस्पिटल गंगानगर में बनवाया गया है |शिक्षण संस्थान के लिए प्राप्त जमीन के उद्देश्य को बदलवा कर उस पर महंगी सुपर स्पेशलिटी अस्प्ताल का निर्माण करवा दिया गया है|
यहां २४ घंटे इमरजेंसी की सुविधा है |अर्थात गड्ढों में गिरे तो तत्काल सुपर स्पेशिलिटी में पहुंचे |